श्रीडूंगरगढ टुडे 7 जुलाई 2025
अब अपने खुद का घर बनाने का सपना होगा साकार
हर इंसान का सपना होता है कि उसके परिवार के गुजर- बसर के लिए सिर पर छत हो. सरकार अब निर्धन लोगों की सिर की छत मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है नगरपालिका श्रीडूंगरगढ में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के लिए आवेदन शुरू कर दिये गए हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत उन जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सुनहरा अवसर है जिनके पास स्वयं के नाम पट्टे वाला खाली भूखंड उपलब्ध है। योजना के बारे में जानकारी देते हुए जितेंद्र भोजक ने बताया प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के तहत पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने सपनों का घर बना सकें।
जितेंद्र भोजक ने अपील की है कि इच्छुक पात्र लाभार्थी नगरपालिका में संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।




