श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 सितंबर 2025
नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख और शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा के नेतृत्व में मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र के पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर तहसीलदार एवं नगर पालिका इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पार्षदों ने बताया कि कई वार्डों में पेयजल,साफ सफाई,सड़क, नालियों का निर्माण, रोड़ लाइट की व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याएँ लंबे समय से बनी हुई हैं। इनका शीघ्र निवारण होना आवश्यक है।कार्यवाहक ईओ श्रीवर्धन शर्मा ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।

इस दौरान पार्षद हीरालाल कूकना,मंगतू मेघवाल,युसुफ चुनार,संदीप मारू,संजय करनानी,सतनारायण जाट, दीपक गौतम, मूलचंद स्वामी, रमेश प्रजापत, रमेश बासनीवाल रामचंद्र छापोला, हरिप्रसाद, नंदकिशोर बासनिवाल, मनोज पारख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




