श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 सितंबर 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-10.09.2025🕉️
️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ बुधवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
श्री मेहन्दीपुर बालाजी की सम्पूर्ण नियमावली
अर्जी दरख़ास्त सवामणि भोग संबंधी जानकारी
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक……………….. .10.09.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु…………………………………….. शरद्
मास…………………………………. आश्विन
पक्ष………………………………….. …कृष्ण
तिथि….. तृतीया. अपरा. 3.38 तक / चतुर्थी
वार…………………………………… बुधवार
नक्षत्र……रेवती. अपरा. 4.03 तक / अश्विनी
चंद्रराशि…….. मीन. अपरा. 4.03 तक / मेष
योग…………. .वृद्धि. रात्रि. 8.30 तक / ध्रुव करण……………… विष्टि. अपरा. 3.38 तक
करण……….बव. रात्रि. 2.11* तक / बालव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………. प्रातः 6.16.36 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.39.43 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.23.07
रात्रिमान………………………….11.37.15
चंद्रास्त………………….. 8.42.12 AM पर
चंद्रोदय…………………. .8.20.38 PM पर
राहुकाल.. अप.12.28 से 2.01 तक(अशुभ)
यमघंट……प्रातः 7.49 से 9.22 तक(अशुभ)
गुलिक..पूर्वा.10.55 से 12.28 (शुभे त्याज्य)
अभिजित….मध्या.12.03 से 12.53(अशुभ)
पंचक……………… अपरा. 4.03 पर समाप्त
हवन मुहूर्त…………………………….आज है।
दिशाशूल…………………………. उत्तर दिशा
दोष परिहार…….तिल का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
लग्न ……सिंह 23°4′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी
सूर्य ……सिंह 23°22′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू
चन्द्र …………… मीन 24°4′ रेवती 3 च
बुध ^ …सिंह 20°14′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी
शुक्र ………कर्क 24°15′ आश्लेषा 3 डे
मंगल ……….कन्या 27°37′ चित्रा 2 पो
बृहस्पति… मिथुन 25°13′ पुनर्वसु 2 को
शनि * ….मीन 5°14′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * …..कुम्भ 24°1′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * …. सिंह 24°1′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
लाभ…………….प्रातः 6.17 से 7.49 तक
अमृत……………प्रातः 7.49 से 9.22 तक
शुभ……….. .पूर्वा. 10.55 से 12.28 तक
चंचल………… अपरा. 3.34 से 5.07 तक
लाभ…………… सायं. 5.07 से 6.40 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ…………… रात्रि. 8.07 से 9.34 तक
अमृत………… रात्रि. 9.34 से 11.01 तक
चंचल…रात्रि. 11.01 से 12.28 AM तक
लाभ…रात्रि. 3.23 AM से 4.50 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
10.34 AM तक—–रेवती—–3——-च
04.03 PM तक—–रेवती—–4——-ची
राशि मीन – पाया स्वर्ण_
09.31 PM तक—अश्विनी—–1——-चू
02.59 AM तक—अश्विनी—–2——-चे उपरांत रात्रि तक—अश्विनी—–3—- –चो
राशि मेष – पाया स्वर्ण
आज का दिन
व्रत विशेष.आश्विन चतुर्थी(चंद्रो)8.21 PM
अन्य व्रत…………………………….नहीं है।
पर्व विशेष…………………….आज नहीं है।
दिन विशेष………………… चातुर्मास जारी
दिन विशेष……….महालय श्राद्ध पक्ष जारी
श्राद्ध विशेष………..तृतीया / चतुर्थी श्राद्ध
दिन विशेष…विश्व आत्महत्या निषेध दिवस
पंचक……………………अपरा. 4.03 तक
विष्टि(भद्रा)……………..अपरा. 3.58 तक
खगोलीय. वर्तमान सूर्य नक्षत्र(पूर्वाफाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन………………महिष.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय…………………………… नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………… आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………… आज नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
आज दिनांक…………………11.9.2025
तिथि………..आश्विन कृष्णा चतुर्थी गुरुवार
व्रत विशेष……………………. आज नहीं है।
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष……………………. आज नहीं है।
दिन विशेष………………… चातुर्मास जारी
दिन विशेष……….महालय श्राद्ध पक्ष जारी
श्राद्ध विशेष…………………. पंचमी श्राद्ध
दिन विशेष………. राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
पंचक………………………… आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………आज नहीं है।
खगोलीय..वर्तमान सूर्य नक्षत्र(पूर्वाफाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन………………महिष.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय…………………………… नहीं है।
सर्वा.सि.योग………….. अपरा. 1.58 तक अमृ.सि.योग…………………..आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………….आज नहीं है।
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
श्री मेहन्दीपुर बालाजी की सम्पूर्ण नियमावली
अर्जी दरख़ास्त सवामणि भोग संबंधी जानकारी
श्री बाला जी महाराज के दरवार में दरखास्त क्या होती है? अर्जी क्या होती है? सवामणि क्या होती या प्रसाद घर लाना चाहिए या नही?
तो आइये जानते श्री बाला जी महाराज जी के भोग के विषय में-
दरखास्त अर्जी सवामणि राजभोग श्री बालाजी महाराज का जल
1.दरखास्त
भक्तो श्री मेहंदीपूर धाम में हर भक्त को दरखास्त लगानी चाहिए ये दरखास्त आपको मंदिर परिसर के पास किसी भी दुकान से मिल जाती है। इस दरखास्त में लड्डू, बतासे ओर घी होता है ये 10 रुपये की आती है दरखास्त का सर्व-प्रथम भोग श्री बाला जी महाराज जी का भोग लगता है फिर भैरो बाबा और फिर प्रेतराज सरकार का भोग उसके बाद सभी भक्तो वो दरखास्त का दौना अपने उपर से उतार कर मंदिर परिसर के बाहर एक स्थान है वहाँ पे पशु-पक्षियों के लिए डाल दिया जाता है मेहन्दीपुर धाम में जब हम जाए तो आने की दरखास्त, और जब वहाँ से वापिस आएँ तो वापिस आने की दरखास्त, यदि कोई भक्त कम समय की वजह से दुबारा दर्शन नही कर पा रहे है तो वो भक्त आने-जाने की दरखास्त एक बार में भी लगा सकते है और वहाँ पे ऐसी मान्यता है कि की दरखास्त हर भक्त को लगनी चाहिए।
अर्जी :-
यदि हमारी कोई मनोकामना है या कोई प्राब्लम है तो उसके लिए हम श्री बाला जी महाराज जी के मंदिर में अर्जी लगाते है। अर्जी 181 रूपये की लगती है जिसमे बाला जी महाराज का लड्डू का भोग, भैरो बाबा का काली उर्द का भोग और प्रेतराज सरकार का चावल का भोग लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है की जब अर्जी स्वीकार हो जाती है तो कुछ भक्त बाबा के दरवार में सवामणि करते है ओर कुछ भक्त हर बार सवामणि करते है। अर्जी का भोग लगाने का टाइम प्रातः 7:30 से 12:00 बजे तक होता है अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार सवामणि का भोग लगाते है।
नोट : – एकादशी के दिन श्री बाला जी मंदिर मे अर्जी का भोग नही लगता। यदि आपका अर्जी लगाना बेहद आवश्यक है तो आप लाल कपड़े में 181 रुपये बाँधकर श्री बाला जी महाराज के मंदिर मे अर्पित करें। क्योंकि अर्जी के भोग में प्रेतराज सरकार जी का चावल का भोग लगता है और एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित होता है। इसलिए एकादशी के दिन अर्जी नही लगती है।
सवामणि :-
श्री बालाजी महराज से मांगी कामना पूरी होने पर सवामणि का भोग लगाया जाता है । सवामणि के प्रसाद में हलुआ पूड़ी एवं लड्डू पूड़ी का भोग लगता है । सवामणि के भोग लगने का समय 11.30 बजे से लगभग 2.00 बजे तक होता है । सवामणि का भोग तीनो देव श्री बाला जी महाराज जी, श्री भैरव बाबा जी और श्री प्रेतराज सरकार जी का लगता है । सवामणि श्री राम दरबार में स्थित श्री राम दूत प्रसाद समिति द्वारा अथवा मंदिर के बहार किसी भी दूकान पर आर्डर करने पर आपको प्राप्त हो जाएगी । सवामणि का भोग स्वयं दरबार आकर लगवाना चाहिए ।
राज भोग :-
राजभोग मंदिर परिसर मे ट्रस्ट द्वारा लगाया जाता है जिसका भोग श्री बाला जी महाराज को लगाया जाता है, फिर सभी भक्तो को श्री बाला जी महाराज जी के दर्शन बाद राज भोग का प्रसाद मिलता है। भक्तो राज भोग अमृत होता है हमारे बालाजी महाराज जी का। राज भोग श्री बाला जी महाराज के भवन मे मिलता है ओर सभी भक्तो को प्रेम पूर्वक खाना चाहिए एवं घर ले जाना चाहिए।
श्री बालाजी महाराज का जल :-
श्री बालाजी के मंदिर की विशेषता है कि बालाजी मंदिर में सुबह और शाम को आरती के बाद बाबा के जल के छींटे मिलते है। जिस किसी व्यक्ति को इस जल के छींटे मिलते है वह बहुत भाग्यशाली होते है, क्योंकि बालाजी का जल अमृत समान है। श्री बालाजी महाराज की बाईँ ओर छाती के नीचे से एक बारीक जलधारा निरन्तर बहती रहती है जो पर्याप्त चोला चढ जाने पर भी बंद नही होती। भक्तजन यदि चाहे तो बाबा का जल जोकि सुबह मंदिर के हॉल में मिलता है उसको किसी बोतल या अन्य किसी चीज में अपने घर भी ले जा सकते है और यह जल गंगाजल के समान शुद्ध, पवित्र और उपयोगी होता है। इसिलए जब भी बालाजी धाम जाये और अगर हो सके तो बालाजी के जल के छींटे जरुर लें।
आरती का समय : ग्रीष्म कालीन
श्री राम दरबार
ग्रीष्म कालीन: सुबह 6:00 से 6:15
ग्रीष्म कालीन: शाम 7:00 से 7:15
श्री बाला जी दरवार
ग्रीष्म कालीन: सुबह 6:15 से 6:45
ग्रीष्म कालीन: शाम 7:15 से 7:45
आरती का समय : शीत कालीन
श्री राम दरबार
शीत कालीन: सुबह 6:10 से 6:25
शीत कालीन: शाम 6:20 से 6:35
श्री बाला जी दरवार
शीत कालीन: सुबह 6:25 से 6:55
शीत कालीन: शाम 6:35 से 7:05
आरती के संपूर्ण होने पर श्री बाला जी महाराज के जयकारों से पूरा मेहंदीपुर धाम गूँज उठता है और कुछ ही समय पश्चात श्री बाला जी महाराज के जल के छींटे मिलते है। छींटे मिलने के कुछ समय बाद श्री बाला जी महाराज जी के छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाता है ।
छपन्न भोग के प्रसाद के मिलने का समय :
श्री बाला जी महाराज जी के छप्पन भोग का प्रसाद श्री बाला जी भवन में शाम को 7:30 बजे से मिलता है एवं श्री सीताराम जी के छप्पन भोग का प्रसाद श्री राम दरवार में 8.30 बजे से मिलता है।
श्री प्रेतराज सरकार के दरबार में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भजन कीर्तन होता है । भक्त अपना समय व्यर्थ न करके भजन कीर्तन का आनंद ले सकते है ।
श्री बालाजी महाराज जी की आरती के ठीक बाद समाधी वाले बाबा की आरती होती है । समाधी वाले बाबा का दिन में 12 बजे जलेबी का भोग लगता है। दिन में 12 बजे समाधी वाले बाबा के ठीक सामने हवन स्थली पर हवन होता है तथा आरती होती है भक्त वहां जाकर आरती के छींटे तथा परिक्रमा लगा सकते है।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक़्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज़ से परहेज़ करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक़्त है। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ केंद्र बना सकती है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर आनंद लेंगे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरे ँजट्रसे जिएँ। आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो
आज आप सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। इस राशि के लोगोंं को आज शराब सिगरेट से दूर रहने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का कारण बनेगी। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का उपयोग आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का उपयोग आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपके जीवन-साथी का बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। आसमान ज़्यादा उजला नज़र आएगा, फूलों में ज़्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा – क्योंकि आप इश्क़ का सुरूर महसूस कर रहे हैं! काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत के चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि स्थिति आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आख़िर में सब ठीक हो जाएगा।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


