श्रीडूंगरगढ टूडे 7 जुलाई 2025
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। । पुरनाथ सिद्ध ने बताया ने कि वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और पेड़ लगाकर हम पर्यावरण को बचा सकते है। इस अवसर पर मुखराम जाखड़ , पुरनाथ सिद्ध , मुकेश नैण , रमेश जाखड़ और कोच हेतराम जाखड़ व खिलाड़ी चैना जाखड़, मोनिका छरंग, सुमित्रा छरंग, ममता जाखड़ और सुमन छरंग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर खेल मैदान रिड़ी में पौधे लगाए और स्वच्छ, हरित भविष्य की दिशा में योगदान दिया। सरपंच हेतराम जाखड़ ने हरित क्रांति रिड़ी में 11000 हजार रुपया का सहयोग दिया।








