श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 अक्टूबर 2025
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी शुक्रवार को करवा चौथ देश से लेकर विदेशी धरती तक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत रखा। सामूहिक रुप से चौथ माता व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पांरम्परिक परिधानो एवं आभूषणों से श्रृंगारित होकर कहानी सुनी। चन्द्रोदय होने पर चन्द्रमा को अर्घ्य दिया व पूजन किया। महिलाओं ने छलनी से चांद का दीदार भी किया। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा सुनी व व्रत का पारणा किया।

















