श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 अगस्त 2025
पूर्व पार्षद दीपक कुमार गौतम ने जलदाय विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) को पत्र लिखकर वार्ड 32 और वार्ड 27 में पेयजल सप्लाई से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सहायक अभियंता कार्यालय को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।समस्या जस की तस बनी हुई है। ज्ञापन में वार्ड 32 में सुमेर सिंह राजपूत के घर से देदाराम जाट के घर तक खराब पड़ी पाइपलाइन को दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही, वार्ड 32 में गोपाल नाई के घर से किशोर सिंह राजपूत के घर तक बिछी पाइपलाइन को शिवधारा ट्यूबवेल से जोड़ने की मांग की। इसके अलावा, वार्ड 27 में सुंदर टेंट हाउस से सुभाष भारद्वाज के घर तक पानी की नई पाइपलाइन डालने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई है। दीपक गौतम ने विभाग से शीघ्र कार्यवाही कर आमजन की समस्या दूर करने की अपील की।




