श्रीडूंगरगढ टुडे 21 अगस्त 2026
क्षेत्र की ग्राम पंचायत उदरासर में स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि का सीमांकन का नक्शा ग्राम पंचायत में चस्पा किया गया व इसी नक्शे को ऑनलाइन दर्शाया गया है। ग्रामीणों ने इस नक्शे को पूरी तरह से गलत बताते हुए रोष जताया।
ग्रामीणों ने आज ग्राम पंचायत में आयोजित फोलोअप शिविर में आबादी का गलत सीमांकन करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज करवाया।
ग्रामीणों ने तसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा व कैंप प्रभारी को आबादी का गलत सीमांकन करने पर आपति दर्ज करवाते हुए दुबारा सीमांकन करवा कर आबादी का नक्शा सही करवाने व शीघ्र इस समस्या का समाधान करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि 500 सालों से गांव बसा है और उसकी आबादी खातेदारी में दर्शाई गई है। ग्रामीणों ने दुबारा सीमांकन करने और गलत नक्शे को सही करने की मांग की है। ग्रामीणों ने अधिकारी से मौका निरीक्षण करने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन व ग्राम पंचायत को मैप 0.2 में कोई सहयोग नहीं देने की चेतावनी भी दी। तहसीलदार शर्मा ने ग्रामीणों से समझाईश करते हुए टीम गठित करके सर्वे करवाकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा,शीशपाल गोदारा उदरासर,गोगाराम मेघवाल, आशाराम नायक,ईश्वर सांसी,मघाराम सांसी, नाथाराम मेघवाल, रामुराम मेघवाल,राजूराम मेघवाल,सरदाराराम मेघवाल, रामनारायण गोदारा,तेजाराम गोदारा,भंवरलाल प्रजापत पन्ना नाथ सिद्ध संतलाल पूनिया कानाराम तावनिया खीयाराम पूनिया चोरूलाल मोट मामराज मेघवाल रामनिवास जाखड़ तेजाराम सुथार बेगाराम मेघवाल मांगीलाल गोदारा परमेश्वर लाल मोट,राजूराम कताला राजूराम चालिया ,दौलतराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे । ग्रामीणों ने तहसीलदार व कैंप प्रभारी को आबादी का गलत सीमांकन करने पर आपति दर्ज करवाई , दुबारा सीमांकन करवाकर आबादी का नक्शा सही करवाने की मांग की ।






