श्रीडूंगरगढ टुडे 11 सितंबर 2026
रामदेवरा की ओर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गजनेर रोड पर भाईचारा ग्रुप की ओर से दो दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। ग्रुप द्वारा लगातार 18वीं बार रामदेवरा पदयात्रियों की निःस्वार्थ सेवा की जा रही है।

शिविर में पहुंच रहे पदयात्रियों के लिए शीतल लस्सी, कचौरी, पकौड़ी, सेव और केले सहित विभिन्न खाद्य व पेय सामग्री की व्यवस्था की गई है।
ग्रुप के मनोज सोनी ने बताया कि भाईचारा ग्रुप प्रतिवर्ष रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों की सेवा में तत्पर रहता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी गजनेर रोड पर दो दिनों तक यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और राहत के लिए ग्रुप के सदस्य पूरे उत्साह के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस सेवा कार्य में श्रीराम, ओमप्रकाश, गजानंद, मनोज, अशोक, प्रेम, पूनम, सुंदर, कालूराम, मुनिराम, धनराज, गोविंद, पवन और राजू सहित अन्य सेवार्थी अपना सराहनीय योगदान दे रहे हैं।




