श्री डूंगरगढ़ टुडे 8 अगस्त 2025
हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता मुहिम को लेकर श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट परिसर, तहसील परिसर,में शुक्रवार को देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रीडूंगरगढ़ न्यायलय परिसर और उपखंड कार्यालय परिसर में रंगोली सजाकर हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पालिका कर्मी सरिता बोहरा व पिंकीदेवी तेजी और जितेंद्र भोजक की टीम द्वारा रंग-बिरंगी रंगोलियों और तिरंगों से सजाया गया। मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि इस मौके पर एडीजे सरिता नौशाद और एसीजेएम हर्ष कुमार ने मुहिम को अपना समर्थन देते हुए देश के प्रति सम्मान प्रकट किया। एडीजे सरिता नौशाद ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त करे। वहीं एसीजेएम हर्ष कुमार ने कहा कि ऐसे अभियान देश के नागरिकों को एक सूत्र में पिरोते हैं और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। कोर्ट व उपखंड कार्यालय में एडीजे सरिता नौशाद, एसीजेएम हर्ष कुमार, प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट महिमा दुगड़, बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, एपीपी स्वप्न कुमार, एडीपीपी सोहननाथ सिद्ध, निजी सहायक राजकुमार बिश्नोई, कनिष्ठ लेखाकार महेशचंद, वरिष्ठ सहायक हरीश गुर्जर, कैलाश भादू, दिलीप प्रजापत, प्रतापसिंह राजपुरोहित, देवीलाल बाना, मोहम्मद आरिफ भाटी, गोरधन सिंह, सुभाष, पटवारी रामचंद्र, रेवंतसिंह, जितेंद्र भोजक व सोनू सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।








