श्रीडूंगरगढ टुडे 20 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रोडवेज ने श्रीडूंगरगढ़ से लाडनूं के लिए बस सेवा शुरू की है। बस लूणकरणसर से सुबह 7:15 बजे रवाना होकर 8:55 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। यहां से बीदासर और सुजानगढ़ होते हुए सुबह 11 बजे लाडनूं पहुंचेगी।
दोपहर 12 बजे लाडनूं से वापसी: बस लाडनूं से दोपहर 12 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद बस लूणकरणसर जाएगी। नई बस सेवा से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को लाडनूं, सुजानगढ़ और बीदासर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।



