श्रीडूंगरगढ टुडे 27 अगस्त 2026
राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता (17–19 वर्ष) का समापन समारोह के पौधारोपण कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य रतनलाल शर्मा के निर्देशानुसार और इको क्लब प्रभारी डॉ. विनिता प्रजापत के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्यारेलाल डूकिया, माखनलाल मीणा, एडवोकेट ललित मारू, राजेंद्र श्रीवास्तव, मखनलाल एवं दयाशंकर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में रामचंद्र सीलू, हरिहरन, नीलम रानी और कांता शर्मा ने सहयोग किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।







