श्री डूंगरगढ़ टुडे 8 अगस्त 2025
सुबोध शिक्षण संस्थान रिड़ी में नशा मुक्ति अभियान के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर आज स्कूली बच्चों को नशा नहीं करने और नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की छात्राओं ने इस बार नशे को खत्म करने के लिए अनूठी पहल करते हुए अपने भाईयों(छात्रों) को राखी बांधकर उन्हें नशे से दूर रहने और समाज में इस बुरी लत को खत्म करने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही
उन्होंने कहा कि हमारे आस पास नशा करने वाले को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलवाया।
निदेशक सुमेर सिंह ने नशे से दूर रहने के बारे में बताया उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की लत व्यक्ति का जीवन ही नहीं बल्कि उसके परिवार को भी खत्म कर देती है। नशे से खुद का नुकसान ही नहीं होता सामाजिक क्षति भी होती है। हम सबको नशीले पदार्थो के खिलाफ़ जागरूकता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने स्कूली बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने परिवार और आसपास में कोई भी नशा करता है तो उसे जागरूक कर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं। इस दौरान स्कूल स्टाफ और छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।








