श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 अक्टूबर 2025
क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है। की गांव धनेरू में एक ही दिन में दो घरों में वारदात को अंजाम दिया। बुधवार को दिन में एक घर में व पड़ोस के ही एक घर में बुधवार रात को चोर घुसे, और बड़े नुकसान की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दोनों घरों में चोरी की वारदात से दोनों परिवार बुरी तरह से मायूस होकर थाने पहुँचे व मामला दर्ज कर शीघ्र चोरों को पकड़ कर समान बरामद करवाने की मांग की।
बेटे के साथ खेत गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोरों ने नगदी व गहनों पर किया हाथ साफ
परिवादी सुमनदेवी पत्नी दिवंगत मालाराम स्वामी निवासी धनेरू ने शुक्रवार सुबह थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे वह अपने पुत्र के साथ खेत गई थी। जब वे शाम को करीब 6.30 लौटी तो देखा घर के साईड वाला दरवाजा खुला था। पर पीड़िता ने घर में घुसकर देखा तो घर में लाइटें जल रही थी, पंखा भी चल रहा था। कमरे में रखे एक लोहे के पींपे से 4 जोड़ी चांदी की पायल, 3 सोने के मंगलसूत्र, सोने की रखड़ी, कान के बाले, कान के लूंग, चांदी के 3 सिक्के सहित 90 हजार रूपए नगदी व मोटरसाइकिल के कागजात अज्ञात चोर ले गए।
खेत से घर लौटा परिवार, रह गया दंग घर चोरों ने किया घर का कीमती सामान पार
वहीं एक खेत की ढाणी से अज्ञात चोर लाखों रुपये के गहने व नगदी चुराकर फरार हो गए। पीड़ित कंवराराम पुत्र रेवंतराम ब्राह्मण निवासी धनेरू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार सहित खेत में बनी ढाणी में रहता है। 9 अक्टूबर की सुबह जब वह पत्नी और पुत्रवधू के साथ घर पहुंचा तो मुख्य गेट बंद और अंदर का दरवाजा खुला मिला। घर में प्रवेश करने पर सामान बिखरा हुआ था और संदूक टूटी पड़ी थी। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से चांदी की 12 जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी कड़ला, एक जोड़ी आंवला, एक तागड़ी, बिछुड़ियां, अंगूठियां, ब्रेसलेट, सोने की रखड़ी, गले का हार, झुमके, मंगल सूत्र ठूसी, बोरिया सहित करीब 37 हजार रुपए नगद, बैंक पासबुक और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
कंवराराम ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। ओर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।











