श्री डूंगरगढ़ टुडे 7 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कल श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गुसाईंसर बड़ा में पहुंचेंगे यहां पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का अवलोकन करेंगे इसके बाद जनसभा को सम्बोधित करेंगें शिविर को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की तैयारियां जोरों पर हैं। सीएम के दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि व पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कल करीब 3 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे





