श्री डूंगरगढ़ टूडे 8 अगस्त 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-08.08.2025🕉️
✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
अगर आप चाहते हैं कि आपका विवाह शीघ्र हों तो आगे बताये कुछ उपाय सहायक हो सकते हैं
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक………………….08.08.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……………………………………श्रावण
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि… चतुर्दशी. अपरा. 2.13 तक / पूर्णिमा
वार………………………………….. शुक्रवार
नक्षत्र……उ.षाढ़ा.अपरा. 2.28 तक / श्रवण
चंद्रराशि……………. मकर. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग.. आयुष्मान्. रात्रि. 4.08* तक/सौभाग्य करण……………. वणिज. अपरा. 2.13 तक
करण…..विष्टि(भद्रा) रात्रि. 1.53* तक / बव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………. प्रातः 6.03.00 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.10.48 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.07.47
रात्रिमान…………………………. 10.52.39
चंद्रास्त…………………. . 6.34.26 AM पर
चंद्रोदय……………………6.46.02 PM पर
राहुकाल.पूर्वा.10.58 से 12.37 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 3.54 से 5.32 तक(अशुभ)
गुलिक…..प्रातः 7.41 से 9.20 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…….. मध्या.12.11 से 1.03(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………पश्चिम दिशा
दोष परिहार……..जौ का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल- सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
लग्न …………. कर्क 21°7′ आश्लेषा 2 डू
सूर्य ………… कर्क 21°32′ आश्लेषा 2 डू
चन्द्र ……….मकर 5°23′ उत्तराषाढ़ा 3 जा
बुध *^ ………… कर्क 10°37′ पुष्य 3 हो
शुक्र …………. मिथुन 14°56′ आद्रा 3 ङ
मंगल ….कन्या 6°27′ उत्तर फाल्गुनी 3 पा
बृहस्पति ……..मिथुन 18°59′ आद्रा 4 छ
शनि * …….मीन 7°15′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ……कुम्भ 25°46′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * ….. सिंह 25°46′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
चंचल…………….प्रातः 6.03 से 7.41 तक
लाभ……………..प्रातः 7.41 से 9.20 तक
अमृत…………..प्रातः 9.20 से 10.58 तक
शुभ…………..अपरा. 12.37 से 2.15 तक
चंचल…………….सायं. 5.32 से 7.11 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ…………… रात्रि. 9.54 से 11.16 तक
शुभ….रात्रि. 12.37 AM से 1.59 AM तक
अमृत….रात्रि. 1.59 AM से 3.20 AM तक
चंचल….रात्रि. 3.20 AM से 4.41 AM तक
(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये।
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
08.24 AM तक–उ.षाढ़ा—-3——-जा
02.28 PM तक–उ.षाढ़ा—-4——-जी
08.29 PM तक—श्रवण—–1——खी
02.29 AM तक—श्रवण—–2——-खू उपरांत रात्रि तक—श्रवण—–3——-खे
राशि मकर – पाया ताम्र
आज का दिन
व्रत विशेष…………………………. पूर्णिमा
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष……………………………नहीं है।
दिन विशेष………………. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष…भारत छोड़ो आंदोलन वार्षिकी
पंचक………………………… आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा). अप.2.13 से रात्रि.1.53* तक
खगोलीय…… वर्तमान रवि नक्षत्र.(अश्लेषा)
नक्षत्र वाहन……………….. खर.वर्षा (सम)
खगोलीय……………………………. नहीं है। सर्वा.सि.योग…. अपरा. 2.28 से रात्रि पर्यंत अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग….. उदयात् अपरा. 2.18 तक
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
आज दिनांक……………….09.08.2025
तिथि……… श्रावण शुक्ला पूर्णिमा शनिवार
व्रत विशेष……………. कोकिला व्रत संपूर्ण
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष…. रक्षाबन्धन / श्रावणी उपाकर्म
दिन विशेष………………. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष…………………. संस्कृत दिवस
दिन विशेष………… अमरनाथ यात्रा पूर्णता
दिन विशेष……. राष्ट्रीय अगस्त क्रांति दिवस
दिन विशेष……….. विश्व आदिवासी दिवस
पंचक………………………… आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………… आज नहीं है।
खगोलीय…… वर्तमान रवि नक्षत्र.(अश्लेषा)
नक्षत्र वाहन……………….. खर.वर्षा (सम)
खगोलीय…………………………… .नहीं है।सर्वा.सि.योग…. उदयात्. अपरा. 2.24 तक अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………… आज नहीं है।
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
अगर आप चाहते हैं कि आपका विवाह शीघ्र हों तो आगे बताये कुछ उपाय सहायक हो सकते हैं
बेटा या बेटी के विवाह योग्य होने पर माता-पिता प्रयासरत रहते है कि उनके बेटा/बेटी को एक सुयोग्य जीवन साथी की प्राप्ति हो। कई बार बहुत प्रयास करने पर भी यह कार्य संपन्न नहीं हो पाता है। आज कल के युवा युवती विवाह सूत्र में बंधने से पूर्व स्वयं का करियर बना लेना चाहते है। ऐसे में विवाह की आयु निकल जाती है और विवाह में विलंब होने के बाद विवाह सूत्र में बंधना सरल नहीं होता है। आधुनिक समय में देरी से विवाह या अविवाहित रह जाने के मामले बढ़ते जा रहे है। इससे माता-पिता की चिंताएं भी बढ़ जाती है, युवक-युवतियों को भी विवाह की संभावनाएं कम नजर आने लगती है।
आयु अधिक हो जाने पर भी यदि विवाह न हो पा रहा हो तो निम्न उपायों को करने से शीघ्र विवाह की संभावनाएं बनती है- यह उपाय विवाह योग्य वर या कन्याएं दोनों कर सकते है-
विवाह क्षेत्र की बाधाएं दूर करने के लिए 1200 ग्राम पीली दाल और सवा लीटर कच्चा दूध लेकर दोनों वस्तुओं को लेकर सोमवार के दिन दान करें।
जब किसी अविवाहित कन्या के विवाह की बात करने उसके पिता या भाई भावी वर के घर जायें तो उस समय कन्या बाल खुले रखें। जब तक बात करके वो वापस ना आ जायें तब तक बाल ना बांधे।
दुल्हन के हाथों में जब मेहंदी लगाई जा रही हों उस समय थोड़ी सी मेहंदी अविवाहित कन्या अपने हाथों में दुल्हन के हाथों से लगवा लें।
अविवाहित युवक या युवतियों के विवाह की बातचीत के लिए जब घर में मेहमान आये तो उन्हें इस प्रकार बैठाया जाए कि उन्हें बाहर जाने का रास्ता दिखाई ना दें।
विवाह के इच्छुक जातक जिस जगह सोते हुए, उसके नीचे का स्थान साफ सथुरा होना चाहिए। किसी भी तरह का कबाड़ वहां नहीं होना चाहिए।
घर में सफेद रंग का खरगोश पालना चाहिए और अविवाहित के द्वारा इसकी सेवा करनी चाहिए। इससे जल्द विवाह होने के योग बनते है।
गुरुवार के दिन वट वृक्ष को जल देने या सेवा कार्य करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती है।पूर्णिंमा के दिन अविवाहित युवक या युवती यदि वट वृक्ष की परिक्रमा करें तो विवाह जल्द संपन्न होता है। यह परिक्रमा 108 बार करनी चाहिए।
गुरुवार के दिन गुड़, पीली दाल और आटे का पेड़ा गाय को खिलाने से विवाह के शीघ्र योग बनते है।
मिट्टी का एक कुल्हड़ लेकर उसमें 1 लाल वस्त्र, 7 काली मिर्च, समुद्री नमक की 7 डलियां लेकर इसमें डालें। फिर हांडी के मुंह को लाल वस्त्र से बांध दें। इस कुल्हड़ के चारों ओर लाल कुमकुम से सात बिंदियां बना दें। इसके बाद निम्न मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप आपको कम से कम 5 बार करना है। यह सब कर आप इसे शनिवार की रात्रि में चौराहे पर छोड़ आयें।
मंत्र – गौरी आवे ,शिव जो ब्यावे [लड़की का नाम] का विवाह तुरंत सिद्ध करेँ,देर ना करेँ, जो देर होए, तो शिव को त्रिशूल पड़े, गुरु गोरखनाथ की दुहाई फिरै ।
कन्या के विवाह की बाधाएं दूर करने के लिए आप जट्टा वाले पांच नारियल लेकर भगवान शिव को समर्पित करते हुए निम्न मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ऊं श्रीं वर प्रदाय श्रीं नामः
उपरोक्त मंत्र का जाप 5 माला करें। मंत्र जाप करने के पश्चात इन नारियल को बहते जल में बहा दें।
विवाह योग्य कन्या सोमवार के व्रत का पालन करें। यह व्रत 16 सोमवार तक लगातार करें।
विवाह योग्य कन्या या पुरुष सोमवार के दिन भगवान शिव का दूध और जल से जलाभिषेक करें और निम्न मंत्र का जाप करें। यह मंत्र जाप रुद्राक्ष माला पर करें। नित्य एक माला जाप करें।
मंत्र – ॐ सोमेश्वराय नमः
श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, बिल्व पत्र, अक्षत, कुमकुम आदि अर्पित करें, पूर्ण भाव से पूजन करें और प्रार्थना करें की शीघ्र विवाह हों।
स्नान के जल में थोड़ी सी हल्दी डालकर स्नान करें। यह उपाय गुरुवार के दिन करें।
केसर का सेवन करें।
गुरुवार के दिन कन्या या पुरुष पीले रंग का वस्त्र धारण करें।
5 मिठाईयां, हरी ईलायची का जोड़ा और घी का दीपक जलाकर गुरुवार के दिन भगवान शिव का पूजन करें। इस उपाय को 3 गुरुवार करना है। विवाह का सरल उपाय है।
विवाह की कामना करते हुए गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन शुद्ध घी के दीपक से करें। दीपक के सम्मुख गुरु ग्रह के मंत्र का एक माला जाप करें।
मंत्र – ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:
गुरु ग्रह की शांति कराने और गुरु देव का नित्य पूजन करने से जल्द विवाह के योग बनते है।
प्रेम विवाह की कमना रखने वाली कन्या या पुरुष भगवान श्रीकृष्ण के निम्न मंत्र का जाप करें।
मंत्र – शीघ्र विवाह के लिए भगवान श्री कृष्ण का मन्त्र। क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।”
बुधवार के दिन भगवान गणेश को मालपुए अर्पित करें। इससे विवाह होने की संभावनाएं बनती है।
सायंकाल के समय शुक्रवार के दिन 8 छुआरे पानी में उबालें, रात्रि में इन्हें अपने पलंग के निकट रखें और अगले दिन स्नानादि क्रियाएं कर इन छुआरों और पानी को बहते जल में प्रवाहित कर दें।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। अहम योजनाओं को समय पर पूरा करके आप काफ़ी लाभ हासिल करने में सफल रहेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप चौकन्ने रहें, क्योंकि कोई आपको बलि का बकरा बना सकता है। तनाव और चिंता में बढोत्तरी संभव है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आप अपने प्रिय के साथ में आराम महसूस करेंगे। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप मानसिक तौर पर स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो संभव है कि वो आहत महसूस करे। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का उपयोग आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपको सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी से दूर नहीं हो सकेंगे।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप अपनी बीमारी के बारे में चर्चा करने से बचें। ख़राब तबियत से ध्यान हटाने के लिए कोई और दिलचस्प काम करें। क्योंकि इस बारे में आप जितनी ज़्यादा बातें करेंगे, उतनी ही ज़्यादा तकलीफ़ आपको होगी। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। जो भी आप आज करेंगे, आप हमेशा प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे हो सकता है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। एक ऐसा वक़्त जब नौकरियों या व्यापार के नए प्रस्ताव आएंगे, आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह ख़राब कर सकती है। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे- कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।




