श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 सितंबर 2026
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) ताल मैदान परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ सदस्यों ने मिलकर उत्साहपूर्वक पौधे लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य नाजीमा अजीज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक जागरूक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय स्टाफ सक्रिय रूप से मौजूद रहा और विद्यार्थियों ने भी बड़े उत्साह के साथ परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।



