क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में आज रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्मिक किशन गोपाल प्रजापत ने बताया कि विद्यालय में आज प्राचार्य बबीता बिश्नोई की प्रेरणा से विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी लोक कला को रंगों में उकेरते हुए मनभावन रंगोली बनाई बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते हुए पारंपरिक बंधन को निभाया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में त्योहार की खुशबू और भाई-बहन के प्रेम की मिठास घुली रही। इस अवसर पर प्राचार्य बबीता बिश्नोई द्वारा विद्यार्थियों को स्टेशनरी कॉपी पेन पेंसिल आदि अपने निजी स्तर पर वितरण किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन मिड डे मील में स्पेशल डाइट खीर- पूड़ी और जलेबी आदि व्यंजन परोसे गए।प्राचार्य बबीता बिश्नोई ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए देश प्रेम और राष्ट्र प्रथम का भाव मन में रखने का संकल्प दिलवाया और चारित्रिक गुणों को जीवन में सर्वोच्चता से धारण करने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ ही भारतीय सनातन संस्कृति और परंपरा के त्योहारों का महत्व बताते हुए पूर्ण आस्था के साथ इन सब में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया।विद्यालय स्टाफ सुमम,वंदना,अनुराधा, पूजा, पुष्पा, नूजल काजी अमरचंद लल्लूराम मीणा और किशन गोपाल प्रजापत का इस कार्यक्रम में सहयोग रहा।









