श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 सितंबर 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचाग- 04 सितंबर 2026🕉️
📅 दिन — शुक्रवार
📜 कल्प — श्वेत-वराह
👑 मन्वंतर — वैवस्वत
⏳ युग — कलियुग (28वाँ चतुर्युग – प्रथम चरण)
📿 विक्रम संवत — 2083 [रौद्र]
📿 शक संवत — 1948
🌞 अयन — दक्षिणायण (उत्तर गोले)
🔥 ऋतु — वर्षा
📆 मास — भाद्रपद
🌑 पक्ष — कृष्ण
🌞 सूर्य राशि — सिंह
🌙 चंद्र राशि — वृष
🌅 सूर्योदय — 05:46 AM
🌇 सूर्यास्त — 06:14 PM
📅 तिथि — अष्टमी (11:13 PM से नवमी )
🌟 नक्षत्र — रोहिणी (11:12 PM से मृगशिरा )
✨ योग — हर्षण (04:51 PM से वज्र )
🧿 करण — बालव (12:23 PM से कौलव )
🌛 चंद्रोदय — रात्रि 11:09 PM
📍 दिशाशूल — पश्चिम दिशा में
🌺 व्रत पर्व — श्री कृष्ण जन्माष्टमी , गोकुलाष्टमी, दूर्वाष्टमी
━━━━━━━━━━━━━━━
शुभ-अशुभ मुहूर्त
☠️ राहुकाल —10:26 AM से 12:00 PM
⚠️ यमगण्ड — 03:07 PM से 04:41 PM
🟤 गुलिक काल — 07:18 AM से 08:52 AM
🚫 दुर्मुहूर्त — 08:15 AM से 09:05 AM
✨ अभिजित मुहूर्त — 11:35 AM से 12:25 PM
दिन का चौघड़िया
🟢 चर → 05:46 AM – 07:18 AM
🟢 लाभ → 07:18 AM – 08:52 AM
🟢 अमृत → 08:52 AM – 10:26 AM
🔴 काल → 10:26 AM – 12:00 PM
🟢 शुभ → 12:00 PM – 01:33 PM
🔴 रोग → 01:33 PM – 03:07 PM
🔴 उद्वेग → 03:07 PM – 04:41 PM
🟢 चर → 04:41 PM – 06:14 PM
रात्रि का चौघड़िया
🔴 रोग → 06:14 PM – 07:41 PM
🔴 काल → 07:41 PM – 09:07 PM
🟢 लाभ → 09:07 PM – 10:34 PM
🔴 उद्वेग → 10:34 PM – 12:00 AM
🟢 शुभ → 12:00 AM – 01:26 AM
🟢 अमृत → 01:26 AM – 02:53 AM
🟢 चर → 02:53 AM – 04:19 AM
🔴 रोग → 04:19 AM – 05:46 AM 🌅
चौघड़िया फल विचार
✨ चर में चक्र चलाइये, उद्वेगे थलगार।
✨ शुभ में स्त्री श्रृंगार करे, लाभ में करो व्यापार॥
✨ रोग में रोगी स्नान करे, काल करो भण्डार।
✨ अमृत में काम सभी करो, सहाय करो कर्तार
दिन का होरा
💎 शुक्र → 05:46 AM – 06:48 AM
🧠 बुध → 06:48 AM – 07:50 AM
🌙 चन्द्र → 07:50 AM – 08:52 AM
⚫ शनि → 08:52 AM – 09:55 AM
📿 गुरु → 09:55 AM – 10:57 AM
🔥 मंगल → 10:57 AM – 12:00 PM
🌞 सूर्य → 12:00 PM – 01:02 PM
💎 शुक्र → 01:02 PM – 02:05 PM
🧠 बुध → 02:05 PM – 03:07 PM
🌙 चन्द्र → 03:07 PM – 04:10 PM
⚫ शनि → 04:10 PM – 05:12 PM
📿 गुरु → 05:12 PM – 06:14 PM
रात्रि का होरा
🔥 मंगल → 06:14 PM – 07:13 PM
🌞 सूर्य → 07:13 PM – 08:10 PM
💎 शुक्र → 08:10 PM – 09:08 PM
🧠 बुध → 09:08 PM – 10:05 PM
🌙 चन्द्र → 10:05 PM – 11:03 PM
⚫ शनि → 11:03 PM – 12:00 AM
📿 गुरु → 12:00 AM – 12:58 AM
🔥 मंगल → 12:58 AM – 01:55 AM
🌞 सूर्य → 01:55 AM – 02:53 AM
💎 शुक्र → 02:53 AM – 03:50 AM
🧠 बुध → 03:50 AM – 04:48 AM
🌙 चन्द्र → 04:48 AM – 05:46 AM 🌄
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यो से मन भटकायेंगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है दो पक्षो में सुलह कराने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ आज चाह कर भी आशा के अनुकूल नहीं रहेगा। मन बहलाने के लिये अनैतिक कर्म भी कर सकते है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आप आज के दिन किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ेगी फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे पीछे पूर्ण हो ही जायेंगे। धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी लेकिन आशा से कुछ कम ही। नौकरी पेशा जातक आवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते है। धार्मिक कार्यो में भी विशेष रूचि लेंगे टोने टोटको पर प्रयोग कर सकते है। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा। अविवाहितो के लिए रिश्ते आएंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी मध्यान तक व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन नतीजा निराशाजनक ही रहेगा जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे ही विलंब के साथ कुछ ना कुछ कमी रहेगी। सहकर्मी भी आपके ऊपर छींटाकशी करेंगे जिससे माहौल गरम रहेगा। आपकी विचारधारा किसी से भी मेल नही खायेगी जिस कारण अन्य लोगो से तालमेल बैठाने में असुविधा रहेगी। घर मे भी भाई बंधुओ से वैचारिक मतभेद के चलते कलह होगी। किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य मे निवेश ना करें हानि की संभावना अधिक है लेकिन मेहनत में कमी ना करे संध्या से स्थिति सुधरने लगेगी रुके कार्य मे गति आने पर लाभ की संभावना भी बनेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको राज समाज से लाभ के साथ-सातः मान-सम्मान भी दिलाएगा। कारोबारी लोग रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा भी कम रहने से लाभ के आसार बढ़ेंगे। लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशियां बढ़ेंगी। सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे। सामाजिक जीवन मे आज आप धनी व्यक्तियों जैसी पहचान बनाएंगे। किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे। महिला वर्ग भी आज महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी। जननेंद्रित संबंधित समस्या रह सकती है पानी अधिक पियें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन उठापटक वाला रहेगा खर्च आज अनियंत्रित होंगे। दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज मध्यान तक व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन नतीजा निराशाजनक ही रहेगा जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे ही विलंब के साथ कुछ ना कुछ कमी रहेगी। सहकर्मी भी आपके ऊपर छींटाकशी करेंगे जिससे माहौल गरम रहेगा। आपकी विचारधारा किसी से भी मेल नही खायेगी जिस कारण अन्य लोगो से तालमेल बैठाने में असुविधा रहेगी। घर मे भी भाई बंधुओ से वैचारिक मतभेद के चलते कलह होगी। किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य मे निवेश ना करें हानि की संभावना अधिक है लेकिन मेहनत में कमी ना करे संध्या से स्थिति सुधरने लगेगी रुके कार्य मे गति आने पर लाभ की संभावना भी बनेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी शारीरिक रूप से प्रतिकूल रहेगा। आकस्मिक दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से शारीरिक कष्ट पहुँच सकता है। हाथ पैरों में भी शिथिलता रहेगी जिससे दैनिक कार्य कुछ प्रभावित रहेंगे। व्यावसायिक कार्यो में दौड़ धूप अधिक रहेगी इसका उचित लाभ विलंब से ही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण अधिक भावुक रहेगा। घर के सदस्य आपसी परेशानी को समझेंगे फिर भी अधिक बोलने एवं क्रोध की आदत से बचें। आर्थिक रूप से दिन आकस्मिक खर्च वाला रहेगा संध्या बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी। स्त्री सुख मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज मध्यान तक स्थिति आपके पकड़ में रहेगी इसके बाद पुरानी बात को लेकर किसी से झगड़ा होने पर मानसिक अशांति बनेगी। आप सभी कार्यो को देख परख कर ही करेंगे फिर भी कार्य सफलता में विलंब अथवा कार्य हानि होगी। मन के नकारात्मक भाव शारीरिक एवं मानसिक रूप से विचलित करेंगे। आपके अंदर विवेकि भरा रहेगा भले-बुरे का पूर्व ज्ञान भी कर सकेंगे इसके बावजूद मन अनैतिक कार्यो में भटक सकता है। सामाजिक क्षेत्र एवं घर मे धैर्य का परिचय दें किसी की बातों पर शीघ्र प्रतिक्रिया माहौल खराब करेगी। महिला वर्ग अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगी जिससे मान भंग के प्रसंग बन सकते है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन लाभदायक रहेगा अकारण क्रोध से बचे अन्यथा लाभ के अवसर का फायदा कम मिलेगा। आपको पुराने परिश्रम का लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। आज व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से निकट भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्यान तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परन्तु आज नए कार्यो में निवेश ना करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलु कार्यो में व्यस्तता रहेगी सुखोपभोग की वस्तुओ पर खर्च करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से श्रेष्ठ आंकेंगे मनमाना व्यवहार करने से आस पास रहने वालों को असुविधा होगी व्यर्थ की बहस भी होगी। घर एवं बाहर आज संतुलित व्यवहार रखें लोग आपकी सही बातों को भी गलत बना कर विवाद खड़ा करेंगे। सेहत आज ठीक रहेगी लेकिन कलह-क्लेश के कारण मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। जिस भी कार्य का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई व्यवधान आने से मन खिन्न होगा। धन संबंधित लेन-देन में स्पष्टता रखें लिख कर ही करें भूल होने की आशंका है। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। जोड़ तोड़ की नीति से धन लाभ होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप ना चाहकर भी व्यर्थ के झगड़ो में पड़ेंगे मन मे अहम की भावना गलती करने पर भी झुकने नही देगी। सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेने से कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलेगी। छाती में संक्रमण अथवा मासपेशियो में खिंचाव आने से पीड़ा होगी। जिम्मेदारी ठीक से नही संभालने पर बड़े लोग नाराज होंगे। धन लाभ की उम्मीद नही होने पर भी अचानक होने से आश्चर्यचकित होंगे। फिर भी खर्च आय की तुलना में अधिक ही रहेंगे। घर अथवा रिश्तेदारी मे पूजा पाठ के आयोजन में भाग ले सकते है। महिलाये जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से परेशान हो सकती है। लंबी यात्रा आज ना करें ठंडे प्रदार्थो से परहेज रखें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन परिश्रम साध्य रहेगा मध्यान तक मेहनत का फल ना मिलने पर क्रोध आएगा। पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो एवं परिजनों से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी स्वयजनो से वैर विरोध रहेगा फिरभी गंभीर परिणाम नही होंगे। संध्या बाद स्थिति पक्ष में आने लगेगी।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975



