श्री डूंगरगढ़ टुडे 8 अगस्त 2025
कस्बें में SDPL एक व दो सीजन की शानदार सफलता के बाद गुरुवार को स्थानीय महाविद्यालय मैदान में SDPL सीजन 3 का आगाज शानदार आतिशबाजी के साथ शुरू हुआ।आयोजन कमेटी के गज्जू माली ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 14 टीम ने हिस्सा लिया है।14 टीम IPL की तर्ज पर ऑक्शन से निर्धारित हुई है। उद्घाटन समारोह में नगरपालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, बाबा सिकंदर श्योराण इकबाल भाई राईन,विद्युत विभाग से दीनदयाल माली सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।मानमल शर्मा व बाबा सिकंदर श्योराण ने युवाओं को खेल को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी।





