श्री डूंगरगढ़ टुडे 8 अगस्त 2025
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा शुक्रवार को महिला मंडल भवन में राखी एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसने लगभग 15 बहिनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के साथ हुआ । इसके बाद सभी को प्रतियोगिता के नियम बताए गए। महिला मंडल की कार्यसमिति की बहनों की उपस्थिति में प्रतियोगिताएं संपादित की गई। निर्णायक के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा एवं अंजु पारख ने सभी का उत्साहवर्धन किया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम शीतल बोथरा द्वितीय दीप्ति झाबक एवं तृतीय माहीका मालू रही। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम अंजू संचेती द्वितीय शीतल बोथरा एवं तृतीय काव्य सिंघी रही। मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा सहित पूरी टीम ने विजेताओं को बधाई दी तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कार देने की घोषणा की।
कार्यक्रम सकुशल संपादित करने हेतु सभी को साधुवाद दिया ।





