Menu
7 जून 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ अंचल में तूफानी बारिश ने बरपाया कहर टूटे विधुत पोल, गिरे पोल, मकान ध्वस्त देखें फ़ोटो सहित खबर  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  तुलसी मेडिकल रिचर्स एंड सेंटर में कल रविवार को आयोजित होगा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्ध रहेगी सेवाएं  |  तूफानी बारिश का कहर: हाइवे पर गिरे पोल,सातलेरा में मकान ढहा, निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,वेयर हाऊस ध्वस्त,देखें विशेष फ़ोटो सहित  खबर  |  अहमदाबाद बैठक से लौटे जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद का जैन मंदिर में भव्य स्वागत  |  सुबह देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  आंधी बारिश का कहर- समंदसर की बिजली आपूर्ति बाधित,विधुत पोल टूटने से गांव व रोही की सप्लाई बंद  |  6 जून 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  गौ सेवा कर मनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिवस दी शुभकामनाएं  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में किया पौधारोपण लिया देखभाल का संकल्प, दानदाता ने 1 क्विंटल 51 kg तरबूजों का गौवंश को लगाया भोग  |  विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक राज्यमंत्री सुथार की अध्यक्षता में हुई आयोजित,युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर,  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर AU Foundation Ignite एवं मेरा युवा भारत केंद्र, बीकानेर द्वारा कार्यक्रम आयोजित  |  जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन: जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत  |  पर्यावरण दिवस पर बुरी खबर कालू करणी माता मंदिर में सैकड़ों चिड़ियों की रहस्यमय मौत, पढ़े पूरी खबर  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ  |  यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बो की अस्थाई बढोतरी बीकानेर हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में बढ़ाए डिब्बे  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया गया संदेश।  |  पर्यावरण दिवस पर वीर तेजा गौशाला में पौधारोपण, पेड़ों की देखभाल का भी लिया संकल्प  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर  श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में विधिक टीम द्वारा वृहद वृक्षारोपण; ” सृजन की सुरक्षा ” का दिया संदेश  |  श्रीडूंगरगढ़ बरसात ने खोली प्रशासन की पोल: सडकों पर फैला कीचड़ तो निचले इलाकों सहित अस्पताल में घुसा गंदा पानी,विभाग की लापरवाही बेजुबान पर पड़ी भारी करंट के आया चपेट मे देखे फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत,5 लोग घायल,एक रेफर  |  5 जून 2026,शुक्रवार देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौमाताओं को लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ऋण आवेदन शुरू: 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ में महिला की  हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 48 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा  |  सेरूणा जीएसएस पर नहीं मिले कार्मिक,आंधी में तार टूटने से बिजली व्यवस्था ठप,ग्रामीणों ने दिया धरना  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  दुकान बंद कर घर लौट रहे नाबालिग से की मारपीट: नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज  |  सुबह की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  4 जून 2026,गुरुवार पढ़े  आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  लखासर के पूर्व सरपंच व बाबा रामदेव गौशाला के संस्थापक धनेसिंह की पुण्यतिथि पर की गौ सेवा।  |  युवाओं से आहवान- पुर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ सफलता हासिल कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें- झाबरसिंह खर्रा, नगरीय विकास मंत्री  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ,समाज को संगठित कर सेवा कार्य बढ़ाने का आह्वान  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  महिला का शव मिलने के मामले में अपडेट:नाबालिग बेटे की रिपोर्ट पर कार्रवाई, 15 घंटे में 650 किमी दूर से आरोपी को किया गिरफ्तार  |  3 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दानदाता पारीक परिवार दिया व्हीलचेयर  |  सूडसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा हुई हाईटेकः 13 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी 24 घंटे नजर  |  श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल ने 21वें अधिवेशन GENZ Conclave में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा क्षेत्र में जीता द्वितीय पुरस्कार  |  विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  न्यायालय परिसर में एडीजे सरिता नौशाद का विदाई समारोह, ये रहें मौजूद देखें फ़ोटो सहित खबर  |  वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत चूरू में कार्यक्रम,शामिल हुए राज्यमंत्री सुथार  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित जैन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड पर वन क्षेत्र में मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में  |  2 जून 2026, मंगलवार,पढ़े आज  का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौवंश को लगाया तरबूजों का भोग  |  हाइवे पर पैदल चल रहे राहीगर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत।  |  बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन लें किसानः राज्यमंत्री सुथार  |  शाम  देश ओर राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  जून शुरू होते ही हुए ये बड़े बदलाव जाने क्या रहेगा आपकी जेब पर असर  |  मंत्रालयिक कर्मचारियों ने स्वतंत्र जॉबचार्ट सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  1 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्णिमा पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने की गौसेवा,कटक प्रवासी मूंधड़ा परिवार ने भेंट की 50000 की राशि  |  श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान मोमासर के चुनाव संपन्न जगत सिंह संचेती बने अध्यक्ष  |  बिग्गा के पास सड़क हादसाःबाइक के सामने अचानक आया कुत्ता टकराने से युवक घायल  |  वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान: जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, विधायक ने दिलवाया संकल्प।  |  श्रीडूंगरगढ़ माकपा कार्यालय हुई बैठक: 5 जून को उपखंड कार्यालय के घेराव का ऐलान  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा  |  राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं के सुनी ”मन की बात’ का 134 वां एपिसोड,राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प  |  विधायक सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 134 वां संस्करण,पीएम के संदेशों को बताया प्रेरणादायक  |  श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष बनीं सुशीला पुगलिया, लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे ने रास्तों को किया बंद: परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध  |  31 मई 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पुरुषोत्तम मास के दौरान दानदाताओं ने की गौसेवा गौवंश को लगाया मीठे तरबूजों का भोग, महेंद्र सिंह ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  ऋषि मूंधड़ा का जन्मदिवस परिवारजनों ने गौसेवा कर मनाया  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  रेतीले बवंडर से जनजीवन प्रभावित,दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, फिर बरसे बादल और गिरे ओले नौतपा के छठे दिन बदला मौसम; पेड़ उखड़े, बिजली पोल गिरे, हाईवे पर थमी रफ्तार, ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत  |  हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद चला अभियान बेअसर: स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे फिर पसरा अतिक्रमण  |  अचानक आमजन के मोबाइल में बजा सायरन, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  30 मई 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल व कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, महिलाओं ने किया रातिजोगा  |  खाजूवाला नगर पालिका वॉइस चेयरमेन शिशपाल सिंह राजपुरोहित एवं कविता कंवर गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  भागवत कथा के चौथे दिन मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ा जनसैलाब देखें सभी फ़ोटो  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  भूमि विवाद में भाजपा नेता गिरफ्तार: प्रशासन ने करवाई पत्थरगढ़ी  |  आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, जोहड़ पायतन अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान  |  समाज सेवा शिविर में ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम  |  तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा गया ‘इको भारत स्मार्ट कैंपस’ का प्रस्ताव; चिकित्सा शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में किया जा सकता है लागू  |  ग्रीष्मावकाश के चलते ट्रेनों में बढ़ा यात्री दबाव: तीन जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बे बढ़ाएं  |  तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार में नियमित योग कक्षाएं जारी, नागरिक ले रहे हैं आरोग्य लाभ  |  योग प्रशिक्षकों के साथ हो रहा है अन्याय, स्थायी रोजगार की मांग तेज  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  29 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  उदासर में स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती का हुआ आयोजन ,विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुई आयोजित विजेताओं को किया पुरस्कृत  |  पुरुषोत्तम मास में श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सभी 6 मैच जीतकर श्री करणी रॉक स्टार टीम बनी विजेता ‘  |  श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाही: यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चला अभियान  |  बीकानेर के लिए मौसम विभाग ने दिया ये नया अपडेट, पढ़े ये खबर  |  डेपुटेशन की मार झेल रहा उप जिला अस्पताल, मरीज हो रहे परेशान  |  श्रीडूंगरगढ़ में अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब  |  भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश ने की कार्यकारिणी की घोषणा गुसाईं को मिली अहम जिम्मेदारी  |  28 मई 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ  |  राधाकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई ने कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा सहयोग  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के 6 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, 29 मई को होगा सम्मान  |  उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ‘इको भारत स्मार्ट क्यूआर स्टिकर’ शुरू करने के दिए निर्देश  |  ठाकुरजी मंदिर का धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, जागरण व महाप्रसादी का हुआ आयोजन  |  सेसोमूं स्कूल में 7 राज बटालियन एनसीसी शिविर का समापन, उत्कृष्ट कैडेट्स हुए सम्मानित  |  श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई नियुक्तियां, इकराज खान बने ब्लॉक अध्यक्ष, आदिल तंवर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी  |  सुबह की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  27 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राज्य में 34 न्यायिक अधिकारियों के तबादले: श्रीडूंगरगढ़ एडीजे सरिता नौशाद का जालोर हुआ तबादला  |  पुरुषोत्तम मास पर कोटासर की श्री करणी गौशाला में आसाराम मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी  खबरें एक साथ  |  राजकीय महाविद्यालय में पीएम इंटर्नशिप ओपन हाउस वेबिनार का आयोजन,चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह  |  श्रीडूंगरगढ़: पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने एसीएस से की मुलाकात  |  सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास NNMS परीक्षा की पास,अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति  |  फॉर्च्यूनर में मिली 261 ग्राम अफीम, तीन आरोपियों की जमानत खारिज  |  गांव सींथल की बहन-बेटियों की पहल: बेजुबान पक्षियों के लिए बनाया 67 फीट लंबा विशाल पक्षी घर की जाएगी दाना-पानी की व्यवस्था  |  श्रीडूंगरगढ़ में एक नंबर से चल रही थीं दो स्कूल बसें: प्रिंसिपल और संचालक सहित चार पर मुकदमा दर्ज  |  26 मई 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर कल होगा कवि सम्मेलन, प्रसिद्ध कवियों से सजेगा मंच  |  श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत  |  श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत  |  तेजा मंदिर में दशमी पर हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन  |  हेमाराम खिलेरी (सरपंच, बाडेला) ने 4.71 लाख लागत से ‘संत कर्माई बालिका छात्रावास’ में कोचिंग कक्ष की ऐतिहासिक घोषणा !  |  दो बहनों का विवाद पहुंचा थाने: मौसी – भांजे ने एक दूसरे पर दर्ज करवाए क्रॉस मुकदमे  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हुई संपन्न दानदाताओं का जताया आभार  |  25 मई से 5 जून तक चलेगा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, जल संरक्षण को लेकर होंगे जनजागरण कार्यक्रम  |  युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पेयजल  समाधान  की मांग  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी एक साथ खबरें  |  25 मई 2026,सोमवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ ख़ास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्व सरपंच सहित ठुकरियासर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नवीन सहायक अभियंता कार्यालय का कल 25 मई को होगा उद्घाटन  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा का मजबुत आधार स्तम्भ तैयार – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य  |  संयम के 50 वर्ष पूरे होने पर मुनि धनञ्जय कुमार का अभिनंदन, श्रीडूंगरगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  |  रीड़ी में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध, पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण,देखें फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  24 मई 2026, रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  विश्व कुश्ती दिवस पर बीकानेर में दिखे दांव-पेंच, पूर्व पहलवानों ने किया जोरदार प्रदर्शन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन कल रविवार 24 मई को  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया गौ सेवा में सहयोग  |  स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही या सिस्टम फेल?: शुभारंभ के कुछ महीनों बाद ही ठप हुई सोनोग्राफी मशीन, प्रशासन बेखबर  |  जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: महिला व उसके बेटे के साथ की थी मारपीट  |  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां: अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल  |  रीड़ी : ग्रामीणों के साथ हुए समझौते पर खरा नहीं उतर पाया जलदाय विभाग, ग्रामीणों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 मई 2026,शनिवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पुरषोत्तम मास में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  शाम की और  देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  एनसीसी कैडेट्स के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आगाज, करवाई फायरिंग प्रैक्टिस, साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी  |  अफीम सप्लाई मामले में एक और गिरफ्तार: फॉरच्यूनर सवार तस्करों से पूछताछ के बाद सप्लायर तक पहुंची पुलिस  |  श्रीडूंगरगढ़ में ई-मित्र पल्स मशीन बनी खिलौना: लाखों रुपए की मशीने हो रही है कबाड़, नहीं आ रही काम, सार संभाल भी नहीं  |  श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक; अस्पतालों में दवा, ORS और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश  |  22 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  बाना गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्षः आधा दर्जन घायल अस्पताल पहुंचाए  |  23 लाख की लागत से बना नलकूप,आजादी के बाद पहली बार असलाव तालाब की एससी बस्ती तक पहुंचा शुद्ध पानी ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का जताया आभार  |  दुकान में घुसकर मारपीट और गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप: तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 500-500 के 156 नकली नोट बरामद, होटल मालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीणों का जयपुर कूच हुआ स्थगित: अधिकारियों से मिला आश्वासन  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  21 मई 2026,गुरुवार,पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  भामाशाह नीरज कुमार ने नई लग्जरी गाड़ी खरीदने पर कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा भंडारा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मनाया श्री कृष्ण जन्म खूब झूमे श्रद्धालु देखें फ़ोटो सहित प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ को मिली PHED की बड़ी सौगात: नए सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को लोकार्पण, रवि चौधरी संभालेंगे जिम्मेदारी  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन समारोह रविवार 24 मई को  |  तेरापंथ युवक परिषद को दो भामाशाह परिवारों ने भेंट किए डीलक्स मेडिकल बेड, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ  |  बच्चे छीनकर विवाहिता को घर निकाला,18 साल पूर्व हुई थी शादी, पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज।  |  4 साल पुराने हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास,हत्या के बाद हत्यारे ने खुद ही दी सूचना,पढ़े पूरी खबर  |  योग दिवस से पहले बेरोजगार योग प्रशिक्षकों को बड़ा झटका  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  20 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में पानी-बिजली के मुद्दे को कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में दानदाता उत्साह के साथ सतत प्रयत्नशील  |  ज्ञानशाला के बच्चों ने आचार्य महाश्रमण के समक्ष दी गीतिका प्रस्तुति, तीर्थंकरों से जुड़े सवालों के दिए सही जवाब  |  अमेरिका-ईरान तनाव पर नया मोड़: ट्रंप ने हमला टाला, परमाणु समझौते की गुंजाइश जताई  |  केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर  |  19 मई 2026,मंगलवार, पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में  पुरषोत्तम मास में दानदाताओं  की गौसेवा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित हुई श्रीमद्भागवत कथा, के दूसरे दिन भीष्म स्तुति का वर्णन  | 

22 सितंबर 2025, सोमवार,नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित नवरात्रि घट स्थापना शुभ मुहूर्त, पाठ विधि सहित अनेक जानकारी पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 सितंबर 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

जय श्री गणेशाय नमः

जय श्री कृष्णा

आज का  पंचांग-22.09.2025🌄

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम)


आज विशेष

शरद् नवरात्रि प्रारंभ – दुर्गा पूजा-पाठ की विधि
दिनांक 22.09.2025 से 1.10.2025 तक


शारदीय नवरात्रि 2025 घट स्थापना मुहूर्त

कन्या लग्न – प्रातः 6.21 से 8.13 तक
अभिजित -मध्या. 11.59 से 12.48 तक
(दोनों मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ है)

दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक……………….. .22.09.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु…………………………………….. शरद्
मास…………………………………. आश्विन
पक्ष…………………………………….शुक्ला
तिथि…प्रतिपदा. रात्रि. 2.57* तक / द्वितीया
वार…………………………………. सोमवार
नक्षत्र…उ.फाल्गुनी. पूर्वा. 11.24 तक / हस्त
चंद्रमा…………….. कन्या. (संपूर्ण (अहोरात्र)
योग………… शुक्ल. रात्रि. 7.58 तक / ब्रह्म
करण…..……… किंस्तुघ्न. अपरा. 2.06 तक
करण.. . बव. रात्रि. 2.57* तक / बालव


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.21.07 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.26.40 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.05.32
रात्रिमान………………………….11.54.50
चंद्रास्त………………….. 6.42.09 PM पर
चंद्रोदय………………….. 6.52.33 AM पर
राहुकाल… प्रातः 7.52 से 9.33 तक(अशुभ)
यमघंट..पूर्वा. 10.53 से 12.24 तक(अशुभ)
गुलिक.. अपरा. 1.55 से 3.25 (शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.11.59 से 12.48(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त………………………….. आज है।
दिशाशूल………………………….. पूर्व दिशा
दोष परिहार…… .दूध का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न …. कन्या 4°39′ उत्तर फाल्गुनी 3 पा
सूर्य ……..कन्या 5°4′ उत्तर फाल्गुनी 3 पा
चन्द्र ….कन्या 7°25′ उत्तर फाल्गुनी 4 पी
बुध ^ ……………..कन्या 12°9′ हस्त 1 पू
शुक्र ……………….सिंह 8°52′ मघा 3 मू
मंगल ……………..तुला 5°36′ चित्रा 4 री
बृहस्पति …….. मिथुन 27°4′ पुनर्वसु 3 हा
शनि * …….मीन 4°19′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * …… कुम्भ 23°23′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * …… सिंह 23°23′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


अमृत……………प्रातः 6.21 से 7.52 तक
शुभ……………प्रातः 9.23 से 10.53 तक
चंचल…………..अपरा 1.55 से 3.25 तक
लाभ…………..अपरा 3.25 से 4.56 तक
अमृत……………सायं. 4.56 से 6.27 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


चंचल………सायं-रात्रि. 6.27 से 7.56 तक
लाभ……रात्रि. 10.55 से 12.24 AM तक
शुभ…..रात्रि. 1.53 AM से 3.23 AM तक
अमृत…रात्रि. 3.23 AM से 4.52 AM तक
चंचल…रात्रि. 4.52 AM से 6.22 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.



दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


11.24 AM तक—-उ.फाल्गु—-4——पी
05.55 PM तक——–हस्त—-1——-पू
12.28 AM तक——–हस्त—-2——-ष

उपरांत रात्रि तक——–हस्त—-3——-ण

राशि कन्या – पाया रजत्


आज का दिन


व्रत विशेष……. शारदीय नवरात्रि/व्रत प्रारंभ
नवरात्रि विशेष………..नवरात्रि घट स्थापना
नवरात्रि विशेष.नवरात्रि प्रथम(शैलपुत्री पूजा)
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष….श्री अग्रसेन जयंती (5149 वीं)
दिन विशेष…………………..चातुर्मास जारी
दिन विशेष………..विश्व राईनो(गेंडा) दिवस
श्राद्ध विशेष………………… मातामह श्राद्ध
दिन विशेष…………………………. नहीं है।
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………… आज नहीं है।

खगोलीय…. वर्तमान सूर्य नक्षत्र(उ.फाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन………………जंबूक.वर्षा (नेष्ट)
खगोलीय… ..तुलायां भानु रात्रि. 11.49 पर
खगोलीय…. रवि दक्षिण गोलीय गति प्रारंभ
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………………… आज नहीं


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक………………… 23.9.2025
तिथि…. आश्विन शुक्ला द्वितीया मंगलवार
व्रत विशेष…..शरद् नवरात्रि व्रतानुष्ठान् जारी
नवरात्रि क्रम……द्वितीय (ब्रह्मचारिणी पूजा)
अन्य व्रत……………………………..नहीं है।
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष…………………..चातुर्मास जारी
दिन विशेष……………..चंद्रदर्शन सायंकाल
दिन विशेष…………. राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
दिन विशेष….. विश्व सांकेतिक भाषा दिवस
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………… आज नहीं है। खगोलीय… .वर्तमान सूर्य नक्षत्र(उ.फाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन……………… जंबूक.वर्षा (नेष्ट)
खगोलीय….. .स्वात्यां भौम. रात्रि. 8.56 पर
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है।अमृ.सि.योग……………………आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग……………………..आज नहीं


✴️आज की विहैशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


शरद् नवरात्रि प्रारंभ – दुर्गा पूजा-पाठ की विधि
दिनांक 22.09.2025 से 1.10.2025 तक

नवरात्रि में दुर्गा पूजा-पाठ की यह विधि यहां संक्षिप्त रूप से दी जा रही है। नवरात्रि आदि विशेष अवसरों पर तथा शतचंडी आदि वृहद् अनुष्ठानों में विस्तृत विधि का उपयोग किया जाता है। उसमें यन्त्रस्थ कलश, गणेश, नवग्रह, मातृका, वास्तु, सप्तर्षि, सप्तचिरंजीव, 64 योगिनी, 49 क्षेत्रपाल तथा अन्यान्य देवताओं की वैदिक विधि से पूजा होती है। अखंड दीप की व्यवस्था की जाती है।

देवी प्रतिमा की अंग-न्यास और अग्न्युत्तारण आदि विधि के साथ विधिवत्‌ पूजा की जाती है। नवदुर्गा पूजा, ज्योतिःपूजा, बटुक-गणेशादिसहित कुमारी पूजा, अभिषेक, नान्दीश्राद्ध, रक्षाबंधन, पुण्याहवाचन, मंगलपाठ, गुरुपूजा, तीर्थावाहन, मंत्र-खान आदि, आसनशुद्धि, प्राणायाम, भूतशुद्धि, प्राण-प्रतिष्ठा, अन्तर्मातृकान्यास, बहिर्मातृकान्यास, सृष्टिन्यास, स्थितिन्यास, शक्तिकलान्यास, शिवकलान्यास, हृदयादिन्यास, षोडशान्यास, विलोम-न्यास, तत्त्वन्यास, अक्षरन्यास, व्यापकन्यास, ध्यान, पीठपूजा, विशेषार्घ्य, क्षेत्रकीलन, मन्त्र पूजा, विविध मुद्रा विधि, आवरण पूजा एवं प्रधान पूजा आदि का शास्त्रीय पद्धति के अनुसार अनुष्ठान होता है।

इस प्रकार विस्तृत विधि से पूजा करने की इच्छा वाले भक्तों को अन्यान्य पूजा-पद्धतियों की सहायता से भगवती की आराधना करके पाठ आरंभ करना चाहिए।

साधक स्नान करके पवित्र हो, आसन-शुद्धि की क्रिया सम्पन्न करके शुद्ध आसन पर बैठे, साथ में शुद्ध जल, पूजन-सामग्री और श्री दुर्गा सप्तशती की पुस्तक रखें। पुस्तक को अपने सामने काष्ठ आदि के शुद्ध आसन पर विराजमान कर दें। ललाट में अपनी रुचि के अनुसार भस्म, चंदन अथवा रोली लगा लें, शिखा बांध लें, फिर पूर्वाभिमुख होकर तत्त्व-शुद्धि के लिए चार बार आचमन करें।

उस समय निम्नांकित चार मंत्रों को क्रमशः पढ़ें –
ॐ ऐं आत्मतत्त्वं शोधयामि नमः स्वाहा।
ॐ ह्रीं विद्यातत्त्वं शोधयामि नमः स्वाहा।
ॐ क्लीं शिवतत्त्वं शोधयामि नमः स्वाहा।
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं सर्वतत्त्वं शोधयामि नमः स्वाहा ।

तत्पश्चात्‌ प्राणायाम करके गणेश आदि देवताओं एवं गुरुजनों को प्रणाम करे, फिर ‘पवित्रे स्थो वैष्णव्यौ’ इत्यादि मंत्र से कुश की पवित्री धारण करके हाथ में लाल फूल, अक्षत और जल लेकर संकल्प करें। संकल्प करके देवी का ध्यान करते हुए पंचोपचार की विधि से पुस्तक की पूजा करें, योनि-मुद्रा का प्रदर्शन करके भगवती को प्रणाम करे, फिर मूल नवार्ण मंत्र से पीठ आदि में आधारशक्ति की स्थापना करके उसके ऊपर पुस्तक को विराजमान करें।

इसके बाद शापोद्वार करना चाहिए। इसके अनेक प्रकार हैं। ‘ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं क्रां क्रीं चण्डिकादेव्यै शापनाशानुग्रहं कुरु कुरु स्वाहा’ – इस मंत्र का आदि और अन्त में सात बार जप करे। यह शापोद्वारमन्त्र कहलाता है।

इसके अनन्तर उत्कीलन-मंत्र का जप किया जाता है। इसका जप आदि और अन्त में इक्कीस-इक्कीस बार होता है। यह मन्त्र इस प्रकार है – ‘ॐ ह्रीं क्लीं ह्रीं सप्तशति चण्डिके उत्कीलनं कुरु कुरु स्वाहा।’ इसके जप के पश्चात्‌ आदि और अन्त में सात-सात बार मृत-संजीवनी विद्या का जप करना चाहिए।

इस प्रकार शापोद्धार करने के अनंतर अन्तर्मातृकाबहिर्मातृका आदि न्यास करें, फिर भगवती का ध्यान करके रहस्य में बताये अनुसार नौ कोष्ठों वाले यन्त्र में महालक्ष्मी आदि का पूजन करें, इसके बाद छः अंगो सहित दुर्गा सप्तशती का पाठ आरम्भ किया जाता है।

कवच, अर्गला, कीलक और तीनों रहस्य – ये ही सप्तशती के छः अंग माने गए हैं। उनके क्रम में भी मतभेद है। चिदम्बर संहिता में पहले अर्गला, फिर कीलक तथा अन्त में कवच पढ़ने का विधान है। किंतु योगरत्नावली में पाठ का क्रम इससे भिन्न है। उसमें कवच को बीज, अर्गला को शक्ति तथा कीलक को कीलक-संज्ञा दी गई है। जिस प्रकार सब मन्त्रों में पहले बीज का, फिर शक्ति तथा अंत में कीलक का उच्चारण होता है। उसी प्रकार यहां भी पहले कवच रूप बीज का, फिर अर्गलारूपा शक्ति का तथा अंत में की‍लक रूप कीलक का क्रमश: पाठ होना चाहिए।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आप आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे पल गुज़ारें। अगर आपको लगता है कि आपका साथी आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा के साथ मानवीय मूल्यों को ख़ुद में संजोना आपको पहचान दिलाएगा। इससे आपके जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। आपको या आपके जीवनसाथी को चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप क़िस्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए ख़ुद मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब वक़्त आ गया है कि आप अपना वज़न क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज असुरक्षा/ दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको लाभ होगा। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत है । आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे हो सकता है । विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। कुछ लोगों को विदेश से कोई ख़ास ख़बर या व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ भी हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना संभव है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना संभव न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में सफल रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। छात्रों के लिए बहुत अच्छा दिन है। वे परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। हालाँकि इस सफलता को सिर पर न चढ़ने दें और इससे प्रेरणा लेकर ज़्यादा कड़ी मेहनत के लिए कमर कसें। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज का नर्वस ब्रेकडाउन आपकी सोचने की ताक़त और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमज़ोर बना सकता है। सकारात्मक सोच के ज़रिए इस समस्या से निजात पाएँ। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आपके जीवनसाथी की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp arrow_circle_right फेसबुक subscriptions यूट्यूब