श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 सितंबर 2025
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें प्रथम वरीयता के कुल 452 वोट मिले, जबकि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। इस ऐतिहासिक जीत की घोषणा के साथ ही पूरे देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ओबीसी मोर्चा देहात अध्यक्ष विनोद गिरी गोसाई के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजार में आतिशबाज़ी की गई, मिठाइयां बांटने साथ कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए खुशीया मनाई इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पार्षद नानूराम कुचेरिया, ओबीसी मोर्चा मंत्री अशोक महावर, सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी, एडवोकेट चंद्र प्रकाश बारूपाल, गौरीशंकर तंवर, रमेश सैनी, रामलाल सोनी, रवि तंवर, नानूराम स्वामी, महेंद्र सिंह राजपूत, चाँद रतन घोटिया, गणेश प्रजापत, कालूराम नाई, फारूक छिम्पा, मुस्ताक अली तेली, शाहिद सब्जी फरोश, जसवंत सैनी, गजानंद सोनी, निसार सब्जी फरोश, मदनलाल भारती, भारत गिरी, दिलीप सिंधी, रफीक छिम्पा, बंटी सिंधी, मनोज महावर, मघमल सिंधी, पप्पू रेगर, हजरत छिम्पा, कन्हैयालाल स्वामी, रवि सिंगोदिया, भीम सिंह राजपूत, इमरान शब्बीर, कन्हैयालाल शर्मा, नंदलाल नई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपी राधाकृष्णन की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों की बड़ी सफलता बताया।






