हिन्दू श्रीसनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा का बुधवार को जयपुर जाते समय श्रीडूंगरगढ़ के एनएच-11 स्थित मोक्ष होटल पर सनातन धर्मावलंबियों ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने राणा का अभिनंदन किया। इस दौरान श्याम सुंदर जोशी ने भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपदेश राणा ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और रक्षा के लिए सभी सनातनियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और समाज में आपसी एकता व भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।

शहीद भगतसिंह सेवा संस्थान के मोहित लावट ने श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू श्रीसनातन संघ की कार्यकारिणी गठित करने की बात कही।
कार्यक्रम में मदन सोनी, भीखाराम सुथार, रोहित बोहरा, महेन्द्र पारीक, सोनू नाई, अमित पारीक, रवि जोशी, गजानंद दाधीच, रामसिंह जागीरदार, आशीष सोनी, दामोदर शर्मा, विकास नाई और रूपेश सुथार सहित बड़ी संख्या में सनातनी मौजूद रहे।





