श्रीडूंगरगढ टुडे 4 सितंबर 2026
नगरपालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नम्बर 6 से पार्षद प्रत्याशी अंजू पारख के श्रीडूंगरगढ़ में हाईस्कूल रोड स्थित मातुश्री भवन में बुधवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ उमड़ी कार्यक्रम में वक्ताओं ने पारख द्वारा अपने गत नेता प्रतिपक्ष कार्यकाल में जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने, क्षेत्र के विकास और वार्ड की प्राथमिकताओं को लेकर एकजुट होकर काम करने को ऐतिहासिक बताया। व पारख को पुनः विजेता बनाने का आह्वान किया पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क, मतदाताओं से सीधा संवाद और बूथ स्तर तक मजबूत तैयारी के लिए सक्रिय होंने का आह्वान किया इस दौरान भंवरलाल भोजक रामचंद्र राठी, सुरेन्द्र पारख, शंकरलाल मोदी, विमल भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विक्रम मालू ने किया।









