Menu
शाम की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  ग्रामीण सेवा शिविर-2026ः सोमवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन  |  सोमवार को जनसुनवाई एंव लाभार्थी कार्यक्रम को लेकर हो रही है तैयारियां, वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी कृषि मंडी के पास  |  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को दी बड़ी राहत 19 जून तक होगी गेहूं खरीद, किसानों को मिलेगा पूरा लाभ  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  13 जून 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ः ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना भूमि विवाद हुआ खत्म मौके पर हुआ खाता विभाजन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पुण्य-आत्मा की शांति के लिए मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा  |  मेघवाल समाज श्मशान भूमि में विकास कार्य की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन  |  खबर का असर: नाला बनाने के लिए खोदी सड़क,महीनों बाद भी नहीं हुई मरम्मत चार दिन में सड़क तैयार  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़: फोटो सेशन तक ही सीमित रह गया नलकूप, एक लीटर भी पानी आमजन को नहीं हुआ नसीब, पढ़े चौंकाने वाली खबर  |  महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप 16 जून से  |  राजकीय महाविद्यालय में “नशा एक जहर” विद्यार्थियों को दिखाई लघु फिल्म, दिलाई नशामुक्ति की शपथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में मुंसिफ कोर्ट खोलने और एडीजे कोर्ट भवन निर्माण की मांग, बार एसोसिएशन ने विधि मंत्री को सौंपा ज्ञापन  |  प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, सेसोमु स्कूल आयोजित करेगा प्रतिभा खोज परीक्षा  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  12 जून 2026,शुक्रवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में एकादशी पर दानदाताओं की गौसेवा  |  कोटासर श्री करणी  गौशाला में एकादशी पर  महिला सत्संग मंडली ने भजन कीर्तन के साथ की गौ सेवा  |  ग्रामीण सेवा शिविर: कल से होंगे शुरू,कल पूनरासर व समंदसर में तथा 15 जून को बाना व पुदंलसर में होंगे शिविर  |  श्रीडूंगरगढ़ में अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ एक और कार्रवाई  गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे किए जब्त  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  तेरापंथ युवक परिषद ने उपजिला अस्पताल में भेंट की दो व्हीलचेयर, जरूरतमंद परिवार की मदद की  |  श्रीडूंगरगढ़: 18 वर्षीय युवती ने फांसी का  फंदा लगाकर जीवनलीला की समाप्त पुलिस जांच में जुटी  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  11 जून 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पारदर्शी एवं विकसित प्लेटफार्म हेतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति की संस्था में भागीदारी आवश्यक- एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य  |  योग दिवस की तैयारियां तेज: शारीरिक शिक्षकों को दिया योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण  |  जिले में नए आधार एवं बाल आधार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, 25 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन  |  सामाजिक अंकेक्षण संघ, बीकानेर ने BRP एवं VRP की समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन  |  केंद्र सरकार के  12 साल पूरे होने पर पूनरासर बालाजी में पूजा अर्चना, विधायक सारस्वत ने की देश की प्रगति की कामना  |  कस्बे मे बंद मकान में चोरी सिलेण्डर पीतल के बर्तन, चांदी के सिक्के व पूजा की थाली,इन्वेंटर पर हाथ साफ  |  दुलचासर से रामदेवरा के लिए 31वीं भव्य पैदल यात्रा 10 सितंबर को, तैयारियां जोरों पर  |  यथार्थवाद पर आधारित: सीमा भोजक का काव्य संग्रह ‘जीवन की राह’ प्रकाशित, एक बार जरूर पढ़ें  |  डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत: बूस्टर पर काम करते समय हुआ हादसा  |  नेहरू पार्क में प्रतिदिन हो रहा योगाभ्यास,स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश  |  सुबह देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  10 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाता मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस,पक्षियों की लिए चुग्गा की समर्पित  |  निकिता व गुंजन ने कोटासर श्री करणी गौशाला गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  दहेज के लोभियों ने दो लाख रुपए नगदी व गहने की मांग,मारपीट कर विवाहिता को निकाला घर से,मामला दर्ज।  |  राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 28 जून तक रहेंगे बंद  |  9 जून 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  गोकुलदास करनाणी ने पुरुषोत्तम मास पर की गौसेवा एवं पक्षी सेवा  |  30 करोड़ रिश्वत प्रकरण: युवा नेता माचरा ने सीबीआई जांच व कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  |  पंचायत समिति में योग दिवस की तैयारियों को लेकरएसडीएम शुभम शर्मा की अध्यक्षता बैठक आयोजित  विभागों को सौंपे गए दायित्व  |  तेरापंथ युवक परिषद मोमासर के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश बाफना, मिल रही बधाइयां  |  श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की लापरवाही: नाला बनाने के लिए खोदी सड़क, महीनों बाद भी नहीं हुई मरम्मत  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  सड़क हादसा: नेशनल हाइवे सातलेरा जीएसएस के पास बाइक फिसलने से युवक घायल,ग्रामीणों ने की मदद  |  श्री नायक विकास सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ ने अतिथियों एंव प्रतिभाओं का किया सम्मान पर्यावरण सरक्षंण की अपील  |  अहमदाबाद बैठक से लौटे सुमेरमल सिंघी का कार्यकारिणी द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन  |  रात के स्याह अंधेरे में तूफान ने मचाया तांडव,कई पोल व पेड़ पौधे हुए धराशाई ,भरभरा कर गिरा स्विच रूम  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  8 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने राज्यसभा उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनिया से की शिष्टाचार मुलाकात  |  20 हेक्टेयर भूमि पर होगा भव्य पार्क विकसित – प्रथम चरण क़े 80 लाख क़े बजट की स्वीकृति  |  शाम  देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ 15 जून को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा करेंगे जनसुनवाई लाभार्थी कार्यक्रम का भी होगा आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ में गायत्री परिवार की आम बैठक हुई आयोजित,तहसील स्तरीय समन्वय समिति का पुनर्गठन  |  आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका फिर महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर  |  राजस्थान में जिला संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षण देंगे बीकानेर के नंदलाल शर्मा,जिले के लिए गौरव का क्षण  |  तोलियासर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन, ग्रामीणों ने दी आहुतियां  |  7 जून 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ अंचल में तूफानी बारिश ने बरपाया कहर टूटे विधुत पोल, गिरे पोल, मकान ध्वस्त देखें फ़ोटो सहित खबर  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  तुलसी मेडिकल रिचर्स एंड सेंटर में कल रविवार को आयोजित होगा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्ध रहेगी सेवाएं  |  तूफानी बारिश का कहर: हाइवे पर गिरे पोल,सातलेरा में मकान ढहा, निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,वेयर हाऊस ध्वस्त,देखें विशेष फ़ोटो सहित  खबर  |  अहमदाबाद बैठक से लौटे जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद का जैन मंदिर में भव्य स्वागत  |  सुबह देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  आंधी बारिश का कहर- समंदसर की बिजली आपूर्ति बाधित,विधुत पोल टूटने से गांव व रोही की सप्लाई बंद  |  6 जून 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  गौ सेवा कर मनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिवस दी शुभकामनाएं  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में किया पौधारोपण लिया देखभाल का संकल्प, दानदाता ने 1 क्विंटल 51 kg तरबूजों का गौवंश को लगाया भोग  |  विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक राज्यमंत्री सुथार की अध्यक्षता में हुई आयोजित,युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर,  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर AU Foundation Ignite एवं मेरा युवा भारत केंद्र, बीकानेर द्वारा कार्यक्रम आयोजित  |  जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन: जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत  |  पर्यावरण दिवस पर बुरी खबर कालू करणी माता मंदिर में सैकड़ों चिड़ियों की रहस्यमय मौत, पढ़े पूरी खबर  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ  |  यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बो की अस्थाई बढोतरी बीकानेर हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में बढ़ाए डिब्बे  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया गया संदेश।  |  पर्यावरण दिवस पर वीर तेजा गौशाला में पौधारोपण, पेड़ों की देखभाल का भी लिया संकल्प  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर  श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में विधिक टीम द्वारा वृहद वृक्षारोपण; ” सृजन की सुरक्षा ” का दिया संदेश  |  श्रीडूंगरगढ़ बरसात ने खोली प्रशासन की पोल: सडकों पर फैला कीचड़ तो निचले इलाकों सहित अस्पताल में घुसा गंदा पानी,विभाग की लापरवाही बेजुबान पर पड़ी भारी करंट के आया चपेट मे देखे फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत,5 लोग घायल,एक रेफर  |  5 जून 2026,शुक्रवार देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौमाताओं को लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ऋण आवेदन शुरू: 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ में महिला की  हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 48 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा  |  सेरूणा जीएसएस पर नहीं मिले कार्मिक,आंधी में तार टूटने से बिजली व्यवस्था ठप,ग्रामीणों ने दिया धरना  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  दुकान बंद कर घर लौट रहे नाबालिग से की मारपीट: नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज  |  सुबह की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  4 जून 2026,गुरुवार पढ़े  आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  लखासर के पूर्व सरपंच व बाबा रामदेव गौशाला के संस्थापक धनेसिंह की पुण्यतिथि पर की गौ सेवा।  |  युवाओं से आहवान- पुर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ सफलता हासिल कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें- झाबरसिंह खर्रा, नगरीय विकास मंत्री  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ,समाज को संगठित कर सेवा कार्य बढ़ाने का आह्वान  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  महिला का शव मिलने के मामले में अपडेट:नाबालिग बेटे की रिपोर्ट पर कार्रवाई, 15 घंटे में 650 किमी दूर से आरोपी को किया गिरफ्तार  |  3 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दानदाता पारीक परिवार दिया व्हीलचेयर  |  सूडसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा हुई हाईटेकः 13 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी 24 घंटे नजर  |  श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल ने 21वें अधिवेशन GENZ Conclave में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा क्षेत्र में जीता द्वितीय पुरस्कार  |  विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  न्यायालय परिसर में एडीजे सरिता नौशाद का विदाई समारोह, ये रहें मौजूद देखें फ़ोटो सहित खबर  |  वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत चूरू में कार्यक्रम,शामिल हुए राज्यमंत्री सुथार  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित जैन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड पर वन क्षेत्र में मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में  |  2 जून 2026, मंगलवार,पढ़े आज  का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौवंश को लगाया तरबूजों का भोग  |  हाइवे पर पैदल चल रहे राहीगर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत।  |  बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन लें किसानः राज्यमंत्री सुथार  |  शाम  देश ओर राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  जून शुरू होते ही हुए ये बड़े बदलाव जाने क्या रहेगा आपकी जेब पर असर  |  मंत्रालयिक कर्मचारियों ने स्वतंत्र जॉबचार्ट सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  1 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्णिमा पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने की गौसेवा,कटक प्रवासी मूंधड़ा परिवार ने भेंट की 50000 की राशि  |  श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान मोमासर के चुनाव संपन्न जगत सिंह संचेती बने अध्यक्ष  |  बिग्गा के पास सड़क हादसाःबाइक के सामने अचानक आया कुत्ता टकराने से युवक घायल  |  वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान: जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, विधायक ने दिलवाया संकल्प।  |  श्रीडूंगरगढ़ माकपा कार्यालय हुई बैठक: 5 जून को उपखंड कार्यालय के घेराव का ऐलान  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा  |  राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं के सुनी ”मन की बात’ का 134 वां एपिसोड,राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प  |  विधायक सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 134 वां संस्करण,पीएम के संदेशों को बताया प्रेरणादायक  |  श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष बनीं सुशीला पुगलिया, लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे ने रास्तों को किया बंद: परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध  |  31 मई 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पुरुषोत्तम मास के दौरान दानदाताओं ने की गौसेवा गौवंश को लगाया मीठे तरबूजों का भोग, महेंद्र सिंह ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  ऋषि मूंधड़ा का जन्मदिवस परिवारजनों ने गौसेवा कर मनाया  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  रेतीले बवंडर से जनजीवन प्रभावित,दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, फिर बरसे बादल और गिरे ओले नौतपा के छठे दिन बदला मौसम; पेड़ उखड़े, बिजली पोल गिरे, हाईवे पर थमी रफ्तार, ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत  |  हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद चला अभियान बेअसर: स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे फिर पसरा अतिक्रमण  |  अचानक आमजन के मोबाइल में बजा सायरन, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  30 मई 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल व कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, महिलाओं ने किया रातिजोगा  |  खाजूवाला नगर पालिका वॉइस चेयरमेन शिशपाल सिंह राजपुरोहित एवं कविता कंवर गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  भागवत कथा के चौथे दिन मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ा जनसैलाब देखें सभी फ़ोटो  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  भूमि विवाद में भाजपा नेता गिरफ्तार: प्रशासन ने करवाई पत्थरगढ़ी  |  आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, जोहड़ पायतन अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान  |  समाज सेवा शिविर में ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम  |  तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा गया ‘इको भारत स्मार्ट कैंपस’ का प्रस्ताव; चिकित्सा शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में किया जा सकता है लागू  |  ग्रीष्मावकाश के चलते ट्रेनों में बढ़ा यात्री दबाव: तीन जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बे बढ़ाएं  |  तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार में नियमित योग कक्षाएं जारी, नागरिक ले रहे हैं आरोग्य लाभ  |  योग प्रशिक्षकों के साथ हो रहा है अन्याय, स्थायी रोजगार की मांग तेज  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  29 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  उदासर में स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती का हुआ आयोजन ,विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुई आयोजित विजेताओं को किया पुरस्कृत  |  पुरुषोत्तम मास में श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सभी 6 मैच जीतकर श्री करणी रॉक स्टार टीम बनी विजेता ‘  |  श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाही: यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चला अभियान  |  बीकानेर के लिए मौसम विभाग ने दिया ये नया अपडेट, पढ़े ये खबर  |  डेपुटेशन की मार झेल रहा उप जिला अस्पताल, मरीज हो रहे परेशान  |  श्रीडूंगरगढ़ में अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब  |  भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश ने की कार्यकारिणी की घोषणा गुसाईं को मिली अहम जिम्मेदारी  |  28 मई 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ  |  राधाकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई ने कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा सहयोग  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के 6 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, 29 मई को होगा सम्मान  |  उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ‘इको भारत स्मार्ट क्यूआर स्टिकर’ शुरू करने के दिए निर्देश  |  ठाकुरजी मंदिर का धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, जागरण व महाप्रसादी का हुआ आयोजन  |  सेसोमूं स्कूल में 7 राज बटालियन एनसीसी शिविर का समापन, उत्कृष्ट कैडेट्स हुए सम्मानित  |  श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई नियुक्तियां, इकराज खान बने ब्लॉक अध्यक्ष, आदिल तंवर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी  |  सुबह की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  27 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राज्य में 34 न्यायिक अधिकारियों के तबादले: श्रीडूंगरगढ़ एडीजे सरिता नौशाद का जालोर हुआ तबादला  |  पुरुषोत्तम मास पर कोटासर की श्री करणी गौशाला में आसाराम मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी  खबरें एक साथ  |  राजकीय महाविद्यालय में पीएम इंटर्नशिप ओपन हाउस वेबिनार का आयोजन,चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह  |  श्रीडूंगरगढ़: पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने एसीएस से की मुलाकात  |  सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास NNMS परीक्षा की पास,अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति  |  फॉर्च्यूनर में मिली 261 ग्राम अफीम, तीन आरोपियों की जमानत खारिज  |  गांव सींथल की बहन-बेटियों की पहल: बेजुबान पक्षियों के लिए बनाया 67 फीट लंबा विशाल पक्षी घर की जाएगी दाना-पानी की व्यवस्था  |  श्रीडूंगरगढ़ में एक नंबर से चल रही थीं दो स्कूल बसें: प्रिंसिपल और संचालक सहित चार पर मुकदमा दर्ज  |  26 मई 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर कल होगा कवि सम्मेलन, प्रसिद्ध कवियों से सजेगा मंच  |  श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत  |  श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत  |  तेजा मंदिर में दशमी पर हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन  |  हेमाराम खिलेरी (सरपंच, बाडेला) ने 4.71 लाख लागत से ‘संत कर्माई बालिका छात्रावास’ में कोचिंग कक्ष की ऐतिहासिक घोषणा !  |  दो बहनों का विवाद पहुंचा थाने: मौसी – भांजे ने एक दूसरे पर दर्ज करवाए क्रॉस मुकदमे  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हुई संपन्न दानदाताओं का जताया आभार  |  25 मई से 5 जून तक चलेगा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, जल संरक्षण को लेकर होंगे जनजागरण कार्यक्रम  |  युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पेयजल  समाधान  की मांग  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी एक साथ खबरें  |  25 मई 2026,सोमवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ ख़ास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्व सरपंच सहित ठुकरियासर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नवीन सहायक अभियंता कार्यालय का कल 25 मई को होगा उद्घाटन  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा का मजबुत आधार स्तम्भ तैयार – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य  |  संयम के 50 वर्ष पूरे होने पर मुनि धनञ्जय कुमार का अभिनंदन, श्रीडूंगरगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  |  रीड़ी में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध, पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण,देखें फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  24 मई 2026, रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  विश्व कुश्ती दिवस पर बीकानेर में दिखे दांव-पेंच, पूर्व पहलवानों ने किया जोरदार प्रदर्शन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन कल रविवार 24 मई को  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया गौ सेवा में सहयोग  |  स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही या सिस्टम फेल?: शुभारंभ के कुछ महीनों बाद ही ठप हुई सोनोग्राफी मशीन, प्रशासन बेखबर  |  जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: महिला व उसके बेटे के साथ की थी मारपीट  |  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां: अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल  |  रीड़ी : ग्रामीणों के साथ हुए समझौते पर खरा नहीं उतर पाया जलदाय विभाग, ग्रामीणों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 मई 2026,शनिवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पुरषोत्तम मास में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  शाम की और  देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  एनसीसी कैडेट्स के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आगाज, करवाई फायरिंग प्रैक्टिस, साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी  |  अफीम सप्लाई मामले में एक और गिरफ्तार: फॉरच्यूनर सवार तस्करों से पूछताछ के बाद सप्लायर तक पहुंची पुलिस  |  श्रीडूंगरगढ़ में ई-मित्र पल्स मशीन बनी खिलौना: लाखों रुपए की मशीने हो रही है कबाड़, नहीं आ रही काम, सार संभाल भी नहीं  |  श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक; अस्पतालों में दवा, ORS और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश  |  22 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  बाना गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्षः आधा दर्जन घायल अस्पताल पहुंचाए  |  23 लाख की लागत से बना नलकूप,आजादी के बाद पहली बार असलाव तालाब की एससी बस्ती तक पहुंचा शुद्ध पानी ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का जताया आभार  |  दुकान में घुसकर मारपीट और गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप: तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 500-500 के 156 नकली नोट बरामद, होटल मालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीणों का जयपुर कूच हुआ स्थगित: अधिकारियों से मिला आश्वासन  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  21 मई 2026,गुरुवार,पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  भामाशाह नीरज कुमार ने नई लग्जरी गाड़ी खरीदने पर कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा भंडारा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मनाया श्री कृष्ण जन्म खूब झूमे श्रद्धालु देखें फ़ोटो सहित प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ को मिली PHED की बड़ी सौगात: नए सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को लोकार्पण, रवि चौधरी संभालेंगे जिम्मेदारी  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन समारोह रविवार 24 मई को  |  तेरापंथ युवक परिषद को दो भामाशाह परिवारों ने भेंट किए डीलक्स मेडिकल बेड, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ  |  बच्चे छीनकर विवाहिता को घर निकाला,18 साल पूर्व हुई थी शादी, पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज।  |  4 साल पुराने हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास,हत्या के बाद हत्यारे ने खुद ही दी सूचना,पढ़े पूरी खबर  |  योग दिवस से पहले बेरोजगार योग प्रशिक्षकों को बड़ा झटका  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  20 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में पानी-बिजली के मुद्दे को कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में दानदाता उत्साह के साथ सतत प्रयत्नशील  |  ज्ञानशाला के बच्चों ने आचार्य महाश्रमण के समक्ष दी गीतिका प्रस्तुति, तीर्थंकरों से जुड़े सवालों के दिए सही जवाब  |  अमेरिका-ईरान तनाव पर नया मोड़: ट्रंप ने हमला टाला, परमाणु समझौते की गुंजाइश जताई  |  केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर  |  19 मई 2026,मंगलवार, पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में  पुरषोत्तम मास में दानदाताओं  की गौसेवा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित हुई श्रीमद्भागवत कथा, के दूसरे दिन भीष्म स्तुति का वर्णन  | 

27 नवंबर 2025,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-27.11.2025🕉️

✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ गुरुवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

घर की किस दिशा में कौन सी चीजें रखना शुभ
होता है शुभ, प्रस्तुत है इस विषयक जानकारी


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………… 27.11.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………… .हेमंत
मास………………………………… मार्गशीर्ष
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि….सप्तमी. रात्रि. 12.31* तक / अष्टमी
वार…………………………………… गुरुवार नक्षत्र…धनिष्ठा. रात्रि. 2.32* तक / शतभिषा
चंद्रमा………मकर. अपरा. 2.07 तक / कुंभ
योग…….ध्रुव. अपरा. 12.08 तक / व्याघात्
करण……………….गर. अपरा. 12.20 तक
करण.वणिज. रात्रि.12.31* तक/विष्टि(भद्रा) _


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………..प्रातः 6.58.32 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 5.39.32 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 10.41.00
रात्रिमान…………………………. 13.19.43
चंद्रोदय………………….12.20.42 AM पर
चंद्रास्त………………….11.46.50 PM पर
राहुकाल…अपरा.1.39 से 2.59 तक(अशुभ)
यमघंट………प्रातः 6.59 से 8.19 तक(शुभ)
गुलिक….प्रातः 9.39 से 10.59(शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.11.58 से 12.40 (शुभ)
पंचक………………. अपरा. 2.07 पर प्रारंभ
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है।
दिशाशूल……………………….. दक्षिण दिशा
दोष परिहार…….दही का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर


लग्न ………वृश्चिक 10°32′ अनुराधा 3 नू
सूर्य ……….वृश्चिक 10°50′ अनुराधा 3 नू
चन्द्र …………मकर 26°13′ धनिष्ठा 1 गा
बुध * …………तुला 27°9′ विशाखा 3 ते
शुक्र ^ ……… वृश्चिक 1°3′ विशाखा 4 तो
मंगल ^ …….वृश्चिक 22°11′ ज्येष्ठा 2 या
बृहस्पति ………कर्क 0°33′ पुनर्वसु 4 ही
शनि * ………मीन 1°1′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * ……..कुम्भ 19°53′ शतभिषा 4 सू
केतु * ….सिंह 19°53′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


शुभ………………प्रातः 6.59 से 8.19 तक
चंचल…………पूर्वा. 10.59 से 12.19 तक
लाभ………….अपरा. 12.19 से 1.39 तक
अमृत…………..अपरा. 1.39 से 2.59 तक
शुभ………………सायं. 4.19 से 5.40 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


अमृत……… सायं-रात्रि. 5.40 से 7.20 तक
चंचल……………. रात्रि. 7.20 से 8.59 तक
लाभ.. रात्रि. 12.19 AM से 1.59 AM तक
शुभ….. रात्रि. 3.39 AM से 5.19 AM तक
अमृत….रात्रि. 5.19 AM से 6.59 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


07.50 AM तक—–धनिष्ठा—-1——–गा
02.07 PM तक—–धनिष्ठा—-2——–गी_______राशि मकर - पाया ताम्र________ ________________________________

08.20 PM तक—–धनिष्ठा—-3———गू
02.32 AM तक—–धनिष्ठा—-4———गे
उपरात रात्रि तक—शतभिषा—-1——–गो_______राशि कुंभ - पाया ताम्र_____


आज का दिन


व्रत विशेष…………….…………मित्र सप्तमी
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………. श्री नरसी मेहता जयंती
दिन विशेष………….. राष्ट्रीय अंगदान दिवस
पंचक ………………अपरा. 2.07 पर प्रारंभ
विष्टि(भद्रा)……….रात्रि. 2.31 से रात्रि पर्यंत
हवन मुहूर्त………………………आज नहीं है।
खगोलीय………………………………नहीं है।
सर्वा.सि.योग……………………आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………………..नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………………….नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


दिनांक……………………… 28.11.2025
तिथि…….. मार्गशीर्ष शुक्ला अष्टमी शुक्रवार
व्रत विशेष…………….……………… .नहीं है।
अन्य व्रत……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष……………………………..नहीं है।
दिन विशेष……………… विश्व करुणा दिवस
पंचक ……………………………….. जारी है।
विष्टि(भद्रा)……………. अपरा. 12.29 तक
हवन मुहूर्त……………………………आज है।
खगोलीय………. मार्गी शनि. प्रातः 9.45 पर
खगोलीय.. अनुराधायां शुक्र. रात्रि.3.00* पर
सर्वा.सि.योग…………………….आज नहीं है। अमृ.सि.योग……………………………नहीं है।

सिद्ध रवियोग…… रात्रि. 2.50* से रात्रि पर्यंत


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


घर की किस दिशा में कौन सी चीजें रखना शुभ
होता है शुभ, प्रस्तुत है इस विषयक जानकारी

भारत में अधिकांश लोग वास्तु शास्त्र में बहुत अधिक यकीन रखते हैं. घर बनाने से लेकर घर सजाने तक में लोग वास्तु के नियमों का पालन करते हैं. ऐसा माना जाता है कि इससे घर और दफ्तर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं. इस लेख में हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप भी अपनाकर घर और दफ्तर के माहौल को सकारात्मक बना सकते हैं।

वास्तु के अनुसार घर बनवाते और कोई नए सामान को घर में रखते समय कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी है. वास्तु विज्ञान का संबंध घर के निर्माण के साथ दिशाओं के अध्ययन से भी है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की चीजें सही दिशा में रखना फायदेमंद माना जाता है. घर और ऑफिस के वास्तु का खास नियम है. अगर हम किसी चीज को गलत दिशा में रख देंगे तो उसका परिणाम भी गलत ही निकलेगा. आइए जानते हैं कि घर में कौन सी चीज किस दिशा में रखनी चाहिए।

  1. उत्तर दिशा

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है. इस दिशा में तिजोरी रखना सही नहीं माना जाता है. लेकिन आप अपनी दुकान या किसी व्यवसाय की जगह पर रुपए-पैसे के गल्ले को इस दिशा में रख सकते हैं. तिजोरी हमेशा दक्षिण दिशा में ही होनी चाहिए. उत्तर दिशा को कभी खाली नहीं रखना चाहिए इसलिए इस दिशा में आप कोई छोटा फाउंटेन सजा सकते हैं।

  1. पूर्व दिशा

घर की पूर्व दिशा में कुछ भी सामान रखने से बचें. वास्तु के अनुसार, इस दिशा के स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव हैं. इस दिशा में दिन एक बार दीपक जलाएं. इस स्थान की सफाई करें. इस दिशा में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति रखें।

  1. दक्षिण दिशा

वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण में भारी सामान होना चाहिए. पैसे का जमावड़ा होना चाहिए क्योंकि ये पैसे जमा करने की सबसे अच्छी जगह है. इस दिशा में शौचालय नहीं होना चाहिए. ये यम के आधिपत्य की दिशा है, मंगल की दिशा है, धन की दिशा है. इस दिशा को पृथ्वी त्तव का स्वामीत्व प्राप्त है।

  1. पश्चिम दिशा

इस दिशा के देवता वरुण हैं. ग्रह स्वामी इसके शनि है. इस दिशा में घर का रसोईघर बन सकता है।

  1. ईशान कोण

ईशान कोण जल और भगवान शिव का स्थान है. गुरु ग्रह इस दिशा के स्वामी है. ईशान कोण में पूजा घर, बोरिंग वाटरटैंक भी बनवा सकते हैं।

  1. आग्नेय कोण
    आग्नेय कोण अग्नि एवं मंगल का स्थान है. इस दिशा के स्वामी शुक्र है. आग्नेय कोण में रसोई घर या इलैक्ट्रॉनिक उपकरण आदि का स्थान बना सकते हैं।
  2. वायव कोण
    वायव कोण का स्थान है. इस दिशा के स्वामी चंद्र है. वायव कोण को खिड़की का स्थान माना जाता है. यहां गेस्ट रूम भी बना सकते हैं।
  3. नैऋत्य कोण

नैऋत्य कोण पृथ्वी त्तव का स्थान माना जाता है. इस दिशा के स्वामी राहु और केतु है. इस दिशा में टीवी, रेडियो और खेलकूद का सामान रखा जा सकता है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। दीर्घावधि लाभ के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण काम करेंगे। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का कारण साबित होगी। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी ज़ाहिर नहीं करेंगे- इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शौकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आपके जीवनसाथी की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन ख़ास बनाएंगे। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को लाभ होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज कुछ अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। यह अच्छा वक़्त है जो आपके लिए क़ामयाबी और ख़ुशहाली लाएगा। इसके लिए आपको अपनी कोशिशों और अपने परिवार से मिलने वाले सहयोग का शुक्रगुज़ार होना चाहिए। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज खुला हुआ सामान न खाएँ, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज मानसिक शान्ति के लिए किसी दान पुण्य के काम में सहभागिता करें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सान देह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप अच्छी सेहत के चलते किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएँ और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत के चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह ख़राब कर सकती है। आकस्मिक लाभ या निवेश के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
______

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp arrow_circle_right फेसबुक subscriptions यूट्यूब