श्रीडूंगरगढ टुडे 29 अगस्त 2026
तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप), चेंबूर के मंत्री कपिल मेहता एवं कार्यकारिणी सदस्य निलेश राठौड़ ने कुर्ला विधानसभा क्षेत्र केमम। विधायक मंगेश कुडालकर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक महोदय के कर-कमलों द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के दो अति महत्वपूर्ण सामाजिक आयामों — ‘Vision for Visionless 2.0’ (नेत्रदान/दृष्टिदान अभियान) एवं ‘MBDD’ (मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव) के बैनर का गरिमामय अनावरण किया

इस अवसर पर तेयुप चेंबूर मंत्री कपिल मेहता ने दोनों आयामों की विस्तृत जानकारी विधायक महोदय के समक्ष रखी और इनके माध्यम से जनहित तथा समाजसेवा में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य जनों ने अभातेयुप के इन राष्ट्रीय उपक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विधायक मंगेश कुडालकर ने आगामी रक्तदान शिविर (ब्लड कैंप) सहित अन्य सभी सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। उल्लेखनीय है कि विधायक कुडालकर समय-समय पर तेरापंथ समाज के विभिन्न आयोजनों में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराकर समाज के प्रति आत्मीयता दर्शाते रहे हैं।

अंत में मंत्री कपिल मेहता ने विधायक मंगेश कुडालकर एवं उनकी पूरी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।
सूचना एवं समाचार संकलन: निलेश राठौड़, मीडिया प्रभारी, तेयुप चेंबूर)



