श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 अगस्त 2025
1 माता जानकी मंदिर का भूमिपूजन, सीतामढ़ी पहुंचे अमित शाह; 21 तीर्थों की मिट्टी, 11 नदियों का जल, अयोध्या से ईंट लाई गईं
2 मानसून सत्र का 15वां दिन, लोकसभा दोपहर 3 बजे तक, राज्यसभा 11 अगस्त तक के लिए स्थगित; विपक्ष का SIR के मुद्दे पर हंगामा जारी
3 चुनाव आयोग बोला-राहुल के दावे सही, तो साइन करें, वरना देश से माफी मांगें,, वोट चोरी के आरोप पर EC ने राहुल गांधी को दिए 2 विकल्प
4 राहुल बोले- मोदी वोट चुराकर प्रधानमंत्री बने, 25 सीट 35 हजार या कम अंतर से जीते; EC इलेक्ट्रानिक डेटा दे, तो साबित करेंगे
5 ‘मेरे खुलासे के बाद चुनाव आयोग ने वेबसाइट बंद की’, कांग्रेस वोट की अधिकार रैली में बोले राहुल गांधी,उन्होंने कहा कि आयोग जानता है कि देश की जनता ने जब इसी डाटा को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया तो उनकी पोल खुल जाएगी
6 भाई-बहन के निशाने पर EC, राहुल बोले- ‘वक्त बदलेगा, गुनहगारों को जरूर मिलेगी सजा’, प्रियंका ने कहा-जांच तो करे आयोग
7 राहुल गांधी के चुनावों में धांधली के आरोपों को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गंभीर बताते हुए चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की साख को लापरवाही या साजिश से कमजोर नहीं होने देना चाहिए।
8 जगदीप धनखड़ की जगह उपराष्ट्रपति पद के लिए इस जाट नेता का नाम बढ़ा सकती है भाजपा, कयास तेज
9 धराली त्रासदी- मदद पहुंचने में 4 दिन और लगेंगे, 80 एकड़ में फैले मलबे को हटाने के लिए 3 जेसीबी, 100-150 लोगों के दबे होने की आशंका
10 बाराबंकी में चलती बस पर पेड़ गिरा, 5 की मौत, अंदर फंसी महिला बोली- हम मर रहे, आप वीडियो बना रहे
.11 भारत में डायबिटीज को लेकर अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा, हर पांच में से दो लोग अपनी बीमारी से अनजान
12 ‘टैरिफ का गलत इस्तेमाल हो रहा’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ,अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के चलते भारत पर टैरिफ लगाने का एलान किया है, लेकिन चीन भी बड़े पैमाने पर रूस से कच्चा तेल खरीदता है, लेकिन चीन के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने चुप्पी साधी हुई है
13 38 डिग्री की तपिश में झुलसा राजस्थान, मानसून 15 अगस्त बाद देगा दस्तक
14 बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 600 अंक नीचे, निफ्टी करीब 200 अंक की गिरावट के साथ लाल निशान पर
================================


