श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़। तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में मोबाइल विधिक सेवा वैन (RJ 19 PB 0089) द्वारा कस्बे के प्रमुख स्थानों—घूमचक्कर, मेन मार्केट, कालू रोड तथा भारती निकेतन में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया।
शिविर में PLV बलराम बेनीवाल, सहयोगी राजू धतरवाल व देवी सिंह बिक्का ने आमजन को कानूनी अधिकारों तथा 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी।
लोक अदालत में आवेदन का तरीका, कार्यक्षेत्र और राजीनामे (आपसी समझौते) के आधार पर मुकदमों के त्वरित व निःशुल्क निपटारे के लाभ बताए गए।
आगामी रूट (24 अगस्त): 22 व 23 अगस्त के अवकाश के बाद, 24 अगस्त को मोबाइल वैन बेनीसर, रेलवे स्टेशन और अनाज (कृषि) मंडी में प्रचार-प्रसार करेगी।







