श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 दिसबंर 2025
देहात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने देहात में आईटी सेल की कार्यसमिति की घोषणा की है। भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक के रूप में सुरेन्द्र स्वामी को दायित्व सौंपा है। सुरेन्द्र स्वामी मूलत: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव जोधासर के रहने वाले है। इसके साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में संयोजकों की घोषणा भी की गई है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ में श्रवण सारस्वा को संयोजक और सह संयोजक के रूप में चांदरतन घोटिया को जिम्मेदारी दी गई है।



