श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 नवम्बर 2025
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के निर्देशन में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका मंगलवार को शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया। यह अभियान नियमित सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से उन इलाकों में चलाया गया जहां लंबे समय से कचरा और गंदगी जमा थी।

अभियान के तहत वार्ड नंबर 1, मोमासर बास, स्टेशन रोड, करणी माता मंदिर मार्ग, गौरव पथ, गौशाला क्षेत्र, रानी बाजार रोड, आडसर बास, घास मंडी रोड, लखासर भैरूजी मंदिर रोड, कालूबास, बिग्गा बास सहित कई स्थानों पर जेसीबी, ट्रैक्टर और सफाई कर्मचारियों की टीम ने सफाई कार्य किया।

सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि कालू बास में सामुदायिक भवन और पुरानी टंकी के साथ लगती तीनों गलियों में कुछ लोगों द्वारा फेंके गए गोबर और कचरे की सफाई गई। साथ ही विधायक ताराचन्द सारस्वत के निर्देश पर वहां बड़े डस्टबिन रखे गए हैं ताकि भविष्य में गंदगी न फैले।

उन्होंने बताया कि पुलिया के पास तीन-चार गलियों का पानी एकत्रित होता है, जिसे पंपिंग मशीन से निकाला गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने पुलिया के पास इकट्ठे होने वाले पानी की समस्या के निवारण के लिए स्थाई समाधान के निर्देश दिए और कस्बेवासियों से अपील की है कि खुले में कचरा ना फेंके और शहर को स्वच्छ बनाएं रखें।










