श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 अक्टूबर 2025
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार शुक्रवार को स्थानीय मालू भवन सेवा केंद्र में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा जप अनुष्ठान का आयोजन किया गया सुबह 5:00 से 6:00 तक साध्वी श्री संगीत श्री जी एवं साध्वी डॉ परम प्रभा जी के सानिध्य में ॐ भिक्षु महा जप अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। साध्वी श्री जी ने मांगलिक पाठ सुना कर जप का प्रारंभ किया। बड़ी संख्या में श्रावक समाज ने जप में भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज की।
मंत्री अंबिका डागा ने बताया कि सेवा केंद्र में 80 श्रावक श्राविकाओं ने जप किया तथा जो लोग सेवा केंद्र मे उपस्थित नही हो सके उन्होंने घर पर ही जूम ऐप के माध्यम से अपनी सहभागिता दी।
श्रीडूंगरगढ़ में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन करीब 124 लोगों ने जप का सामूहिक संगान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती शांताजी पुगलिया भी विशेष रूप से शामिल हुई।
तेरापंथ महिला मंडल श्री डूंगरगढ़ की अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने इस जप में शामिल होने वाले सभी लोगों को का आभार जताया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अपने सहयोग प्रदान की अपेक्षा की।








