श्रीडूंगरगढ टुडे 7 जुलाई 2025
श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने और सोनोग्राफी सुविधा को नियमित किए जाने की मांग को लेकर शहर कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद दीपक गौतम ने चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खीवसर को ज्ञापन भेजकर की है। पूर्व पार्षद व शहर उपाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम ने चिकित्सा मंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि उप जिला चिकित्सालय में रिक्त चिकित्सकों के पदों को शीघ्र भरा जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी के कारण आमजन को इलाज में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और गरीब तबके के लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगे इलाज, के लिए जाने को मजबूर हो रहे हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उपजिला अस्पताल में दानदाताओ द्वारा दी गई सोनोग्राफी मशीन की सुविधाएं नियमित की जाए,अभी सुविधा केवल तीन दिन के लिए ही उपलब्ध रहती है। प्रतिनिधियों ने नियमित रूप से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति किए जाने की मांग की है, जिससे क्षेत्रवासियों को समय पर जांच सुविधा मिल सके।




