श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 अगस्त 2026
तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा स्थानीय मालू भवन में रात्रि 7 बजे से 9 बजे तक एक विशेष गेट-टूगेदर मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के मंगल स्मरण के साथ हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार करना तथा किशोर मंडल के नए संयोजक एवं सह-संयोजक का चयन करना था।
बैठक में सर्वसम्मति से मुदित पुगलिया को संयोजक तथा ऋषभ झाबक को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने ‘ॐ अर्हम्’ के उच्चारण के साथ इस निर्णय का स्वागत किया।
कार्यकारिणी एवं जिम्मेदारियों का आवंटन:
किशोर मंडल के कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
- डोर-टू-डोर कोऑर्डिनेटर: हर्षित गोलछा
- सोशल मीडिया मैनेजमेंट: गौरव झाबक
- सेवा प्रभारी: यश चोपड़ा
- कॉलिंग टीम मैनेजमेंट: अजय बोथरा
- कार्यक्रम संयोजक: विशाल बोथरा
- फिजिकल एक्टिविटी एवं गेम मैनेजमेंट: गौतम झाबक एवं अर्हम मालू
वर्चुअल मार्गदर्शन एवं आगामी कार्ययोजना:
बैठक में तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम मालू ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और किशोरों को अनुशासन एवं उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं ‘ब्लू ब्रिगेड’ से कार्तिक सिंगल (हिसार) की भी वर्चुअल उपस्थिति रही।
बैठक में राष्ट्रीय स्तर के आयाम Soch X, भिक्षु अंतरंग, पदचिह्न एवं किशोर फिस्टा सहित विभिन्न गतिविधियों पर कार्य करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक शनिवार रात्रि 8 बजे के बाद छोटी प्रतियोगिता या प्रस्तुति आयोजित करने का क्रम भी तय किया गया।
अन्य गतिविधियां:
कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम का आयोजन किया गया, जिसमें गौरव झाबक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन साध्वी श्री जी के मंगल उद्बोधन एवं मंगल पाठ से हुआ, जिसके पश्चात सभी किशोरों ने तत्वज्ञान की कक्षा में भाग लिया।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् के मंत्री पीयूष बोथरा एवं सह-प्रभारी रोशन सिंघी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन किशोर मंडल प्रभारी चमन श्रीमाल ने किया।
किशोर मंडल की इस गेट-टूगेदर मीटिंग में सभी सदस्यों ने आगामी गतिविधियों को नई ऊर्जा, उत्साह एवं संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।





