Menu
पूजा धारणिया अपने माता पिता के साथ गौशाला पहुंचकर गौ सेवा कर मनाया जन्म दिवस  |  शाम की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  ग्रामीण सेवा शिविर-2026ः सोमवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन  |  सोमवार को जनसुनवाई एंव लाभार्थी कार्यक्रम को लेकर हो रही है तैयारियां, वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी कृषि मंडी के पास  |  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को दी बड़ी राहत 19 जून तक होगी गेहूं खरीद, किसानों को मिलेगा पूरा लाभ  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  13 जून 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ः ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना भूमि विवाद हुआ खत्म मौके पर हुआ खाता विभाजन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पुण्य-आत्मा की शांति के लिए मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा  |  मेघवाल समाज श्मशान भूमि में विकास कार्य की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन  |  खबर का असर: नाला बनाने के लिए खोदी सड़क,महीनों बाद भी नहीं हुई मरम्मत चार दिन में सड़क तैयार  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़: फोटो सेशन तक ही सीमित रह गया नलकूप, एक लीटर भी पानी आमजन को नहीं हुआ नसीब, पढ़े चौंकाने वाली खबर  |  महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप 16 जून से  |  राजकीय महाविद्यालय में “नशा एक जहर” विद्यार्थियों को दिखाई लघु फिल्म, दिलाई नशामुक्ति की शपथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में मुंसिफ कोर्ट खोलने और एडीजे कोर्ट भवन निर्माण की मांग, बार एसोसिएशन ने विधि मंत्री को सौंपा ज्ञापन  |  प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, सेसोमु स्कूल आयोजित करेगा प्रतिभा खोज परीक्षा  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  12 जून 2026,शुक्रवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में एकादशी पर दानदाताओं की गौसेवा  |  कोटासर श्री करणी  गौशाला में एकादशी पर  महिला सत्संग मंडली ने भजन कीर्तन के साथ की गौ सेवा  |  ग्रामीण सेवा शिविर: कल से होंगे शुरू,कल पूनरासर व समंदसर में तथा 15 जून को बाना व पुदंलसर में होंगे शिविर  |  श्रीडूंगरगढ़ में अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ एक और कार्रवाई  गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे किए जब्त  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  तेरापंथ युवक परिषद ने उपजिला अस्पताल में भेंट की दो व्हीलचेयर, जरूरतमंद परिवार की मदद की  |  श्रीडूंगरगढ़: 18 वर्षीय युवती ने फांसी का  फंदा लगाकर जीवनलीला की समाप्त पुलिस जांच में जुटी  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  11 जून 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पारदर्शी एवं विकसित प्लेटफार्म हेतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति की संस्था में भागीदारी आवश्यक- एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य  |  योग दिवस की तैयारियां तेज: शारीरिक शिक्षकों को दिया योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण  |  जिले में नए आधार एवं बाल आधार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, 25 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन  |  सामाजिक अंकेक्षण संघ, बीकानेर ने BRP एवं VRP की समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन  |  केंद्र सरकार के  12 साल पूरे होने पर पूनरासर बालाजी में पूजा अर्चना, विधायक सारस्वत ने की देश की प्रगति की कामना  |  कस्बे मे बंद मकान में चोरी सिलेण्डर पीतल के बर्तन, चांदी के सिक्के व पूजा की थाली,इन्वेंटर पर हाथ साफ  |  दुलचासर से रामदेवरा के लिए 31वीं भव्य पैदल यात्रा 10 सितंबर को, तैयारियां जोरों पर  |  यथार्थवाद पर आधारित: सीमा भोजक का काव्य संग्रह ‘जीवन की राह’ प्रकाशित, एक बार जरूर पढ़ें  |  डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत: बूस्टर पर काम करते समय हुआ हादसा  |  नेहरू पार्क में प्रतिदिन हो रहा योगाभ्यास,स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश  |  सुबह देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  10 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाता मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस,पक्षियों की लिए चुग्गा की समर्पित  |  निकिता व गुंजन ने कोटासर श्री करणी गौशाला गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  दहेज के लोभियों ने दो लाख रुपए नगदी व गहने की मांग,मारपीट कर विवाहिता को निकाला घर से,मामला दर्ज।  |  राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 28 जून तक रहेंगे बंद  |  9 जून 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  गोकुलदास करनाणी ने पुरुषोत्तम मास पर की गौसेवा एवं पक्षी सेवा  |  30 करोड़ रिश्वत प्रकरण: युवा नेता माचरा ने सीबीआई जांच व कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  |  पंचायत समिति में योग दिवस की तैयारियों को लेकरएसडीएम शुभम शर्मा की अध्यक्षता बैठक आयोजित  विभागों को सौंपे गए दायित्व  |  तेरापंथ युवक परिषद मोमासर के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश बाफना, मिल रही बधाइयां  |  श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की लापरवाही: नाला बनाने के लिए खोदी सड़क, महीनों बाद भी नहीं हुई मरम्मत  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  सड़क हादसा: नेशनल हाइवे सातलेरा जीएसएस के पास बाइक फिसलने से युवक घायल,ग्रामीणों ने की मदद  |  श्री नायक विकास सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ ने अतिथियों एंव प्रतिभाओं का किया सम्मान पर्यावरण सरक्षंण की अपील  |  अहमदाबाद बैठक से लौटे सुमेरमल सिंघी का कार्यकारिणी द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन  |  रात के स्याह अंधेरे में तूफान ने मचाया तांडव,कई पोल व पेड़ पौधे हुए धराशाई ,भरभरा कर गिरा स्विच रूम  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  8 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने राज्यसभा उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनिया से की शिष्टाचार मुलाकात  |  20 हेक्टेयर भूमि पर होगा भव्य पार्क विकसित – प्रथम चरण क़े 80 लाख क़े बजट की स्वीकृति  |  शाम  देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ 15 जून को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा करेंगे जनसुनवाई लाभार्थी कार्यक्रम का भी होगा आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ में गायत्री परिवार की आम बैठक हुई आयोजित,तहसील स्तरीय समन्वय समिति का पुनर्गठन  |  आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका फिर महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर  |  राजस्थान में जिला संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षण देंगे बीकानेर के नंदलाल शर्मा,जिले के लिए गौरव का क्षण  |  तोलियासर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन, ग्रामीणों ने दी आहुतियां  |  7 जून 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ अंचल में तूफानी बारिश ने बरपाया कहर टूटे विधुत पोल, गिरे पोल, मकान ध्वस्त देखें फ़ोटो सहित खबर  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  तुलसी मेडिकल रिचर्स एंड सेंटर में कल रविवार को आयोजित होगा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्ध रहेगी सेवाएं  |  तूफानी बारिश का कहर: हाइवे पर गिरे पोल,सातलेरा में मकान ढहा, निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,वेयर हाऊस ध्वस्त,देखें विशेष फ़ोटो सहित  खबर  |  अहमदाबाद बैठक से लौटे जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद का जैन मंदिर में भव्य स्वागत  |  सुबह देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  आंधी बारिश का कहर- समंदसर की बिजली आपूर्ति बाधित,विधुत पोल टूटने से गांव व रोही की सप्लाई बंद  |  6 जून 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  गौ सेवा कर मनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिवस दी शुभकामनाएं  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में किया पौधारोपण लिया देखभाल का संकल्प, दानदाता ने 1 क्विंटल 51 kg तरबूजों का गौवंश को लगाया भोग  |  विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक राज्यमंत्री सुथार की अध्यक्षता में हुई आयोजित,युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर,  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर AU Foundation Ignite एवं मेरा युवा भारत केंद्र, बीकानेर द्वारा कार्यक्रम आयोजित  |  जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन: जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत  |  पर्यावरण दिवस पर बुरी खबर कालू करणी माता मंदिर में सैकड़ों चिड़ियों की रहस्यमय मौत, पढ़े पूरी खबर  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ  |  यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बो की अस्थाई बढोतरी बीकानेर हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में बढ़ाए डिब्बे  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया गया संदेश।  |  पर्यावरण दिवस पर वीर तेजा गौशाला में पौधारोपण, पेड़ों की देखभाल का भी लिया संकल्प  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर  श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में विधिक टीम द्वारा वृहद वृक्षारोपण; ” सृजन की सुरक्षा ” का दिया संदेश  |  श्रीडूंगरगढ़ बरसात ने खोली प्रशासन की पोल: सडकों पर फैला कीचड़ तो निचले इलाकों सहित अस्पताल में घुसा गंदा पानी,विभाग की लापरवाही बेजुबान पर पड़ी भारी करंट के आया चपेट मे देखे फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत,5 लोग घायल,एक रेफर  |  5 जून 2026,शुक्रवार देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौमाताओं को लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ऋण आवेदन शुरू: 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ में महिला की  हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 48 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा  |  सेरूणा जीएसएस पर नहीं मिले कार्मिक,आंधी में तार टूटने से बिजली व्यवस्था ठप,ग्रामीणों ने दिया धरना  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  दुकान बंद कर घर लौट रहे नाबालिग से की मारपीट: नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज  |  सुबह की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  4 जून 2026,गुरुवार पढ़े  आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  लखासर के पूर्व सरपंच व बाबा रामदेव गौशाला के संस्थापक धनेसिंह की पुण्यतिथि पर की गौ सेवा।  |  युवाओं से आहवान- पुर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ सफलता हासिल कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें- झाबरसिंह खर्रा, नगरीय विकास मंत्री  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ,समाज को संगठित कर सेवा कार्य बढ़ाने का आह्वान  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  महिला का शव मिलने के मामले में अपडेट:नाबालिग बेटे की रिपोर्ट पर कार्रवाई, 15 घंटे में 650 किमी दूर से आरोपी को किया गिरफ्तार  |  3 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दानदाता पारीक परिवार दिया व्हीलचेयर  |  सूडसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा हुई हाईटेकः 13 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी 24 घंटे नजर  |  श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल ने 21वें अधिवेशन GENZ Conclave में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा क्षेत्र में जीता द्वितीय पुरस्कार  |  विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  न्यायालय परिसर में एडीजे सरिता नौशाद का विदाई समारोह, ये रहें मौजूद देखें फ़ोटो सहित खबर  |  वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत चूरू में कार्यक्रम,शामिल हुए राज्यमंत्री सुथार  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित जैन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड पर वन क्षेत्र में मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में  |  2 जून 2026, मंगलवार,पढ़े आज  का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौवंश को लगाया तरबूजों का भोग  |  हाइवे पर पैदल चल रहे राहीगर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत।  |  बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन लें किसानः राज्यमंत्री सुथार  |  शाम  देश ओर राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  जून शुरू होते ही हुए ये बड़े बदलाव जाने क्या रहेगा आपकी जेब पर असर  |  मंत्रालयिक कर्मचारियों ने स्वतंत्र जॉबचार्ट सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  1 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्णिमा पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने की गौसेवा,कटक प्रवासी मूंधड़ा परिवार ने भेंट की 50000 की राशि  |  श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान मोमासर के चुनाव संपन्न जगत सिंह संचेती बने अध्यक्ष  |  बिग्गा के पास सड़क हादसाःबाइक के सामने अचानक आया कुत्ता टकराने से युवक घायल  |  वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान: जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, विधायक ने दिलवाया संकल्प।  |  श्रीडूंगरगढ़ माकपा कार्यालय हुई बैठक: 5 जून को उपखंड कार्यालय के घेराव का ऐलान  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा  |  राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं के सुनी ”मन की बात’ का 134 वां एपिसोड,राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प  |  विधायक सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 134 वां संस्करण,पीएम के संदेशों को बताया प्रेरणादायक  |  श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष बनीं सुशीला पुगलिया, लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे ने रास्तों को किया बंद: परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध  |  31 मई 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पुरुषोत्तम मास के दौरान दानदाताओं ने की गौसेवा गौवंश को लगाया मीठे तरबूजों का भोग, महेंद्र सिंह ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  ऋषि मूंधड़ा का जन्मदिवस परिवारजनों ने गौसेवा कर मनाया  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  रेतीले बवंडर से जनजीवन प्रभावित,दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, फिर बरसे बादल और गिरे ओले नौतपा के छठे दिन बदला मौसम; पेड़ उखड़े, बिजली पोल गिरे, हाईवे पर थमी रफ्तार, ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत  |  हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद चला अभियान बेअसर: स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे फिर पसरा अतिक्रमण  |  अचानक आमजन के मोबाइल में बजा सायरन, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  30 मई 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल व कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, महिलाओं ने किया रातिजोगा  |  खाजूवाला नगर पालिका वॉइस चेयरमेन शिशपाल सिंह राजपुरोहित एवं कविता कंवर गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  भागवत कथा के चौथे दिन मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ा जनसैलाब देखें सभी फ़ोटो  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  भूमि विवाद में भाजपा नेता गिरफ्तार: प्रशासन ने करवाई पत्थरगढ़ी  |  आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, जोहड़ पायतन अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान  |  समाज सेवा शिविर में ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम  |  तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा गया ‘इको भारत स्मार्ट कैंपस’ का प्रस्ताव; चिकित्सा शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में किया जा सकता है लागू  |  ग्रीष्मावकाश के चलते ट्रेनों में बढ़ा यात्री दबाव: तीन जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बे बढ़ाएं  |  तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार में नियमित योग कक्षाएं जारी, नागरिक ले रहे हैं आरोग्य लाभ  |  योग प्रशिक्षकों के साथ हो रहा है अन्याय, स्थायी रोजगार की मांग तेज  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  29 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  उदासर में स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती का हुआ आयोजन ,विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुई आयोजित विजेताओं को किया पुरस्कृत  |  पुरुषोत्तम मास में श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सभी 6 मैच जीतकर श्री करणी रॉक स्टार टीम बनी विजेता ‘  |  श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाही: यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चला अभियान  |  बीकानेर के लिए मौसम विभाग ने दिया ये नया अपडेट, पढ़े ये खबर  |  डेपुटेशन की मार झेल रहा उप जिला अस्पताल, मरीज हो रहे परेशान  |  श्रीडूंगरगढ़ में अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब  |  भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश ने की कार्यकारिणी की घोषणा गुसाईं को मिली अहम जिम्मेदारी  |  28 मई 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ  |  राधाकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई ने कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा सहयोग  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के 6 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, 29 मई को होगा सम्मान  |  उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ‘इको भारत स्मार्ट क्यूआर स्टिकर’ शुरू करने के दिए निर्देश  |  ठाकुरजी मंदिर का धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, जागरण व महाप्रसादी का हुआ आयोजन  |  सेसोमूं स्कूल में 7 राज बटालियन एनसीसी शिविर का समापन, उत्कृष्ट कैडेट्स हुए सम्मानित  |  श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई नियुक्तियां, इकराज खान बने ब्लॉक अध्यक्ष, आदिल तंवर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी  |  सुबह की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  27 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राज्य में 34 न्यायिक अधिकारियों के तबादले: श्रीडूंगरगढ़ एडीजे सरिता नौशाद का जालोर हुआ तबादला  |  पुरुषोत्तम मास पर कोटासर की श्री करणी गौशाला में आसाराम मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी  खबरें एक साथ  |  राजकीय महाविद्यालय में पीएम इंटर्नशिप ओपन हाउस वेबिनार का आयोजन,चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह  |  श्रीडूंगरगढ़: पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने एसीएस से की मुलाकात  |  सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास NNMS परीक्षा की पास,अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति  |  फॉर्च्यूनर में मिली 261 ग्राम अफीम, तीन आरोपियों की जमानत खारिज  |  गांव सींथल की बहन-बेटियों की पहल: बेजुबान पक्षियों के लिए बनाया 67 फीट लंबा विशाल पक्षी घर की जाएगी दाना-पानी की व्यवस्था  |  श्रीडूंगरगढ़ में एक नंबर से चल रही थीं दो स्कूल बसें: प्रिंसिपल और संचालक सहित चार पर मुकदमा दर्ज  |  26 मई 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर कल होगा कवि सम्मेलन, प्रसिद्ध कवियों से सजेगा मंच  |  श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत  |  श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत  |  तेजा मंदिर में दशमी पर हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन  |  हेमाराम खिलेरी (सरपंच, बाडेला) ने 4.71 लाख लागत से ‘संत कर्माई बालिका छात्रावास’ में कोचिंग कक्ष की ऐतिहासिक घोषणा !  |  दो बहनों का विवाद पहुंचा थाने: मौसी – भांजे ने एक दूसरे पर दर्ज करवाए क्रॉस मुकदमे  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हुई संपन्न दानदाताओं का जताया आभार  |  25 मई से 5 जून तक चलेगा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, जल संरक्षण को लेकर होंगे जनजागरण कार्यक्रम  |  युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पेयजल  समाधान  की मांग  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी एक साथ खबरें  |  25 मई 2026,सोमवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ ख़ास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्व सरपंच सहित ठुकरियासर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नवीन सहायक अभियंता कार्यालय का कल 25 मई को होगा उद्घाटन  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा का मजबुत आधार स्तम्भ तैयार – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य  |  संयम के 50 वर्ष पूरे होने पर मुनि धनञ्जय कुमार का अभिनंदन, श्रीडूंगरगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  |  रीड़ी में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध, पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण,देखें फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  24 मई 2026, रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  विश्व कुश्ती दिवस पर बीकानेर में दिखे दांव-पेंच, पूर्व पहलवानों ने किया जोरदार प्रदर्शन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन कल रविवार 24 मई को  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया गौ सेवा में सहयोग  |  स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही या सिस्टम फेल?: शुभारंभ के कुछ महीनों बाद ही ठप हुई सोनोग्राफी मशीन, प्रशासन बेखबर  |  जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: महिला व उसके बेटे के साथ की थी मारपीट  |  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां: अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल  |  रीड़ी : ग्रामीणों के साथ हुए समझौते पर खरा नहीं उतर पाया जलदाय विभाग, ग्रामीणों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 मई 2026,शनिवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पुरषोत्तम मास में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  शाम की और  देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  एनसीसी कैडेट्स के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आगाज, करवाई फायरिंग प्रैक्टिस, साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी  |  अफीम सप्लाई मामले में एक और गिरफ्तार: फॉरच्यूनर सवार तस्करों से पूछताछ के बाद सप्लायर तक पहुंची पुलिस  |  श्रीडूंगरगढ़ में ई-मित्र पल्स मशीन बनी खिलौना: लाखों रुपए की मशीने हो रही है कबाड़, नहीं आ रही काम, सार संभाल भी नहीं  |  श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक; अस्पतालों में दवा, ORS और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश  |  22 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  बाना गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्षः आधा दर्जन घायल अस्पताल पहुंचाए  |  23 लाख की लागत से बना नलकूप,आजादी के बाद पहली बार असलाव तालाब की एससी बस्ती तक पहुंचा शुद्ध पानी ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का जताया आभार  |  दुकान में घुसकर मारपीट और गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप: तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 500-500 के 156 नकली नोट बरामद, होटल मालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीणों का जयपुर कूच हुआ स्थगित: अधिकारियों से मिला आश्वासन  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  21 मई 2026,गुरुवार,पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  भामाशाह नीरज कुमार ने नई लग्जरी गाड़ी खरीदने पर कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा भंडारा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मनाया श्री कृष्ण जन्म खूब झूमे श्रद्धालु देखें फ़ोटो सहित प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ को मिली PHED की बड़ी सौगात: नए सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को लोकार्पण, रवि चौधरी संभालेंगे जिम्मेदारी  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन समारोह रविवार 24 मई को  |  तेरापंथ युवक परिषद को दो भामाशाह परिवारों ने भेंट किए डीलक्स मेडिकल बेड, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ  |  बच्चे छीनकर विवाहिता को घर निकाला,18 साल पूर्व हुई थी शादी, पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज।  |  4 साल पुराने हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास,हत्या के बाद हत्यारे ने खुद ही दी सूचना,पढ़े पूरी खबर  |  योग दिवस से पहले बेरोजगार योग प्रशिक्षकों को बड़ा झटका  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  20 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में पानी-बिजली के मुद्दे को कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में दानदाता उत्साह के साथ सतत प्रयत्नशील  |  ज्ञानशाला के बच्चों ने आचार्य महाश्रमण के समक्ष दी गीतिका प्रस्तुति, तीर्थंकरों से जुड़े सवालों के दिए सही जवाब  |  अमेरिका-ईरान तनाव पर नया मोड़: ट्रंप ने हमला टाला, परमाणु समझौते की गुंजाइश जताई  |  केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर  |  19 मई 2026,मंगलवार, पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में  पुरषोत्तम मास में दानदाताओं  की गौसेवा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित हुई श्रीमद्भागवत कथा, के दूसरे दिन भीष्म स्तुति का वर्णन  | 

27 जुलाई 2025,रविवार हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल सहित तीज विशेष

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ 27 जुलाई 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग27.07.2025🕉️

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

इस वर्ष हरियाली तीज 27.07.2025 रविवार को है, इस दिन व्रत के साथ साथ कुछ उन्नति देने वाले सरल उपाय भी किये जा सकते है।


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….27.07.2025
कलियुग संवत्………………………….5127
विक्रम संवत्………………………….. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……………………………………श्रावण
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि……तृतीया. रात्रि. 10.42 तक / चतुर्थी
वार…………………………………… रविवार
नक्षत्र……मघा. अपरा. 4.23 तक / पू.फाल्गु.
चंद्रराशि…………….. सिंह. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……. वरीयान. रात्रि. 3.12* तक / परिघ
करण……………. तैत्तिल. प्रातः 10.36 तक
करण……… गर. रात्रि. 10.42 तक / वणिज


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 5.57.21 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.18.23 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.21.02
रात्रिमान………………………….10.39.26
चंद्रोदय………………….. 8.11.14 AM पर
चंद्रास्त………………….. 9.13.18 PM पर
राहुकाल….प्रातः 5.38 से 7.18 तक(अशुभ)
यमघंट..अपरा. 12.38 से 2.18 तक(अशुभ)
गुलिक.. अपरा. 3.58 से 5.38 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…….. मध्या.12.11 से 1.05(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………….आज नहीं है।
दिशाशूल……………………….. पश्चिम दिशा
दोष परिहार………घी का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है। यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं। और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं।इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न/ग्रह स्पष्ट


लग्न ……………..कर्क 9°34′ पुष्य 2 हे
सूर्य ……………..कर्क 10°3′ पुष्य 3 हो
चन्द्र ……………. सिंह 7°43′ मघा 3 मू
बुध *^ …..कर्क 18°21′ आश्लेषा 1 डी
शुक्र ……… मिथुन 1°1′ मृगशीर्षा 3 का
मंगल ….सिंह 29°3′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
बृहस्पति …… मिथुन 16°26′ आद्रा 3 ङ
शनि * …..मीन 7°39′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ….कुम्भ 26°24′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * … सिंह 26°24′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू



✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


चंचल……………. प्रातः 7.37 से 9.18 तक
लाभ…………… प्रातः 9.18 से 10.58 तक
अमृत………….पूर्वा. 10.58 से 12.38 तक
शुभ……………. अपरा. 2.18 से 3.58 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


शुभ………. सायं-रात्रि. 7.18 से 8.38 तक
अमृत…………….रात्रि. 8.38 से 9.58 तक
चंचल…………..रात्रि. 9.58 से 11.18 तक
लाभ….रात्रि. 1.58 AM से 3.18 AM तक
शुभ…..रात्रि. 4.38 AM से 5.58 AM तक


(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये।

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


10.10 AM तक——-मघा—–3——–मू
04.23 PM तक——-मघा—–4——–मे
10.36 PM तक—पू.फाल्गु—–1——-मो
04.53 AM तक—पू.फाल्गु—–2——-टा उपरांत रात्रि तक—पू.फाल्गु—–3——-टी

राशि सिंह – पाया रजत्


आज का दिन


व्रत विशेष….स्वर्णगौरी/मधुश्रवा/झूला तीज
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………….नहीं है।
दिन विशेष………………..चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष………… CRPF स्थापना दिवस
दिन विशेष……..राष्ट्रीय प्रेम दयालुता दिवस
पंचक…………………………..आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………….आज नहीं है।
खगोलीय……….. वर्तमान रवि नक्षत्र.(पुष्य)
नक्षत्र वाहन………………..चातक.वर्षा श्रेष्ठ
खगोलीय……………………… आज नहीं है। सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है सिद्ध रवियोग…..अपरा. 4.23 से रात्रि पर्यंत


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक………………..28.07.2025
तिथि………..श्रावण शुक्ला चतुर्थी सोमवार
व्रत विशेष……. वरद् विनायक (दुर्वा चतुर्थी)
अन्य व्रत……… मनसा पूर्ण महादेव व्रतारंभ
पर्व विशेष…………………………….नहीं है।
दिन विशेष……………….. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष………… विश्व हेपेटाइटिस दिवस
दिन विशेष…….. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
पंचक………………………….. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा).प्रा. 10.58 से रात्रि.11.25 तक
खगोलीय………… वर्तमान रवि नक्षत्र.(पुष्य)
नक्षत्र वाहन………………..चातक.वर्षा श्रेष्ठ
खगोलीय…. कन्यायां भौम. रात्रि. 7.57 पर सर्वा.सि.योग……………………आज नहीं है। अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………… अपरा. 5.36 तक


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल


हरियाली तीज आज 27.07.2025 रविवार को है, इस दिन व्रत के साथ साथ कुछ उन्नति देने वाले सरल उपाय भी किये जा सकते हैं

हरियाली तीज पर जरूर कर लें ये काम, सुख-शांति से कटेगा पूरा साल, हर क्षेत्र में मिलने लगेगी सफलता।

हरियाली तीज के दिन कुछ विशेष कार्य करके आप भगवान शिव और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

प्रत्येक वर्ष सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इसे मधुश्रवा तृतीया या छोटी तीज के नाम से भी जाना जाता है। ये दिन महिलाओं के लिये भी विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सज-संवरकर झूला झूलती हैं और सावन के प्यारे लोकगीत गाती हैं। इस दिन हाथों में मेहंदी लगाने की भी परंपरा है। इसके साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनको इस दिन करने से आपके जीवन में सुख-शांति आती है और हर क्षेत्र में आप सफल होने लगते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

अगर आप अपने बिजनेस में नयापन लाना चाहते हैं, उसमें बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो अपने बिजनेस में नयापन लाने के लिये और उसमें बढ़ोतरी करने के लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद शिव जी के मन्दिर में जाना चाहिए। अब तीन बेल पत्र लेकर उन्हें अच्छे से धोना चाहिए। इसके बाद उन बेलपत्रों को भगवान को अर्पित करना चाहिये। साथ ही एक बात आपको बता दूं कि बेल पत्र का चुनाव करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बेल के पत्ते कहीं से कटे-फटे न हो। आज के दिन इस प्रकार शिवजी को बेल पत्र अर्पित करने से आपके बिजनेस में नयापन आयेगा और बिजनेस में आपकी खूब बढ़ोतरी होगी।

अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिये आज के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर घर के मन्दिर में ही भगवान शंकर के दर्शन करें और उन्हें दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करें। साथ ही अपनी परेशानी भगवान से कहें, लेकिन ध्यान रहे ये सारी कार्यवाही आपको दक्षिण-पूर्व दिशा में मुंह करके ही करनी है। आज के दिन ऐसा करने से आपकी जो भी परेशानी होगी, उसका हल जल्द ही निकलेगा।

अगर आप जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति करना चाहते हैं तो शिवजी की कृपा से शुभ फलों की प्राप्ति के लिये आज के दिन अपने घर में या अपने मन्दिर में उत्तर दिशा की तरफ भगवान शिव की तस्वीर या कोई पोस्टर लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि भगवान शिव की तस्वीर को अपने बेडरूम में बिल्कुल न लगाएं। बेडरूम के अलावा आप अन्य किसी भी जगह पर भगवान की तस्वीर लगा सकते हैं। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

अगर आप अपने परिवार की समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनें। इसके बाद घर की उत्तर दिशा के एक कोने में अच्छे से साफ-सफाई करें। फिर गोबर, साफ, शुद्ध मिट्टी और राख को मिलाकर छोटा-सा शिवलिंग बनाएं। इस प्रकार शिवलिंग बनाने के बाद जब वह शिवलिंग थोड़ा सूख जाये तो उसकी विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करें । पूजा के बाद आज पूरा दिन उस शिवलिंग को ऐसे ही रखा रहने दें। अगले दिन शिवलिंग समेत बाकी सामग्री को किसी साफ बहते पानी के स्त्रोत में बहा दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की समृद्धि बनी रहेगी।

अगर आपके अंदर कई पुरानी बातों को लेकर उधेड़-बुन चल रही है तो ऐसी उधेड़-बुन से बाहर निकलने के लिये और अपने अंदर नये विचारों के समावेश के लिये आज के दिन आपको शिव तांडव स्त्रोत का श्रवण करना चाहिए, यानि सुनना चाहिए। आपको इसका ऑडियों आसानी से इंटरनेट पर उपलब्ध हो जायेगा। आज ऐसा करने से आप पुरानी उधेड़-बुन से बाहर निकल पायेंगे और आपके अंदर नये विचारों का समावेश होगा।

अगर आपको लगता है कि आपके दाम्पत्य जीवन को किसी की नजर लग गई है, जिसके कारण रिश्तों में अब पहले जैसा प्यार नहीं रहा है तो आज के दिन गाय के गोबर से बने एक कंडे, यानि उपले पर थोड़ी-सी गुग्गुल रखकर जलाएं। अब भगवान शिव के मंत्र- ‘ऊँ नमः शिवाय‘ का जाप करते हुए उस गुग्गुल से पूरे घर में धूप दिखाएं। धूप दिखाते हुए ‘ऊँ नमः शिवाय‘ बोलते जाये। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन पर लगी बुरी नजर से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिये आज के दिन आपको शाम के समय दिन ढलने के बाद शिवजी के इस मंत्र का एक माला, यानि 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-ऊँ नमः शिवाय। मंत्र जप के बाद भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करनी चाहिए। आज ऐसा करने से और भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करने से पढ़ाई-लिखाई से संबंधित आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच अब पहले जैसा तालमेल नहीं रहा या परिवार के लोग एक-दूसरे से ठीक ढंग से बात नहीं करते हैं तो आज के दिन शाम के समय शिवालय, यानि भगवान शिव के मन्दिर जायें और जितने आपके परिवार में सदस्य हैं, उतने ही। घी के दियों में बाती लगाकर मन्दिर ले जायें। वहां जाकर अपने परिवार के हर एक सदस्य का नाम लेते हुए एक-एक दिया करके भगवान के सामने जलाते जायें । जब सारे दिये जला दें तो भगवान से अपने परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाये रखने की प्रार्थना करें। आज ऐसा करने से आपके परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा।

अगर आपको बहुत अधिक गुस्सा आता है और आप गुस्से में कुछ भी सोचने- समझने की हालत में नहीं होते हैं तो अपने गुस्से पर काबू पाने के लिये आज के दिन आपको एक लोटा जल लेना चाहिए और उसमें कुछ सफेद पुष्प डालने चाहिए। फिर इस पुष्प मिश्रित जल को शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप जल्द ही अपने गुस्से पर काबू पा लेंगे।

अगर आप अपने घर में धन के खजाने को भरना चाहते हैं तो आज के दिन आपको साबुत चावल के एक मुट्ठी दाने लेने चाहिए और शिव मन्दिर में जाकर भगवान शिव को भेंट करने चाहिए। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर में धन के खजाने हमेशा भरे रहेंगे।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। आप मानें या न मानें, आपके आस-पास को बड़े ग़ौर से आपको देख रहा है और आपको एक आदर्श मानता है। इसलिए ऐसे काम करें, जो क़ाबिले-तारीफ़ हों और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएँ। आपका जीवनसाथी आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज किसी दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी ज़िंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कुछ लोगों के लिए नया रोमांच ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। दोस्तों से गपशप करना एक अच्छा टाइमपास हो सकता है, परन्तु लगातार फ़ोन पर बात करने से सिरदर्द भी संभव है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। यात्रा के चलते नव संबंध को बढ़ावा मिलेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।। अगर आपका प्रेमी आपसे बात नहीं करना चाहता तो जबरदस्ती न करें। उनको समय दें स्थिति खुद सुधर जाएगी।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है। पिता या बड़ा भाई आज आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकता है। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पाएंगे।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने संगी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। अगर आपका प्रेमी आपसे बात नहीं करना चाहता तो जबरदस्ती न करें। उनको समय दें स्थिति खुद सुधर जाएगी।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और संभव है कि अचानक अनदेखा लाभ भी मिले। अपने मेहमानों से ख़राब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे। आज आप अपने देश से जुड़ी कुछ जानकारियों को जानकर चकित हो सकते हैं।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन जिंदगी अब ट्रैक पर आ रही है इस बात का अहसास आज आपको होगा।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज के दिन सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आपको आज बुरी तरह थकाएगी। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे। बेवजह की बातों में आप अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपको अपनी सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही उपयोग करना सीख लें। घर से बाहर रहने वाले जातकों को आज अपने घर की बहुत याद सताएगी। अपने मन को हल्का करने के लिए आप घर वालों से कई देर तक बात कर सकते हैं।


अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp arrow_circle_right फेसबुक subscriptions यूट्यूब