श्रीडूंगरगढ टुडे 7 जुलाई 2025
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 6 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंसी की मई 2025 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसमें श्रीडूंगरगढ निवासी सूरत प्रवासी स्मिथ सेठिया (सुपौत्र दिवंगत जंवरीमल जी,सीरु देवी सेठिया) सुपुत्र जितेंद्र अनिता सेठिया ने सीए की प्रतिष्ठित परीक्षा सफलता हासिल कर क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन किया है। स्मिथ ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की 6 जुलाई को सीए के परिणामों की घोषणा के साथ ही स्मिथ के परिवार और रिश्तेदारों में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहा है। स्मिथ की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। देव गुरू धर्म और अपने माता पिता, गुरुजनों के प्रति आस्था रखने वाला स्मिथ समणी सत्य प्रज्ञा जी का संसार पक्षीय भतीजा है।





