श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 सितंबर 2025
सड़क हादसों को रोकने के लिए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सराहनीय पहल शुरू की है। थानाधिकारी के निर्देशन में कॉन्स्टेबल अनिल कुमार दायमा, कॉन्स्टेबल विनोद कुमार और कॉन्स्टेबल रामकुमार ने सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का काम शुरू किया।

कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि रेडियम बेल्ट लगाने से वाहन चालक दूर से ही गौवंश दिखाई देते है जिससे अचानक होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। पिछले तीन दिनों से लगातार पुलिसकर्मीयो द्वारा निराश्रित गौवंश को रेडियम बेल्ट बांधे जा रहे है।






