श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 अक्टूबर 2025
गुरुवार को भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई श्री डूंगरगढ़ व सूड़सर की बैठक (मीटिंग) आयोजित की गई।बैठक (मीटिंग) की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां ने की
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने बढ़ाने तथा हर गांव में ग्राम इकाई गठित करने और गांव स्तर पर एक सामाजिक कार्य करने पर जोर दिया गया। इस बैठक में बीकानेर जिला अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ द्वारा किसनों की समस्या पर मंथन किया इसमें बिजली के ढीले तार तथा 55HP से ऊपर लॉड है तो 100 HP के ट्रांसफार्मर देने बिन मौसम बारिश से हुई फसलों पर नुकसान तथा क्रॉप कटिंग की सही तकनीक तथा DAP यूरिया की आपूर्ति सुचारू रूप से करने जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही AEN विद्युत विभाग को और कृषि विभाग के अधिकारियों से मिलकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।
बैठक में तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य धने सिंह, श्रवण सिंह पुंदलसर,बलवंत सैन सांवतसर ग्राम अध्यक्ष मांगीलाल बिश्नोई, रूप सिंह, रामकुमार बिश्नोई, श्याम सुंदर बिश्नोई, सुंदर गोदारा, रामरतन, बलवीर, अशोक, राजाराम बिश्नोई सहित अनेक किसान मौजूद रहे।




