श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 सितंबर 2026
श्री श्याम कंप्यूटर सेंटर एवं ई-मित्र, श्रीडूंगरगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस पर उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
कार्यक्रम में Language Tree के डायरेक्टर राज सर एवं साधना क्लासेज के डायरेक्टर राजाराम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन, मेहनत एवं अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री श्याम कंप्यूटर सेंटर एवं ई-मित्र के डायरेक्टर फतेन्द्र शर्मा एवं रॉकी सारस्वत ने सभी विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के इस संयुक्त आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व से जोड़ने का सार्थक संदेश दिया।
अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कंप्यूटर शिक्षा के लिए बेहतर अवसर
श्री श्याम कंप्यूटर सेंटर एवं ई-मित्र में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां Basic Computer, RS-CIT, Tally, Typing, DCA, PGDCA, B.Ed. & BSTC, O Level एवं AI सहित विभिन्न कंप्यूटर एवं तकनीकी कोर्स की शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज के साथ बेहतर मार्गदर्शन देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
यदि आप भी कंप्यूटर शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान के क्षेत्र में बेहतर शुरुआत करना चाहते हैं, तो श्री श्याम कंप्यूटर सेंटर एवं ई-मित्र, श्रीडूंगरगढ़ से जुड़कर अच्छी एवं उपयोगी कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
संपर्क करें
📞 Rocky Sarswat: 9521777360
📞 Fatendra Sharma: 9413288113
📞 Prem Prajapat: 8279043780







