श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 अक्टूबर 2025
कल सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 132केवी जीएसएस दुलचासर पर जरूरी रखरखाव व मरम्मत का कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होगी सूडसर जेईएन शुशील छींपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 132केवी जीएसएस दुलचासर पर जरूरी रखरखाव व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिससे जीएसएस पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी जिससे इस फीडर से जुड़े गांव दुलचासर, सूडसर, टेऊ, गोपालसर, देराजसर, नारसीसर, सेरूणा, बासी माहियान की समस्त घरेलू व कृषि कनेक्शनों की बिजली कटौती होगी। विभाग के अधिकारियों ने इन गांवो के ग्रामीणों से अपील की समय से पूर्व जरूरी कार्य निपटा ले जिससे वें इस कटौती से होने वाली किसी परेशान से बच सके।


