श्रीडूंगरगढ टुडे 2 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की सक्रियता से फतेहपुर से चोरी हुई पिकअप गाड़ी बरामद कर ली गई। जानकारी के अनुसार 29 अगस्त की रात फतेहपुर से एक पिकअप गाड़ी चोरी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद फतेहपुर पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त प्रयासों से चोरी की पिकअप को बरामद कर लिया गया।मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को डिटेन किया है।
डिटेन किए गए लोगों की पहचान मोमासर बास निवासी देबू उर्फ देवीलाल वाल्मीकि, सेक्शन उर्फ विशाल वाल्मीकि तथा शिवबाड़ी निवासी दिलीप वाल्मीकि के रूप में हुई है। सभी को श्रीडूंगरगढ़ थाने लाया गया है। अब फतेहपुर पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें अपने साथ ले जाएगी।
चोरी की पिकअप बरामद करवाने में कांस्टेबल पुनीत कुमार की विशेष भूमिका बताई जा रही है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।



