श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 नवम्बर 2025
सरकार की ग़लत नीतियों के कारण बाज़ार में मूंगफली के भाव बिल्कुल ज़मीन पर आ गए हैं, जिससे किसान और किसानी संकट में आ गए हैं। सरकार किसानों को बचाने के लिए तत्काल प्रभाव से चालीस क्विंटल खरीद का नियम हटा कर किसानों की पूरी मूंगफली समर्थन मूल्य पर खरीदे।
आरएलपी के युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार की गलत वैश्विक नीतियों और किसान विरोधी नियमों के कारण किसान संकट में आ गया है , बाजार में जो वर्तमान में मूंगफली के भाव हैं उससे किसान के बिजली के बिल भी नहीं भरे जायेंगे , लाखों रुपयों की लागत, अथक मेहनत , बैंकों से ब्याज पर केसीसी, बाजार से उधार लेकर किसान इस मूंगफली की फसल का इंतजार करता है लेकिन वर्तमान बाजार भाव में और समर्थन मूल्य पर चालीस क्विंटल के नियम के कारण किसान की कमर टूट चुकी है।
माचरा ने कहा कि सरकार तत्काल प्रभाव से चालीस क्विंटल का नियम हटाकर पूरी मूंगफली किसानों से खऱीदे और तुरंत तुलाई केंद्र शुरू करें।




