श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 सितंबर 2025
श्री रघुकुल राजपूत सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 14 सितंबर 2025 , रविवार कोआयोजित होने वाले राजपूत प्रतिभा एंव भामाशाह सम्मान समारोह की पूर्व बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्त्ताओं को दायित्व सौंपा गए।
संस्था के संयोजक पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ ने बताया कि समारोह में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाएं तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संस्थान को सहयोग देने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, पुर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़,राज्यमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार बीकानेर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी,श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, सादुलपुर विधायक मनोजसिंह न्यांगली, स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण व भामाशाह शिरकत करेंगे,
एडवोकेट भरत सिंह सेरूणा सभी इस समारोह में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की आह्वान किया
आज की तैयारी की बैठक में कई कार्यकर्ताओं को यातायात व्यवस्था,बैठक व्यवस्था,बैनर-प्रचार व अतिथियों के स्वागत सभी व्यवस्थाएं का दायित्व दिया गया बैठक में पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत,जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह झंझेऊ ,विक्रम सिंह सत्तासर,छात्रावास कार्यकारिणी अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ,पूर्व सरपंच समुन्द्र सिंह धीरदेसर,जयसिंह पुन्दलसर,ओमपाल सिंह जोधासर, रघुवीर सिंह जोधासर,अजीतसिंह जोधासर विक्रम सिंह झंझेऊ,गुलाब सिंह लखासर,मदनसिंह राठौड़ महेंद्र सिंह लखासर, महेंद्रसिंह झंझेऊ,भागीरथ सिंह धर्मास,मांगुसिंह जोधासर,बहादुर सिंह राजपुरा,सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह,केप्टन अमरसिंह जाखासर जगदीश सिंह सुरजनवासी, छैलूसिंह दुलचासर, महावीर सिंह जालबसर,लक्ष्मण सिंह धीरदेसर, महेंद्र सिंह बिग्गा कल्याण सिंह जैसलसर,जितेन्द्र सिंह सातलेरा, प्रताप सिंह कीतासर,हरी सिंह गुसाईंसर,शिवसिंह झंझेऊ,चतर सिंह लालासर,बीरबल सिंह केऊ, महेंद्रसिंह श्रीडूंगरगढ़,जेठू सिंह पुन्दलसर सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता व सहयोगी उपस्थित रहे।




