श्रीडूंगरगढ टुडे 19 अगस्त 2026
तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2026-27 की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह कल 20 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे मालू भवन में आयोजित किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम साध्वी श्री लक्ष्य प्रभा जी के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।
समारोह में नवगठित अध्यक्ष विक्रम मालू, नवनिर्वाचित मंत्री पीयूष बोथरा एवं उनकी पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर विशेष रूप से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। दोनों ही कार्यक्रम जैन संस्कार विधि के साथ संपन्न होंगे।
अभातेयुप के राष्ट्रीय नेतृत्व की रहेगी विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में “सार-संभाल संगठन यात्रा” के अंतर्गत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) का राष्ट्रीय नेतृत्व विशेष रूप से शिरकत करेगा। इसमें अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय अंकुर लूनिया, नॉर्थ जोन इंचार्ज जीतेश पोखरणा, सम्यक दर्शन व भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला के राष्ट्रीय सह-प्रभारी एवं शाखा प्रभारी ललित राखेचा, ATDC राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूनिया, MBDD राज्य संयोजक विजेंद्र छाजेड़ तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य पारस बैद की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यह आयोजन स्थानीय युवा शक्ति को सेवा, संस्कार, संगठन एवं समर्पण के मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। शपथ ग्रहण के माध्यम से नई टीम संगठन की परंपराओं का निर्वहन करते हुए समाज सेवा के प्रति अपने दायित्वों, कर्तव्यों एवं संकल्पों को स्वीकार करेगी।



