श्रीडूंगरगढ टुडे 6 सितंबर 2026
सनशाइन सेकेंडरी स्कूल तथा विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकगणों से केक कटवाकर उनका सम्मान किया। इसके साथ ही भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को याद करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर चर्चा की।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें विभिन्न नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के लिए मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया, जिनमें शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उत्कृष्ट परिणाम पर शिक्षक प्रकाश छंगानी सम्मानित
इस अवसर पर संस्था के निदेशक राकेश व्यास ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने के लिए विद्यालय अध्यापक प्रकाश छंगानी को ₹11,000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर शिक्षकों ने विद्यार्थियों व संस्था का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जेसिका प्रजापत एवं वंदना माली ने किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।








