श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 अगस्त 2025
श्रीडूंगरगढ़ में एसएफआई की ओर से स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाया जा रहा जन जागृति जत्था दूसरे दिन बुधवार देर रात तक शहर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर जनता को बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से आम जनता को भारी नुकसान होगा। ये मीटर बिजली के बिलों में अनियमितता और आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम करेंगे। गरीब, किसान और मजदूर वर्ग पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। जिला सह सयोंजक विवेक लावा ने बताया कि श्री डूंगरगढ़ में किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई को हम सब को मिलकर लड़नी होगी। इसके लिए उन्होंने लोगो से अपील की 11 अगस्त को उपखंड कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पर शामिल होने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में आपका समर्थन ही हमारी तातक है। आइए इस लड़ाई में भाग लें और सरकार कों झुकाने का काम करें
इस दौरान तहसील अध्यक्ष जगदीश रेगर, प्रतीक शर्मा प्रकाश गाँधी शौकीन काज़ी SFI,तालीम,तिलोक मेघवाल जावेद बहलीम,आमिर खान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे






