श्रीडूंगरगढ टुडे 8 सितंबर 2026
मंगलवार सुबह गांव दुलचासर में रुणिचा पैदल यात्री संघ, दुलचासर द्वारा बाबा रामदेव मदंरि में श्रद्धालुओं ने 10 सितंबर की सुबह 6 बजे रवाना होने वाले संघ के पोस्टर का विमोचन किया। प्रातः काल बाबा रामदेव जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी गोविंदराम सांडेला, संघ अध्यक्ष संदीप कुमार मूंधड़ा सहित उपस्थित बाबा के भक्तगणों ने विधिवत जोत प्रज्वलित कर दर्शन कर बाबा रामदेव जी के जयकारों के साथ पोस्टर का विमोचन किया गया।
संघ अध्यक्ष संदीप कुमार मूंधड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की 10 सितंबर 2026 को प्रातः 6:00 बजे रूणिचा पैदल यात्री संघ रुणिचा धाम के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि आज सायं काल बाबा का भव्य जागरण का आयोजन होगा।
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर के सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि कल संघ द्वारा 9 सितंबर 2026 को गांव के हर घर में बाबा रामदेव जी की ध्वजा का वितरण किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पैदल संघ के साथ रुणिचा धाम यात्रा में शामिल होने की अपील की है।




