श्रीडूंगरगढ टुडे 24 अगस्त 2026
आज सावन के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। आज सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को बिग्गाबास के गणेश मंदिर में स्थित शिवदयाला प्रागंण में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर के स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर शिव दरबार की आकर्षक सजावट होगी। सोमवार शाम 8 बजे महाआरती होगी। महाआरती के पश्चात शिवभक्ति से ओत-प्रोत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों पर भक्ति रस का आंनद लेंगे। भजन संध्या व जागरण का आयोजन होगा जिसमें शंकर गुरुजी, हंसराज गुरुजी, नारायण आसोपा अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी शिव भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।





