श्रीडूंगरगढ टुडे 7 सितंबर 2026
श्री रामदेव बाबा प्रेम मंडल द्वारा आयोजित 12वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर पर्वत पाटिया स्थित महेश्वरी भवन सूरत में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंडल द्वारा पहली बार आयोजित महा रक्तदान शिविर और भव्य भजन संध्या में समाज के विभिन्न वर्गों का हुजूम उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित महा रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं सहित समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर रात तक रक्तदान के लिए लोगों का उत्साह बना रहा और रात्रि 8:30 बजे तक 105 यूनिट रक्तसंग्रहित किया गया प्रथम प्रयास में मिली इस अपार सफलता से आयोजकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए “रक्तदान महादान” के संदेश को सार्थक किया। श्री रामदेव बाबा प्रेम मंडल द्वारा पहली बार आयोजित इस रक्तदान शिविर को मिली शानदार सफलता ने आयोजकों का उत्साह बढ़ा दिया।
वहीं दूसरी ओर आयोजित भव्य भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका हर्षिता रामावत ने एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनके मधुर और जोशीले भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे तथा पूरा परिसर बाबा रामदेवजी के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में 2000 से अधिक भक्तों एवं श्रद्धालुओं का विशाल हुजूम उमड़ पड़ा। महेश्वरी भवन का पूरा परिसर देर रात तक भक्ति, आस्था और सेवा के रंग में डूबा रहा।
श्री रामदेव बाबा प्रेम मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी रक्तदाताओं, श्रद्धालुओं, सहयोगियों, समाजबंधुओं एवं आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री रामदेव बाबा के आशीर्वाद एवं समाज के सहयोग से मंडल आगे भी इसी प्रकार धार्मिक, सामाजिक एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर गति देता रहेगा।









