श्रीडूंगरगढ टुडे 29 अगस्त 2026
शरीर के विभिन्न हिस्सों के दर्द से राहत दिलाने के लिए रविवार को तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर अस्पताल में एक दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथैरेपी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. बसंत सुथार और डॉ. सचिन जांगिड़ मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें उचित इलाज का परामर्श देंगे।
बिना ऑपरेशन और इंजेक्शन के मिलेगा इलाज
शिविर में मरीजों का उपचार बिना किसी चीर-फाड़, ऑपरेशन या इंजेक्शन के आधुनिक फिजियोथैरेपी तकनीकों के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा मरीजों को काइनेशियो टेपिंग सुविधा, सही एक्सरसाइज और जीवनशैली (लाइफस्टाइल) में आवश्यक बदलावों की जानकारी दी जाएगी।
इन बीमारियों के मरीज उठा सकेंगे लाभ:
- कमर दर्द और घुटनों का दर्द
- सायटिका और स्लिप डिस्क
- सर्वाइकल की समस्या
- कोहनी व एड़ी का दर्द
- मांसपेशियों का खिंचाव और दर्द
शिविर का स्थल व समय
- स्थान: तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर अस्पताल श्रीडूंगरगढ
- दिन: रविवार
- समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक



