Menu
गौ सेवा कर मनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिवस दी शुभकामनाएं  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में किया पौधारोपण लिया देखभाल का संकल्प, दानदाता ने 1 क्विंटल 51 kg तरबूजों का गौवंश को लगाया भोग  |  विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक राज्यमंत्री सुथार की अध्यक्षता में हुई आयोजित,युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर,  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर AU Foundation Ignite एवं मेरा युवा भारत केंद्र, बीकानेर द्वारा कार्यक्रम आयोजित  |  जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन: जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत  |  पर्यावरण दिवस पर बुरी खबर कालू करणी माता मंदिर में सैकड़ों चिड़ियों की रहस्यमय मौत, पढ़े पूरी खबर  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ  |  यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बो की अस्थाई बढोतरी बीकानेर हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में बढ़ाए डिब्बे  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया गया संदेश।  |  पर्यावरण दिवस पर वीर तेजा गौशाला में पौधारोपण, पेड़ों की देखभाल का भी लिया संकल्प  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर  श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में विधिक टीम द्वारा वृहद वृक्षारोपण; ” सृजन की सुरक्षा ” का दिया संदेश  |  श्रीडूंगरगढ़ बरसात ने खोली प्रशासन की पोल: सडकों पर फैला कीचड़ तो निचले इलाकों सहित अस्पताल में घुसा गंदा पानी,विभाग की लापरवाही बेजुबान पर पड़ी भारी करंट के आया चपेट मे देखे फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत,5 लोग घायल,एक रेफर  |  5 जून 2026,शुक्रवार देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौमाताओं को लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ऋण आवेदन शुरू: 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ में महिला की  हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 48 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा  |  सेरूणा जीएसएस पर नहीं मिले कार्मिक,आंधी में तार टूटने से बिजली व्यवस्था ठप,ग्रामीणों ने दिया धरना  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  दुकान बंद कर घर लौट रहे नाबालिग से की मारपीट: नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज  |  सुबह की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  4 जून 2026,गुरुवार पढ़े  आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  लखासर के पूर्व सरपंच व बाबा रामदेव गौशाला के संस्थापक धनेसिंह की पुण्यतिथि पर की गौ सेवा।  |  युवाओं से आहवान- पुर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ सफलता हासिल कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें- झाबरसिंह खर्रा, नगरीय विकास मंत्री  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ,समाज को संगठित कर सेवा कार्य बढ़ाने का आह्वान  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  महिला का शव मिलने के मामले में अपडेट:नाबालिग बेटे की रिपोर्ट पर कार्रवाई, 15 घंटे में 650 किमी दूर से आरोपी को किया गिरफ्तार  |  3 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दानदाता पारीक परिवार दिया व्हीलचेयर  |  सूडसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा हुई हाईटेकः 13 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी 24 घंटे नजर  |  श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल ने 21वें अधिवेशन GENZ Conclave में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा क्षेत्र में जीता द्वितीय पुरस्कार  |  विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  न्यायालय परिसर में एडीजे सरिता नौशाद का विदाई समारोह, ये रहें मौजूद देखें फ़ोटो सहित खबर  |  वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत चूरू में कार्यक्रम,शामिल हुए राज्यमंत्री सुथार  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित जैन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड पर वन क्षेत्र में मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में  |  2 जून 2026, मंगलवार,पढ़े आज  का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौवंश को लगाया तरबूजों का भोग  |  हाइवे पर पैदल चल रहे राहीगर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत।  |  बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन लें किसानः राज्यमंत्री सुथार  |  शाम  देश ओर राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  जून शुरू होते ही हुए ये बड़े बदलाव जाने क्या रहेगा आपकी जेब पर असर  |  मंत्रालयिक कर्मचारियों ने स्वतंत्र जॉबचार्ट सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  1 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्णिमा पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने की गौसेवा,कटक प्रवासी मूंधड़ा परिवार ने भेंट की 50000 की राशि  |  श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान मोमासर के चुनाव संपन्न जगत सिंह संचेती बने अध्यक्ष  |  बिग्गा के पास सड़क हादसाःबाइक के सामने अचानक आया कुत्ता टकराने से युवक घायल  |  वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान: जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, विधायक ने दिलवाया संकल्प।  |  श्रीडूंगरगढ़ माकपा कार्यालय हुई बैठक: 5 जून को उपखंड कार्यालय के घेराव का ऐलान  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा  |  राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं के सुनी ”मन की बात’ का 134 वां एपिसोड,राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प  |  विधायक सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 134 वां संस्करण,पीएम के संदेशों को बताया प्रेरणादायक  |  श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष बनीं सुशीला पुगलिया, लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे ने रास्तों को किया बंद: परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध  |  31 मई 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पुरुषोत्तम मास के दौरान दानदाताओं ने की गौसेवा गौवंश को लगाया मीठे तरबूजों का भोग, महेंद्र सिंह ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  ऋषि मूंधड़ा का जन्मदिवस परिवारजनों ने गौसेवा कर मनाया  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  रेतीले बवंडर से जनजीवन प्रभावित,दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, फिर बरसे बादल और गिरे ओले नौतपा के छठे दिन बदला मौसम; पेड़ उखड़े, बिजली पोल गिरे, हाईवे पर थमी रफ्तार, ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत  |  हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद चला अभियान बेअसर: स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे फिर पसरा अतिक्रमण  |  अचानक आमजन के मोबाइल में बजा सायरन, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  30 मई 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल व कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, महिलाओं ने किया रातिजोगा  |  खाजूवाला नगर पालिका वॉइस चेयरमेन शिशपाल सिंह राजपुरोहित एवं कविता कंवर गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  भागवत कथा के चौथे दिन मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ा जनसैलाब देखें सभी फ़ोटो  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  भूमि विवाद में भाजपा नेता गिरफ्तार: प्रशासन ने करवाई पत्थरगढ़ी  |  आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, जोहड़ पायतन अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान  |  समाज सेवा शिविर में ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम  |  तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा गया ‘इको भारत स्मार्ट कैंपस’ का प्रस्ताव; चिकित्सा शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में किया जा सकता है लागू  |  ग्रीष्मावकाश के चलते ट्रेनों में बढ़ा यात्री दबाव: तीन जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बे बढ़ाएं  |  तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार में नियमित योग कक्षाएं जारी, नागरिक ले रहे हैं आरोग्य लाभ  |  योग प्रशिक्षकों के साथ हो रहा है अन्याय, स्थायी रोजगार की मांग तेज  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  29 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  उदासर में स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती का हुआ आयोजन ,विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुई आयोजित विजेताओं को किया पुरस्कृत  |  पुरुषोत्तम मास में श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सभी 6 मैच जीतकर श्री करणी रॉक स्टार टीम बनी विजेता ‘  |  श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाही: यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चला अभियान  |  बीकानेर के लिए मौसम विभाग ने दिया ये नया अपडेट, पढ़े ये खबर  |  डेपुटेशन की मार झेल रहा उप जिला अस्पताल, मरीज हो रहे परेशान  |  श्रीडूंगरगढ़ में अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब  |  भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश ने की कार्यकारिणी की घोषणा गुसाईं को मिली अहम जिम्मेदारी  |  28 मई 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ  |  राधाकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई ने कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा सहयोग  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के 6 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, 29 मई को होगा सम्मान  |  उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ‘इको भारत स्मार्ट क्यूआर स्टिकर’ शुरू करने के दिए निर्देश  |  ठाकुरजी मंदिर का धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, जागरण व महाप्रसादी का हुआ आयोजन  |  सेसोमूं स्कूल में 7 राज बटालियन एनसीसी शिविर का समापन, उत्कृष्ट कैडेट्स हुए सम्मानित  |  श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई नियुक्तियां, इकराज खान बने ब्लॉक अध्यक्ष, आदिल तंवर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी  |  सुबह की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  27 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राज्य में 34 न्यायिक अधिकारियों के तबादले: श्रीडूंगरगढ़ एडीजे सरिता नौशाद का जालोर हुआ तबादला  |  पुरुषोत्तम मास पर कोटासर की श्री करणी गौशाला में आसाराम मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी  खबरें एक साथ  |  राजकीय महाविद्यालय में पीएम इंटर्नशिप ओपन हाउस वेबिनार का आयोजन,चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह  |  श्रीडूंगरगढ़: पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने एसीएस से की मुलाकात  |  सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास NNMS परीक्षा की पास,अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति  |  फॉर्च्यूनर में मिली 261 ग्राम अफीम, तीन आरोपियों की जमानत खारिज  |  गांव सींथल की बहन-बेटियों की पहल: बेजुबान पक्षियों के लिए बनाया 67 फीट लंबा विशाल पक्षी घर की जाएगी दाना-पानी की व्यवस्था  |  श्रीडूंगरगढ़ में एक नंबर से चल रही थीं दो स्कूल बसें: प्रिंसिपल और संचालक सहित चार पर मुकदमा दर्ज  |  26 मई 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर कल होगा कवि सम्मेलन, प्रसिद्ध कवियों से सजेगा मंच  |  श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत  |  श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत  |  तेजा मंदिर में दशमी पर हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन  |  हेमाराम खिलेरी (सरपंच, बाडेला) ने 4.71 लाख लागत से ‘संत कर्माई बालिका छात्रावास’ में कोचिंग कक्ष की ऐतिहासिक घोषणा !  |  दो बहनों का विवाद पहुंचा थाने: मौसी – भांजे ने एक दूसरे पर दर्ज करवाए क्रॉस मुकदमे  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हुई संपन्न दानदाताओं का जताया आभार  |  25 मई से 5 जून तक चलेगा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, जल संरक्षण को लेकर होंगे जनजागरण कार्यक्रम  |  युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पेयजल  समाधान  की मांग  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी एक साथ खबरें  |  25 मई 2026,सोमवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ ख़ास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्व सरपंच सहित ठुकरियासर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नवीन सहायक अभियंता कार्यालय का कल 25 मई को होगा उद्घाटन  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा का मजबुत आधार स्तम्भ तैयार – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य  |  संयम के 50 वर्ष पूरे होने पर मुनि धनञ्जय कुमार का अभिनंदन, श्रीडूंगरगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  |  रीड़ी में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध, पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण,देखें फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  24 मई 2026, रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  विश्व कुश्ती दिवस पर बीकानेर में दिखे दांव-पेंच, पूर्व पहलवानों ने किया जोरदार प्रदर्शन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन कल रविवार 24 मई को  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया गौ सेवा में सहयोग  |  स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही या सिस्टम फेल?: शुभारंभ के कुछ महीनों बाद ही ठप हुई सोनोग्राफी मशीन, प्रशासन बेखबर  |  जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: महिला व उसके बेटे के साथ की थी मारपीट  |  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां: अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल  |  रीड़ी : ग्रामीणों के साथ हुए समझौते पर खरा नहीं उतर पाया जलदाय विभाग, ग्रामीणों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 मई 2026,शनिवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पुरषोत्तम मास में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  शाम की और  देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  एनसीसी कैडेट्स के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आगाज, करवाई फायरिंग प्रैक्टिस, साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी  |  अफीम सप्लाई मामले में एक और गिरफ्तार: फॉरच्यूनर सवार तस्करों से पूछताछ के बाद सप्लायर तक पहुंची पुलिस  |  श्रीडूंगरगढ़ में ई-मित्र पल्स मशीन बनी खिलौना: लाखों रुपए की मशीने हो रही है कबाड़, नहीं आ रही काम, सार संभाल भी नहीं  |  श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक; अस्पतालों में दवा, ORS और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश  |  22 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  बाना गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्षः आधा दर्जन घायल अस्पताल पहुंचाए  |  23 लाख की लागत से बना नलकूप,आजादी के बाद पहली बार असलाव तालाब की एससी बस्ती तक पहुंचा शुद्ध पानी ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का जताया आभार  |  दुकान में घुसकर मारपीट और गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप: तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 500-500 के 156 नकली नोट बरामद, होटल मालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीणों का जयपुर कूच हुआ स्थगित: अधिकारियों से मिला आश्वासन  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  21 मई 2026,गुरुवार,पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  भामाशाह नीरज कुमार ने नई लग्जरी गाड़ी खरीदने पर कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा भंडारा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मनाया श्री कृष्ण जन्म खूब झूमे श्रद्धालु देखें फ़ोटो सहित प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ को मिली PHED की बड़ी सौगात: नए सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को लोकार्पण, रवि चौधरी संभालेंगे जिम्मेदारी  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन समारोह रविवार 24 मई को  |  तेरापंथ युवक परिषद को दो भामाशाह परिवारों ने भेंट किए डीलक्स मेडिकल बेड, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ  |  बच्चे छीनकर विवाहिता को घर निकाला,18 साल पूर्व हुई थी शादी, पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज।  |  4 साल पुराने हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास,हत्या के बाद हत्यारे ने खुद ही दी सूचना,पढ़े पूरी खबर  |  योग दिवस से पहले बेरोजगार योग प्रशिक्षकों को बड़ा झटका  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  20 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में पानी-बिजली के मुद्दे को कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में दानदाता उत्साह के साथ सतत प्रयत्नशील  |  ज्ञानशाला के बच्चों ने आचार्य महाश्रमण के समक्ष दी गीतिका प्रस्तुति, तीर्थंकरों से जुड़े सवालों के दिए सही जवाब  |  अमेरिका-ईरान तनाव पर नया मोड़: ट्रंप ने हमला टाला, परमाणु समझौते की गुंजाइश जताई  |  केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर  |  19 मई 2026,मंगलवार, पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में  पुरषोत्तम मास में दानदाताओं  की गौसेवा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित हुई श्रीमद्भागवत कथा, के दूसरे दिन भीष्म स्तुति का वर्णन  | 

7 अक्टूबर 2025मंगलवार, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 अक्टूबर 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

य श्री गणेशाय नमः

य श्री कृष्णा

आज का  पंचांग-07.10.2025

️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

हिंदू मान्यताओं के अनुसार पांच कन्यायें पवित्र
एवं स्मरण मात्र से पाप नाशिनी मानी गयी है


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….. 7.10.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………….. शरद्
मास…………………………………. आश्विन
पक्ष……………………………………. शुक्ला
तिथि.पूर्णिमा. प्रातः 9.18 तक/प्रतिपदा(क्षय)
वार………………………………… मंगलवार
नक्षत्र……रेवती. रात्रि. 1.28* तक / अश्विनी
चंद्रमा……….. मीन. रात्रि. 1.28* तक / मेष
योग……….. ध्रुव. प्रातः 9.30 तक / व्याघात्
करण………………….. बव. प्रातः 9.18 तक
करण……………… बालव. रात्रि. 7.36 तक
करण….. कौलव. रात्रि. 5.53* तक / तैत्तिल


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.27.15 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.10.46 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 11.43.30
रात्रिमान………………………….12.16.55
चंद्रोदय…………………..6.14.44 PM पर
चंद्रास्त……………………6.58.41 AM पर
राहुकाल..अपरा. 3.15 से 4.43 तक(अशुभ)
यमघंट….प्रातः 9.23 से 10.51 तक(अशुभ)
गुलिक.अपरा.12.19 से 1.47 (शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.11.56 से 12.42(शुभ)
पंचक……………… रात्रि. 1.28* पर समाप्त
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल………………………… उत्तर दिशा
दोष परिहार……. गुड़ का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न ………….. .कन्या 19°21′ हस्त 3 ण
सूर्य …………… कन्या 19°48′ हस्त 3 ण
चन्द्र ……………..मीन 18°10′ रेवती 1 दे
बुध ……………….तुला 6°19′ चित्रा 4 री
शुक्र …..सिंह 27°19′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
मंगल ………….तुला 15°48′ स्वाति 3 रो
बृहस्पति ….. मिथुन 28°57′ पुनर्वसु 3 हा
शनि * ……. मीन 3°11′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * ….. कुम्भ 22°35′ पूर्वभाद्रपद 1 से
केतु * … सिंह 22°35′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


चंचल…………..प्रातः 9.23 से 10.51 तक
लाभ………….पूर्वा. 10.51 से 12.19 तक
अमृत…………अपरा. 12.19 से 1.47 तक
शुभ…………….अपरा. 3.15 से 4.43 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ……………..रात्रि. 7.43 से 9.15 तक
शुभ……..रात्रि. 10.47 से 12.19 AM तक
अमृत..रात्रि. 12.19 AM से 1.51 AM तक
चंचल….रात्रि. 1.51 AM से 3.23 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


09.24 AM तक—रेवती—–1 ——–दू
02.46 PM तक—रेवती—–2———थ
08.07 PM तक—रेवती—–3———झ
01.28 AM तक—रेवती—–4———ञ

राशि मीन – पाया लौह__
उपरांत रात्रि तक- अश्विनी—-1———चू

राशि मेष – स्वर्ण


आज का दिन


व्रत विशेष……………………..आज नहीं है।
अन्य व्रत…………… कार्तिक स्नान व्रतारंभ पर्व विशेष………… महर्षि वाल्मीकि जयंती
पर्व विशेष………….. महर्षि पाराशर जयंती
दिन विशेष……….पूर्णिमा स्नान पुण्य लाभ
दिन विशेष………………….चातुर्मास जारी
दिन विशेष…………….. विश्व कपास दिवस
पंचक……………. रात्रि. 1.28* पर समाप्त
विष्टि(भद्रा).12.24 पीएम से 10.54 पीएम खगोलीय……….. .वर्तमान सूर्य नक्षत्र(हस्त)
नक्षत्र वाहन…………….. चातक.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय… स्वात्यां बुध. अपरा. 12.17 पर
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है।अमृ.सि.योग… रात्रि. 1.28 से शेष रात्रि तक सिद्ध रवियोग.प्रात……………..आज नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक………………. 08.10.2025
तिथि……… कार्तिक कृष्णा द्वितीया बुधवार
व्रत विशेष……………………..आज नहीं है।
अन्य व्रत…………..कार्तिक स्नान व्रत जारी पर्व विशेष……………………. आज नहीं है।
दिन विशेष…………………. चातुर्मास जारी
दिन विशेष………………… वायुसेना दिवस
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………… आज नहीं है। खगोलीय………….वर्तमान सूर्य नक्षत्र(हस्त)
नक्षत्र वाहन………………चातक.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय……………………… आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………. .आज नहीं है।अमृ.सि.योग……………………आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग.प्रातः…………….आज नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


हिंदू मान्यताओं के अनुसार पांच कन्यायें पवित्र एवं स्मरण मात्र से पाप नाशिनी मानी गयी है।

अहल्या द्रौपदी तारा कुंती मंदोदरी तथा।
पंचकन्या: स्मरेतन्नित्यं महापातकनाशम्॥

पुराणानुसार पांच स्त्रियां विवाहिता होनें पर भी कन्याओं के समान ही पवित्र मानी गई है।

अहिल्या,
द्रौपदी,
कुन्ती,
तारा
और मंदोदरी।

हिन्दू धर्म से जुड़ी पौराणिक कथाओं में ज्यादातर प्रसिद्ध पात्र पुरुषों के ही हैं। पुरुषों को ही महायोद्धा, अवतार आदि का दर्जा दिया गया और उन्हीं से जुड़े चमत्कारों का भी वर्णन हुआ।लेकिन उनके जीवन से जुड़ी महिलाएं,
जिनके बिना उनका अपने उद्देश्यों को प्राप्त करना तक मुश्किल था, उन्हें मात्र एक भूमिका में लाकर छोड़ दिया गया। यही वजह है कि पौराणिक स्त्रियां जैसे मंदोदरी रावण की अर्धांगिनी के तौर पर, तारा को बाली की पत्नी के बतौर, अहिल्या को गौतम ऋषि की पत्नी के रूप में,
कुंती और द्रौपदी को पांडवों की माता और पत्नी के रूप में ही जाना जाता है।

पंचकन्या :-

हिन्दू धर्म में इन पांचों स्त्रियों को पंच कन्याओं का दर्जा दिया गया है। जिस स्वरूप में हम अपने पौराणिक इतिहास को देखते हैं, उसे विशिष्ट स्वरूप को गढ़ने का श्रेय इन स्त्रियों को देना शायद अतिश्योक्ति नहीं कहा जाएगा।

पंच कन्याओं का जीवन :-

मंदोदरी, अहिल्या और तारा का संबंध रामायण काल से है,
वहीं द्रौपदी और कुंती, महाभारत से संबंधित हैं।
ये पांचों स्त्रियां दिव्य थीं, एक से ज्यादा पुरुषों के साथ संबंध होनें के बाद भी इन्हें बेहद पवित्र माना गया।
आइए जानते हैं पंचकन्याओं के बारे में, क्या था इनका जीवन।

पहली पंच कन्या अहिल्या : – पद्मपुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार देवराज इन्द्र स्वर्ग लोक में अप्सराओं से घिरे रहनें के बाद भी काम वासना से घिरे रहते थे।
एक दिन वो धरती पर विचरण कर रहे थे।
तभी उन्होंने देखा कि एक कुटिया के बाहर गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या दैनिक कार्यों में व्यस्त हैं।
अहिल्या इतनी सुंदर और रूपवती थी कि इन्द्र उन्हें देखकर मोहित हो गए। इस तरह इन्द्र रोजाना देवी अहिल्या को देखने के लिए कुटिया के बाहर आने लगे।
धीरे-धीरे उन्हें गौतम ऋषि की दिनचर्या के बारे में पता चलने लगा। इन्द्र को अहिल्या के रूप को पाने की एक युक्ति सूझी। उन्होंने सुबह गौतम ऋषि के वेश में आकर अहिल्या के साथ काम क्रीडा करने की योजना बनाई क्योंकि सूर्य उदय होने से पूर्व ही गौतम ऋषि नदी में स्नान करने के लिए चले जाते थे। इसके बाद करीब 2-3 घंटे बाद पूजा करने के बाद आते थे। इन्द्र आधी रात से ही कुटिया के बाहर छिपकर ऋषि के जाने की प्रतीक्षा करने लगे।
इस दौरान इन्द्र की कामेच्छा उनपर इतनी हावी हो गई कि उन्हें एक और योजना सूझी। उन्होंने अपनी माया से ऐसा वातावरण बनाया जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता था कि सुबह हो गई हो। ये देखकर गौतम ऋषि कुटिया से बाहर चले गए। उनके जानें के कुछ समय बाद इन्द्र ने गौतम ऋषि का वेश बनाकर कुटिया में प्रवेश किया। उन्होंने आते ही कहा अहिल्या से प्रणय निवेदन किया.। अपनें पति द्वारा इस तरह के विचित्र व्यवहार को देखकर पहले तो देवी अहिल्या को शंका हुई लेकिन इन्द्र के छल-कपट से सराबोर मीठी बातों को सुनकर अहिल्या भी अपने पति के स्नेह में सब कुछ भूल बैठी। दूसरी तरफ नदी के पास जाने पर गौतम ऋषि ने आसपास का वातावरण देखा जिससे उन्हें अनुभव हुआ कि अभी भोर नहीं हुई है। वो किसी अनहोनी की कल्पना करके अपनें घर पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने देखा कि उनके वेश में कोई दूसरा पुरुष उनकी पत्नी के साथ रति क्रियाएं कर रहा है। ये देखते ही वो क्रोध से व्याकुल हो उठे। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी ने जब अपने पति को अपने सामने खड़ा पाया तो उन्हें सारी बात समझ में आने लगी। अंजाने में किए गए अपराध को सोचकर उनका चेहरा पीला पड़ गया। इन्द्र भी भयभीत हो गए।
क्रोध से भरकर गौतम ऋषि ने इन्द्र से कहा ‘मूर्ख, तूने मेरी पत्नी का स्त्रीत्व भंग किया है। उसकी योनि को पाने की इच्छा मात्र के लिए तूने इतना बड़ा अपराध कर दिया।
यदि तुझे स्त्री योनि को पाने की इतनी ही लालसा है तो मैं तुझे श्राप देता हूं कि अभी इसी समय तेरे पूरे शरीर पर हजार योनियां उत्पन्न हो जाएगी’। कुछ ही पलों में श्राप का प्रभाव इन्द्र के शरीर पर पड़ने लगा और उनके पूरे शरीर पर स्त्री योनियां निकल आई। ये देखकर इन्द्र आत्मग्लानिता से भर उठे। उन्होंने हाथ जोड़कर गौतम ऋषि से श्राप मुक्ति की प्रार्थना की। ऋषि ने इन्द्र पर दया करते हुए हजार योनियों को हजार आंखों में बदल दिया। वहीं दूसरी ओर अपनी पत्नी को शिला में बदल दिया। बाद में प्रभु श्रीराम ने उनका पैरों से स्पर्श कर उद्धार किया। इन्द्र को ‘देवराज’ की उपाधि देने के साथ ही उन्हें देवताओं का राजा भी माना जाता है लेकिन उनकी पूजा एक भगवान के तौर पर नहीं की जाती। इन्द्र द्वारा ऐसे ही अपराधों के कारण उन्हें दूसरे देवताओं की तुलना में ज्यादा आदर- सत्कार नहीं दिया जाता।

दूसरी पंचकन्या तारा : – किष्किंधा की महारानी और बाली की पत्नी तारा का पंचकन्याओं में दूसरा स्थान है।
कुछ ग्रंथों के अनुसार तारा, बृहस्पति की पौत्री थीं तो कुछ के अनुसार समुद्र मंथन के समय निकली मणियों में से एक मणि तारा थी। तारा इतनी खूबसूरत थी कि देवता और असुर सभी उनसे विवाह करना चाहते थे।
बाली की पत्नी :- बाली और सुषेण, मंथन में देवताओं के सहायक के तौर पर मौजूद थे। जब तारा क्षीर सागर से निकली तब दोनों ने ही उनसे विवाह करने की इच्छा प्रकट की। बाली, तारा के दाहिनी तरफ खड़ा था और सुषेण उनकी बाईं ओर। तब विष्णु ने इस समस्या का हल किया कि जो व्यक्ति कन्या की दाहिनी ओर खड़ा होता है वह उसका पति और बाईं ओर खड़ा होनें वाला उसका पिता होता है। ऐसे में बालि को तारा का पति घोषित किया गया।

सुग्रीव के साथ युद्ध : – असुरों के साथ युद्ध के दौरान बाली की मृत्यु को प्राप्त जैसी अफवाह उड़ने पर सुग्रीव ने बाली की पत्नी के साथ विवाह कर खुद को किष्किंधा का सम्राट घोषित कर दिया। लेकिन जब बाली वापस आया तब उसने अपने भाई से राज्य और अपनी पत्नी को हासिल करने के लिए आक्रमण कर दिया। बाली ने सुग्रीव को अपने राज्य से बाहर कर दिया और साथ ही उसकी प्रिय पत्नी रुमा को अपने पास ही रखा। जब सुग्रीव को राम का साथ प्राप्त हुआ तब उसने वापस आकर फिर बाली को युद्ध के लिए ललकारा।
तारा का सुझाव :- तारा समझ गई कि सुग्रीव के पास अकेले बाली का सामना करने की ताकत नहीं है इसलिए हो ना हो उसे राम का समर्थन प्राप्त हुआ है। उसने बाली को समझाने की कोशिश भी की लेकिन बाली ने समझा कि सुग्रीव को बचाने के लिए तारा उसका पक्ष ले रही है।
बाली ने तारा का त्याग कर दिया और सुग्रीव से युद्ध करने चला गया।
बाली का कथन :- जब राम की सहायता से सुग्रीव ने बाली का वध किया तो मृत्यु शैया पर रहते हुए बाली ने अपने भाई सुग्रीव से कहा कि वे हर मामले में तारा का सुझाव अवश्य लें, तारा के परामर्श के बिना कोई भी कदम उठाना भारी पड़ सकता है।

तीसरी पंचकन्या मंदोदरी : –

मंदोदरी तीसरा नाम है असुर सम्राट रावण की पत्नी मंदोदरी का, जिसने रावण की हर बुरे कदम पर खेद प्रकट किया और उसे हर बुरा काम करने से रोका। हिन्दू पौराणिक ग्रंथों में मंदोदरी को एक ऐसी स्त्री के रूप में दर्शाया गया है जो हमेशा सत्य के मार्ग पर चली। मंदोदरी असुर राजा मयासुर और हेमा नामक अप्सरा की पुत्री थी।
मंदोदरी की सुंदरता पर मुग्ध होकर रावण ने उससे विवाह किया था। पंच कन्याओं में से एक मंदोदरी को चिर कुमारी के नाम से भी जाना जाता है। मंदोदरी अपने पति द्वारा किए गए बुरे कार्यों से अच्छी तरह वाकिफ थी, वह हमेशा रावण को यही सलाह देती थी कि बुराई के मार्ग को त्याग कर सत्य की शरण में आ जाए, लेकिन अपनी ताकत पर गुमान करने वाले रावण ने कभी मंदोदरी की बात को गंभीरता से नहीं लिया। रावण की मृत्यु के पश्चात, भगवान राम के कहने पर विभीषण ने मंदोदरी से विवाह किया था।

चौथी पंचकन्या कुंती : –

रामायण काल के बाद चौथा नाम आता है कुंती का। हस्तिनापुर के राजा पांडु की पत्नी और तीन ज्येष्ठ पांडवों की माता, कुंती को ऋषि दुर्वासा ने एक ऐसा मंत्र दिया था, जिसके अनुसार वह जिस भी देवता का ध्यान कर उस मंत्र का जाप करेंगी, वह देवता उन्हें पुत्र रत्न प्रदान करेगा।

मंत्र का प्रभाव :- कुंती को इस मंत्र के प्रभावों को जानना था इसलिए एक दिन उन्होंने भगवान सूर्य का ध्यान कर उस मंत्र का जाप आरंभ किया। सूर्य देव ने प्रकट हुए और उन्हें एक पुत्र प्रदान किया। वह पुत्र कर्ण था, लेकिन उस समय कुंती अविवाहित थी इसलिए उन्हें कर्ण का त्याग करना पड़ा। स्वयंवर में कुंती और पांडु का विवाह हुआ। पांडु को एक ऋषि द्वारा यह श्राप मिला हुआ था कि जब भी वह किसी स्त्री का स्पर्श करेगा, उसकी मृत्यु हो जाएगी। पांडु की मृत्यु के पश्चात कुंती ने धर्म देव को याद कर उनसे युधिष्ठिर, वायु देव से भीम और इन्द्र देव से अर्जुन को प्राप्त किया।
माद्री की प्रार्थना : – पांडु की दूसरी पत्नी माद्री ने कुंती से इस मंत्र का जाप कर पुत्र प्राप्त करने की अनुमति मांगी,
जिसे कुंती ने स्वीकार कर लिया। अश्विनी कुमार को याद कर माद्री ने उनसे नकुल और सहदेव को प्राप्त किया।

पांचवीं पंच कन्या द्रौपदी : –

महाभारत की नायिका द्रौपदी भी पंच कन्याओं में से एक हैं। पांच पतियों की पत्नी बनने वाली द्रौपदी का व्यक्तित्व काफी मजबूत था। स्वयंवर के दौरान अर्जुन को अपना पति स्वीकार करने वाली द्रौपदी को कुंती के कहने पर पांचों भाइयों की पत्नी बनकर रहना पड़ा।

काली का अवतार :- द्रौपदी को वेद व्यास ने यह वरदान दिया था कि पांचों भाइयों की पत्नी होने के बाद भी उसका कौमार्य कायम रहेगा। प्रत्येक पांडव से द्रौपदी को एक-एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। चौपड़ के खेल में हारने के बाद जब पांडवों को अज्ञातवास और वनवास की सजा हुई, तब द्रौपदी ने भी उनके साथ सजा का पालन किया।
कुरुक्षेत्र के युद्ध में अपने पुत्र, पिता और भाई को खोने वाली द्रौपदी को कुछ ग्रंथों में मां काली तो कुछ में धन की देवी लक्ष्मी का अवतार भी कहा जाता है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपके द्वारा सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज आप कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा, नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपके दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। करिअर के नज़रिए से शुरू किया गया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़त ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ी कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियाँ आपको ख़ुशियों की सही क़ीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को मन से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप अपने स्वास्थ्य को नज़रअन्दाज़ न करें, शराब से बचें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। कामकाज से जुड़े मामलों में दोस्त का अहम सहयोग मददगार रहेगा। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो – सिर्फ़ प्यार हो।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज रुपये-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएँ तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह स्थिति संभालने में सफल रहेंगे।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप नियमित व्यायाम के माध्यम से वज़न को नियन्त्रित रखें। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपका बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आउटडोर के खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आज आपको अहसास होगा कि आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा पहले कभी नहीं रहा है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp arrow_circle_right फेसबुक subscriptions यूट्यूब